उत्तराखंड में कार हादसा: खाई में गिरी कार, 3 युवकों की मौत

कार खाई में गिरी, 3 मौतें

उत्तराखंड में कार हादसा: खाई में गिरी कार, 3 युवकों की मौत

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ हाईवे पर कार खाई में गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई। SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव निकाले।

उत्तराखंड में कार हादसा खाई में गिरी कार 3 युवकों की मौत

रुद्रप्रयाग में केदारनाथ हाईवे के पास खाई में गिरी कार |

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ हाईवे के पास बुधवार शाम भीरी से औरिंग जा रही कार अनियंत्रित होकर करीब 820 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। 

खाई में मिली कार

हादसा शाम करीब 4 बजे हुआ, लेकिन जानकारी देर रात सामने आई। तीनों युवक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद मोबाइल लोकेशन ट्रेस की, जिसमें उनकी लोकेशन भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर मिली। परिजन मौके पर पहुंचे तो कोई नहीं दिखा। आसपास तलाश करने पर नीचे झाड़ियों में घसीटने के निशान मिले। नीचे जाकर देखा तो खाई में कार दिखाई दी। इसके बाद तुरंत ऊखीमठ पुलिस को सूचना दी गई।

12 घंटे चला रेस्क्यू

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू के बाद तीनों युवकों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस टीम ने SDRF से मदद मांगी। SDRF जिला टीम ने अगस्त्यमुनि पोस्ट से संपर्क किया, जहां से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पंवार के नेतृत्व में टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहीं SDRF का पिछले 12 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। SDRF ने बताया कि 3 युवकों के शव खाई से बाहर निकाल लिए गए हैं। घटनास्थल पर नुकीले पत्थर और सीधी चढ़ाई थी, जिससे शव ढूंढने में कठिनाइयां हुई।

संबंधित सामग्री

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

राज्य

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 2355.54 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की, जिसे पूंजीगत निवेश और विकास कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

CM धामी समेत हरिद्वार, केदारनाथ, अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी

देश-विदेश

CM धामी समेत हरिद्वार, केदारनाथ, अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी

उत्तराखंड के सरकारी संस्थानों, पर्यटक स्थलों और धार्मिक स्थलों को धमकी भरे मेल और सोशल मीडिया के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

उत्तराखंड के गुरुद्वारा में निहंगों का चौथे दिन भी डेरा, पुलिस और ITBP तैनात

राज्य

उत्तराखंड के गुरुद्वारा में निहंगों का चौथे दिन भी डेरा, पुलिस और ITBP तैनात

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के नगरासू स्थित गुरुद्वारा में पंजाब से आए निहंग चौथे दिन भी डेरा डाले हुए हैं, पुलिस और ITBP ने स्थिति संभालने के प्रयास जारी रखे हैं।

लखनऊ में कोचिंग में लगी भीषण आग, अब तक 15 की मौत

देश-विदेश

लखनऊ में कोचिंग में लगी भीषण आग, अब तक 15 की मौत

लखनऊ के अलीगंज में स्थित एक तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर हैं।

नगरासू गुरुद्वारे में तीसरे दिन भी निहंगों का कब्जा जारी, प्रशासन  कर रही हटाने की कोशिश

राज्य

नगरासू गुरुद्वारे में तीसरे दिन भी निहंगों का कब्जा जारी, प्रशासन कर रही हटाने की कोशिश

उत्तराखंड के नगरासू गुरुद्वारा में निहंग सिंह और गुरुद्वारा प्रबंधन के बीच विवाद जारी है। प्रशासन शांतिपूर्ण समाधान की कोशिश कर रहा है।