छपरा में ट्रक ने ऑर्केस्ट्रा के कलाकारों को रौंदा, 4 की मौत

छपरा में ट्रक दुर्घटना

छपरा में ट्रक ने ऑर्केस्ट्रा के कलाकारों को रौंदा, 4 की मौत

बिहार के छपरा में एक ट्रक ने ऑर्केस्ट्रा के 10 कलाकारों को रौंद दिया, जिसमें 4 की मौत हो गई और 6 गंभीर रूप से घायल हैं।

छपरा में ट्रक ने ऑर्केस्ट्रा के कलाकारों को रौंदा 4 की मौत

छपरा में ट्रक ने ऑर्केस्ट्रा के कलाकारों को रौंदा, 4 की मौत |

Chhapra Truck Accident News: बिहार के छपरा में एक गंभीर हादसा हो गया, तेज रफ्तार ट्रक ने ऑर्केस्ट्रा के 10 कलाकारों को रौंद दिया। इस हादसे में 4 की मौत हो गई, जबकि 6 लोगों की हालत गंभीर है।  

बताया जा रहा है कि, यह हादसा 6 मई बुधवार सुबह को हुआ। 

ट्रक और पिकअप वाहन की टक्कर

सभी कलाकर पिकअप वाहन पर बैठकर एक फंक्शन से वापस आ रहे थे, तभी हादसा हो गया। ब्रेकर की वजह से पिकअप के पिछले हिस्से में बैठे लोग सड़क पर गिर गए। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। इस दौरान मौके पर 3 डांसर की मौत हो गई। 

घायलों का बयान 

मृतकों की पहचान राहुल, अवधेश, प्रीति और सोनी के रुप में की गई है। वहीं घायलों ने बताया कि- 'हम बलिया जिले के नरही क्षेत्र में संचालित 'मुस्कान ऑर्केस्ट्रा' में काम करते हैं। हम टीम के साथ छपरा के भगवान बाजार में एक शादी में डांस के बाद लौट रहे थे। हम लोग पिकअप में बैठे थे।

हमारे साथ 5 डांसर भी थी। इनमें से 3 की मौत हो गई। 2 की हालत गंभीर है। बुधवार सुबह NH-19 हाजीपुर-गाजीपुर रोड में पीएन सिंह कॉलेज के बाद स्पीड ब्रेकर से झटका लगा। हम पिकअप के पीछे वाले हिस्से में बैठे थे। हम सड़क पर जा गिरे। '

आगे बताया कि-

'पीछे से आ रहे ट्रक ने हम सभी को रौंद दिया। ये सब इतनी जल्दी हुआ की कुछ समझ ही नहीं आया। थोड़ी देर में सड़क पर लाशें बिछ गईं। कुछ लोग दर्द से तड़प रहे थे। ट्रक वाला लोगों के सिर कुचलते हुए भागा।

एकदम से उनकी आवाज बंद हो गई। ट्रक वाला उन्हें नहीं कुचलता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी पहुंच गई थी। हमें अस्पताल लाया गया।'

ASP का इस मामले में बयान

ASP राम पुकार सिंह ने बताया कि- 'सभी लोग ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाले कलाकार थे और कार्यक्रम में शामिल होने छपरा आए थे। लौटने के दौरान हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घायलों के परिजनों को सूचना दी जा रही है और बेहतर इलाज के लिए गंभीर रूप से घायलों को PMCH रेफर करने की प्रक्रिया चल रही है।'

संबंधित सामग्री

 उमरिया-अनूपपुर बॉर्डर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 4 की मौत, CM डॉ यादव ने जताया दुख

राज्य

उमरिया-अनूपपुर बॉर्डर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 4 की मौत, CM डॉ यादव ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के बिजौरा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 लोगों की मौत और 37 घायल हुए। मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त किया और आर्थिक सहायता की घोषणा की।

अल्मोड़ा में 100 m गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रोली, 2 युवकों की मौत

राज्य

अल्मोड़ा में 100 m गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रोली, 2 युवकों की मौत

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, जिससे 2 युवकों की मौत हो गई। बचाव दल ने शव बरामद किए।

युवती ने मंगेतर को डिनर पर बुलाया, फिर बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर जलाया!

जुर्म गाथा

युवती ने मंगेतर को डिनर पर बुलाया, फिर बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर जलाया!

बिहार के सीवान में एक युवक पर उसकी मंगेतर और उसके बॉयफ्रेंड ने जानलेवा हमला किया, जिसमें युवक गंभीर रूप से झुलस गया।

CM सम्राट ने की बिहार कैडर के IPS-IAS अधिकारियों से मुलाकात, विकास पर चर्चा

राज्य

CM सम्राट ने की बिहार कैडर के IPS-IAS अधिकारियों से मुलाकात, विकास पर चर्चा

बिहार के CM सम्राट चौधरी ने दिल्ली में राष्ट्रपति और विभिन्न नेताओं से मुलाकात की, बिहार के विकास के लिए केंद्रीय योजनाओं की तेजी पर जोर दिया।

बिहार सरकार ने महिला कर्मचारियों को हर महीने 2 दिन की विशेष छुट्टी देने का निर्णय लिया

राज्य

बिहार सरकार ने महिला कर्मचारियों को हर महीने 2 दिन की विशेष छुट्टी देने का निर्णय लिया

बिहार सरकार ने संविदा और आउटसोर्सिंग में कामकाजी महिलाओं को हर महीने 2 दिन की 'पीरियड लीव' देने का फैसला किया है।