सीएम सम्राट चौधरी ने गयाजी और बोधगया के मंदिरों का किया दौरा

सीएम सम्राट चौधरी की मंदिर यात्रा

सीएम सम्राट चौधरी ने गयाजी और बोधगया के मंदिरों का किया दौरा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गयाजी और बोधगया के मंदिरों में पूजा की और विकास परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया।

सीएम सम्राट चौधरी ने गयाजी और बोधगया के मंदिरों का किया दौरा

सीएम सम्राट चौधरी ने गयाजी और बोधगया के मंदिरों का किया दौरा |

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गयाजी के विण्णुपद मंदिर में पूजा की। करीब 15 मिनट तक CM सम्राट गर्भगृह में रुके। इसके बाद उन्होंने ईरिक्शा में बैठकर विष्णुपद कॉरिडोर परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति को करीब से देखा और अधिकारियों को गुणवत्ता और समयसीमा को लेकर निर्देश दिए।

महाबोधि मंदिर पहुंचे CM

CM सम्राट चौधरी ने फल्गु नदी तट स्थित देवघाट सहित आसपास के क्षेत्रों का भी जायजा लिया। बोधगया पहुंचने पर मुख्यमंत्री सम्राट सीधे विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर पहुंचे। महाबोधि मंदिर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री BTMC कार्यालय पहुंचे, जहां बोधगया कॉरिडोर परियोजना को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं’

बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सर्किट के लिहाज से जरूरी मुद्दों पर चर्चा हुई। CM चौधरी ने साफ कहा कि गयाजी और बोधगया सिर्फ आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि बिहार की वैश्विक पहचान हैं। ऐसे में विकास कार्यों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थोड़ी देर में CM सम्राट बोधगया स्थित शंकराचार्य मठ में सभा को संबोधित करेंगे।

अफसर सुनेंगे समस्याएं

इससे पहले मुख्यमंत्री सम्राट ने नालंदा के परनावा गांव में श्री शरण निवास बाबा महतो साहब की जन्मस्थली पर लगने वाले राजकीय मेले की शुरुआत की। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा - बेटियां जब तक स्कूल-कॉलेज से घर नहीं लौटेंगी, तब तक पुलिस जागती रहेगी। 19 मई से हर पंचायत में अफसर बैठेंगे और जनता की समस्याएं सुनेंगे। CM ने अपने 20 मिनट के भाषण में सरकार के आगे के विजन पर बात रखी।

संबंधित सामग्री

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

राज्य

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए कुल 26 करोड़ की धनराशि मंजूर की है।

CM योगी ने महराजगंज में 79 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

राज्य

CM योगी ने महराजगंज में 79 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री योगी ने महराजगंज में ₹208 करोड़ की लागत से 79 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें स्वास्थ्य, सुरक्षा और अर्थव्यवस्था में सुधार शामिल है।

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1835 करोड़ रुपये से ज्यादा, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसी की नजर न लग जाए नरसिंहपुर को

राज्य

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1835 करोड़ रुपये से ज्यादा, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसी की नजर न लग जाए नरसिंहपुर को

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना के तहत 1.83 लाख करोड़ रुपये वितरित किए, और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

यमकेश्वर में CM धामी, CM योगी ने किया विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, जिम का लोकार्पण

राज्य

यमकेश्वर में CM धामी, CM योगी ने किया विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, जिम का लोकार्पण

उत्तराखंड के यमकेश्वर में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों ने विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

CM योगी ने शिक्षामित्रों को किया सम्मानित, रवि किशन की ली फिरकी

राज्य

CM योगी ने शिक्षामित्रों को किया सम्मानित, रवि किशन की ली फिरकी

Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath increased salaries for 1.43 lakh educators in Gorakhpur and inaugurated 71 development projects.