Shitla Mata Temple Gwalior: जंगलों के बीचों-बीच बसा मंदिर, जहां झूला- झूलाने से ...

shitla-mata-temple-gwalior-is-situated-in-jungle

Shitla Mata Temple Gwalior: जंगलों के बीचों-बीच बसा मंदिर, जहां झूला- झूलाने से होती है संतान की प्रप्ति!

shitla mata temple gwalior जंगलों के बीचों-बीच बसा मंदिर जहां झूला- झूलाने से होती है संतान की प्रप्ति

Shitla Mata Temple Gwalior: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर सातऊ गांव के घने जंगलों में स्थित है एक मंदिर, जहां झूला - झूलाने से नि: संतान दंपत्ति को संतान सुख का आशीर्वाद मिलता है। इस मंदिर में मां शीतला विराजमान है।

कहते है, यह मंदिर जंगल के बीचो- बीच बसा है, जहां पुलिस और डकैत दोनों इस मंदिर में माता के दर्शन करने आते और उनका आशीर्वाद भी लेते थे।

पहले थे पत्थर के 7 टुकड़े अब बना मंदिर

मंदिर के पुजारी बताते हैं कि- कभी यहां पर पत्थर के 7 टुकड़े हुआ करते थे लेकिन आज यहां पर एक विशाल मंदिर है।

यह मंदिर घने जंगल के बीचों- बीच बसा हुआ है। यहां जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। हालांकि आज तक किसी भी श्रद्धालु को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया।

हर रोज दर्शन करने आते थे डकैत

ग्वालियर चंबल क्षेत्र के जंगलों में बसे इस मंदिर में कुख्यात डकैत पूजा अर्चना करने के लिए आया करते थे और मां के सामने सिर झुकाते थे। कहा जाता है इस मंदिर में हर रोज डकैत माता का आशीर्वाद लेने आते थे। वो यहां माता रानी को घंटी भी चढ़ाया करते थे।

सच्चे मन से मांगी गई मनोकामनाएं होती हैं पूरी

इस मंदिर में सच्चे मन से जो मांगों वो मनोकामनाएं जरुर पूरी होती है। इस शीतला माता मंदिर में झूला झुलाने की अनोखी परंपरा है। कहा जाता है कि- जो दंपत्ति नि:संतान है अगर वो झूला- झुलाते हैं तो उन्हें माता रानी संतान सुख का आशीर्वाद देती है।

यहां एक और मान्यता है, आस - पास बसे पाहड़ी में बहुत से पत्थर हैं। अगर वहां पत्थर से घर बनाया जाए तो मां भक्त के घर बनाने में मदद करती है। उन्हें उनकी मनोकामना पूरी होने का आशीर्वाद देती है।

नवरात्रि में होती है भक्तों की भीड़

ग्वालियर चंबल इलाके में बसे इस शीतला मां के मंदिर में विशेष रुप से नवरात्र के दिनों में भक्तों की भीड़ होती है।लंबी-लंबी लाइनें मंदिर के बाहर सुबह से लेकर रात तक दिखाई देती हैं।

वहीं सोमवार औऱ शुक्रवार के दिन भी बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन करने आते हैं।

 

संबंधित सामग्री

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

राज्य

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार उठा रही बड़ा कदम, - कई विभागों ने प्रजेंटेशन के जरिये पेश किए अपने सुझाव, हाई लेवल कमेटी ने दर्ज किए मौखिक और लिखित विचार

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

जुर्म गाथा

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बंद मकान से तीन सड़ी-गली लाशें मिलीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम और व्यापक जांच शुरू की है।

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

राज्य

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद उभरा है। बजरंग दल का विरोध, नगर निगम में याचिका और अदालत में समीक्षा जारी है।

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

राज्य

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मछली पालन के विकास के लिए नई नीतियों की समीक्षा की और 9 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की जानकारी दी।

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

राज्य

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा और अनुराग ठाकुर की राजनीति पर सवाल उठाए, विकास प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया।