Hanuman Temple Itarsi: ब्रिटिश काल का अनोखा मंदिर, जहां हर लोकोपॉयलट देता है सलामी...

unique-british-era-hanuman-temple-where-trains-honk-in-respect

Hanuman Temple Itarsi: ब्रिटिश काल का अनोखा मंदिर, जहां हर लोकोपॉयलट देता है सलामी...

hanuman temple itarsi ब्रिटिश काल का अनोखा मंदिर जहां हर लोकोपॉयलट देता है सलामी

Parvati Gufa Temple Bhojpur: भोजपुर की गुफा में है मां पार्वती का दिव्य धाम, जहां पूरी होती है हर मनोकामना!

100 साल पुराना है मंदिर का इतिहास...

मंदिर के पुजारी बताते हैं कि यह मंदिर करीब 100 साल से भी अधिक पुराना है। यह उस दौर की बात है जब अंग्रेज़ों के समय रेलवे लाइन बिछाने का काम चल रहा था। निर्माण कार्य में लगातार रुकावटें आ रही थीं, जिससे इंजीनियर परेशान थे। तभी एक हिंदू कर्मचारी ने सलाह दी कि अगर यहां हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जाए, तो कार्य सफल हो सकता है।

हनुमान प्रतिमा की स्थापना के बाद बना शुभ माहौल...

अंग्रेज इंजीनियरों ने उस कर्मचारी की बात मानी और होशंगाबाद से पत्थर की हनुमान प्रतिमा लाकर यहां स्थापित की। प्रतिमा स्थापना और पूजा के बाद, रेलवे निर्माण का काम बिना किसी बाधा के पूरा हुआ। तभी से यहां नियमित पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ और अखंड रामायण पाठ का आयोजन होने लगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ? ? ? ? ? ? ? ? ? ? ? (@hanumandhammandiret)

रेल्वे कर्मचारियों की गहरी आस्था...

मंदिर रेलवे ट्रैक के बीचोंबीच बना हुआ है, जिससे दिनभर ट्रेनों की आवाजाही रहती है। जब भी कोई ट्रेन मंदिर के पास से गुजरती है, तो लोको पायलट अपनी श्रद्धा के रूप में हॉर्न बजाता है। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और आज भी रेलवे कर्मचारियों की आस्था इस मंदिर से गहराई से जुड़ी हुई है।

हनुमान जयंती पर भव्य आयोजन...

हर साल हनुमान जयंती के अवसर पर यहां भव्य उत्सव आयोजित किया जाता है। भक्तजन बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचते हैं और बजरंगबली के दर्शन करते हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस मंदिर में आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूरी होती है।

राजनेता और हस्तियां भी लेते हैं आशीर्वाद...

सिर्फ आम श्रद्धालु ही नहीं, बल्कि कई राजनेता, अधिकारी और प्रसिद्ध हस्तियां भी यहां दर्शन के लिए आती हैं। इटारसी का यह हनुमान धाम आज भी विश्वास, भक्ति और परंपरा का जीवंत प्रतीक है — जहां हर गुजरती रेल बजरंगबली को नमन करती है और सुरक्षा की कामना करती है।  

संबंधित सामग्री

स्कॉलरशिप से सपनों को मिलेगी नई उड़ान: सीएम डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्कॉलरशिप से सपनों को मिलेगी नई उड़ान: सीएम डॉ. मोहन यादव

ट्विशा शर्मा केसः आरोपी समर्थ सिंह से SIT की पूछताछ जारी, समर्थ लगा रहा ट्विशा के चरित्र पर सवाल

जुर्म गाथा

ट्विशा शर्मा केसः आरोपी समर्थ सिंह से SIT की पूछताछ जारी, समर्थ लगा रहा ट्विशा के चरित्र पर सवाल

ट्विशा शर्मा मामले में आरोपी समर्थ सिंह से SIT की सख्त पूछताछ जारी है, और सुप्रीम कोर्ट सहित विभिन्न अदालतों में मुकदमा चल रहा है।

एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मर्डर केस, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया पीड़ितों के बयानों के पीछे न भागे

राज्य

एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मर्डर केस, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया पीड़ितों के बयानों के पीछे न भागे

सुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा मौत केस में सुनवाई के दौरान मीडिया और पक्षों को संयम बरतने की सलाह दी। न्यायपालिका पर सवाल उठाने पर चिंता व्यक्त की गई।

मध्य प्रदेश में नौतपा शुरू, भीषण गर्मी की चेतावनी जारी

राज्य

मध्य प्रदेश में नौतपा शुरू, भीषण गर्मी की चेतावनी जारी

मध्य प्रदेश में नौतपा के आरंभ के साथ ही भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। IMD ने अगले 9 दिनों के लिए गर्मी और लू की चेतावनी दी है।

फूड पॉइजनिंग का मामला,  प्रशिक्षण शिविर में दूषित भोजन से 5 छात्रों की बिगड़ी तबीयत,1 गंभीर

राज्य

फूड पॉइजनिंग का मामला,  प्रशिक्षण शिविर में दूषित भोजन से 5 छात्रों की बिगड़ी तबीयत,1 गंभीर

मध्य प्रदेश के इटारसी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में 5 छात्र खाने के बाद बीमार पड़े। उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की हालत गंभीर है।