अमरनाथ यात्रा 2023 शुरू

&quotहर-हर महादेव&quot के जयघोष के साथ शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, पहले दिन ही कश्मीर पहुंचे हजारों श्रद्धालु

अमरनाथ यात्रा 57 दिनों तक चलेगी, जिसमें हर 2 किमी पर ऑक्सीजन बूथ और आधुनिक अस्पताल स्थापित किए गए हैं।

By : नरेंद्र सिंह
&quotहर-हर महादेव&quot के जयघोष के साथ शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, पहले दिन ही कश्मीर पहुंचे हजारों श्रद्धालु

57 दिन तक चलने वाली यात्रा के लिए हाईटेक सुरक्षा और स्वास्थ्य इंतजाम, हर 2 किमी पर ऑक्सीजन बूथ और दोनों मार्गों पर अत्याधुनिक अस्पताल

बाबा बर्फानी की पवित्र अमरनाथ यात्रा शुक्रवार से विधिवत शुरू हो गई। पहले दिन 4,800 से अधिक श्रद्धालुओं का पहला जत्था कश्मीर पहुंच गया, जबकि तड़के दूसरा जत्था भी जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से बालटाल और पहलगाम मार्ग के लिए रवाना हुआ। इस वर्ष यात्रा 28 अगस्त तक चलेगी और चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पहुंचने की संभावना है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अभूतपूर्व इंतजाम

यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने इस बार व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। पूरे यात्रा मार्ग पर हर दो किलोमीटर पर ऑक्सीजन बूथ स्थापित किए गए हैं। बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों पर 100-100 बेड के अत्याधुनिक अस्थायी अस्पताल बनाए गए हैं, जबकि करीब एक हजार डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी तैनात किए गए हैं। बालटाल मार्ग पर 12 वाटरप्रूफ डोम भी बनाए गए हैं, ताकि खराब मौसम की स्थिति में श्रद्धालुओं को सुरक्षित आश्रय मिल सके।

बारिश और भूस्खलन को लेकर प्रशासन अलर्ट

कश्मीर में लगातार बारिश और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं को दर्शन के बाद तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर लौटने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने 6 जुलाई तक दोनों यात्रा मार्गों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। यात्रा मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और मौसम की जानकारी बड़ी स्क्रीन के माध्यम से यात्रियों तक पहुंचाई जा रही है।

3.90 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक 3.90 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। जिन श्रद्धालुओं ने पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उनके लिए जम्मू में ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। प्रशासन ने यात्रियों से मेडिकल सर्टिफिकेट, RFID कार्ड, पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ रखने की अपील की है, ताकि यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से पूरी हो सके।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसे भारत-जापान की मित्रता का प्रतीक बताया गया।

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए आमंत्रित किया।

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

नरेंद्र मोदी ने अपने 25 साल के सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए विकसित भारत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि वह न थकेंगे और न रुकेंगे।

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाग लिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर