Surya Parivar Temple Betul: मध्यप्रदेश का रहस्यमयी सूर्य परिवार मंदिर, यहां आने ...

surya-parivar-temple-betul-grah-dosh-remedy

Surya Parivar Temple Betul: मध्यप्रदेश का रहस्यमयी सूर्य परिवार मंदिर, यहां आने से होते हैं ग्रह दोष शांत...

surya parivar temple betul मध्यप्रदेश का रहस्यमयी सूर्य परिवार मंदिर यहां आने से होते हैं ग्रह दोष शांत

Surya Parivar Temple Betul: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में ताप्ती नदी के पवित्र तट पर स्थित सूर्य परिवार मंदिर एक ऐसा धार्मिक स्थल है, जहां सूर्य देव के पूरे परिवार के साथ पूजा की जाती है। अपनी अनोखी संरचना और धार्मिक महत्व के कारण यह मंदिर श्रद्धालुओं के बीच विशेष पहचान रखता है। Read More: Farhan Akhtar ‘120 Bahadur’ Movie: भारत की पहली मूवी, जो देशभर के डिफेंस सिनेमाघरों में भी होगी रिलीज…

Surya Parivar Temple Betul: सूर्य देव के पूरे परिवार को समर्पित है मंदिर...

यह मंदिर सिर्फ सूर्य देव को समर्पित नहीं है, बल्कि यहां उनकी पत्नी संज्ञा देवी और छाया देवी, पुत्र शनि देव और यमराज, और पुत्री यमुना एवं ताप्ती देवी की भी पूजा होती है, इसी वजह से इसे ‘परिवार मंदिर’ कहा जाता है।

Surya Temple Betul: 30 फीट लंबा और 60 फीट चौड़ा मंदिर का भव्य स्वरूप...

मंदिर का आकार लगभग 30 फीट लंबा और 60 फीट चौड़ा है। यह स्थान न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि पारिवारिक प्रेम, एकता और सौहार्द का भी प्रतीक माना जाता है।

ग्रह दोष शांत करने की मान्यता...

स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, यहां पूजा-अर्चना करने से ग्रह दोष शांत होते हैं, विशेषकर शनि से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है। श्रद्धालु इसे जीवन में समृद्धि और सकारात्मकता लाने वाला स्थान मानते हैं।

भाई-दूज पर उमड़ती है बड़ी भीड़....

सूर्य परिवार मंदिर में भाई–दूज के दिन सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। इस दिन श्रद्धालु ताप्ती नदी में पवित्र स्नान कर विशेष पूजा करते हैं। मान्यता है कि, भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम और मजबूती बढ़ाने के लिए यह पूजा अत्यंत शुभ मानी जाती है।

पारिवारिक बंधन और ग्रह दोष—दोनों में सुधार....

श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इस मंदिर में पूजा करने से पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ती है। ग्रह दोष शांत होते हैं और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। इसी वजह से सूर्य परिवार मंदिर बैतूल जिले का एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र बन चुका है।  

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़: पति ने हथौड़ी मारकर पत्नी के सिर पर हमला कर की हत्या!

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़: पति ने हथौड़ी मारकर पत्नी के सिर पर हमला कर की हत्या!

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक पति ने अपनी पत्नी की हथौड़ी से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। पत्नी की मौत हॉस्पिटल में हुई, पति गिरफ्तार।

यूपी में मानसून की देरी, CM योगी ने किसानों के लिए उठाए कदम

राज्य

यूपी में मानसून की देरी, CM योगी ने किसानों के लिए उठाए कदम

उत्तर प्रदेश में मानसून की देरी के बीच, CM योगी ने किसानों को बीज, उर्वरक और अन्य संसाधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

25 जून को है निर्जला एकादशी, भूलकर न करें ये काम...

सनातन

25 जून को है निर्जला एकादशी, भूलकर न करें ये काम...

Nirjala Ekadashi is considered one of the most sacred days in Hinduism, involving strict fasting and specific rituals to honor Lord Vishnu.

जसपाल राणा की तेरहवीं,  रक्षा मंत्री, CM धामी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

राज्य

जसपाल राणा की तेरहवीं, रक्षा मंत्री, CM धामी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा की तेरहवीं और श्रद्धांजलि सभा देहरादून में संपन्न हुई, जिसमें कई नामी हस्तियां शामिल हुईं।

जो एक बार मध्यप्रदेश आता है, वह यहीं का होकर रह जाता है : CM डॉ. यादव

राज्य

जो एक बार मध्यप्रदेश आता है, वह यहीं का होकर रह जाता है : CM डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकसित मध्यप्रदेश कार्यक्रम में भाग लिया और राज्य के विकास के लिए नई नीतियों की घोषणा की।