बांका में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर!

बांका में भीषण सड़क हादसा

बांका में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर!

बांका के बेलहर थाना क्षेत्र में दो युवकों की एक भीषण सड़क हादसे में मृत्यु हो गई, जब उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

बांका में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

बांका में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर! |

Banka Accident 2 Dead: बांका के बेलहर थाना क्षेत्र के गेरुआ-सीलर मार्ग पर 1 मई शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो युवकों की जान चली गई। एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवकों को  टक्कर मार दी, जिससे दोनों की गंभीर रुप से घायल हो गए, जब हॉस्पिटल ले जाया गया तो उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया।

बाजार जाते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक, गांव में पूजा का आयोजन होना था। उसी का  सामान खरीदने दोनों युवक बाइकसे बाजार जा रहे थे। तभी रास्ते में गेरुआ और सीलर गांव के बीच एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क से कई फीट दूर जा गिरे।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान  विशाल कुमार (18 वर्ष) के रुप में की गई, जो कि सुल्तानगंज का निवासी था। दूसरे की पहचान कांग्रेस कुमार (18 वर्ष) के रुप में हुई, जो कि गेरुआ लक्ष्मणी तरी का निवासी था। दोनों मृतक  रिश्तेदार थे।  

मातम में बदली खुशियां

परिजनों ने बताया कि- 'विशाल दिल्ली में मजदूरी करता था और करीब एक महीने पहले ही अपनी बहन की शादी में शामिल होने गांव आया था। वहीं, कांग्रेस कुमार गांव में ही आइसक्रीम बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।' 

पुलिस की कार्रवाई और जांच

घटना की सूचना मिलते ही बेलहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया।

थानाध्यक्ष दिनेश वर्मा ने बताया कि- 'अज्ञात वाहन की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।'

 

संबंधित सामग्री

लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क दुर्घटना, 10 लोगों की मौत

देश-विदेश

लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क दुर्घटना, 10 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई, जब एक ट्रक ने मैजिक वाहन को टक्कर मारी।

लखीमपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में 10 की मौत

राज्य

लखीमपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में 10 की मौत

यूपी के लखीमपुर खीरी में तेज रफ्तार ट्रक ने मैजिक वाहन को टक्कर मार दी। भीषण हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, कई शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिले।

ट्रक पलटा, 3 मजदूरों की मौत, 90 डिग्री के अंधे मोड़ के कारण हुआ हादसा

राज्य

ट्रक पलटा, 3 मजदूरों की मौत, 90 डिग्री के अंधे मोड़ के कारण हुआ हादसा

देवास के बैराखेड़ी में 90 डिग्री के अंधे मोड़ पर एक ट्रक पलटने से 3 मजदूरों की मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हैं।

देवास में दर्दनाक हादसा, प्याज से भरा मिनी ट्रक पलटा; 3 मजदूरों की मौत

राज्य

देवास में दर्दनाक हादसा, प्याज से भरा मिनी ट्रक पलटा; 3 मजदूरों की मौत

देवास के पीपलरावा क्षेत्र में प्याज से भरा मिनी ट्रक यू-टर्न पर पलट गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।

एक बाइक और पांच यार, रीलबाजी में चली गई जान

राज्य

एक बाइक और पांच यार, रीलबाजी में चली गई जान

कौशांबी में एक बाइक पर 5 युवकों की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर में 4 की मौत हो गई। हादसे से पहले युवकों का रील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।