मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर के दौरे पर, नवाचार महाकुंभ में भाग लेंगे

मुख्यमंत्री साय का जगदलपुर दौरा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर के दौरे पर, नवाचार महाकुंभ में भाग लेंगे

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर पहुंचे, नवाचार महाकुंभ में भाग लेंगे। बस्तर को नक्सल मुक्त करने के बाद, युवाओं के रोजगार पर फोकस।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर के दौरे पर नवाचार महाकुंभ में भाग लेंगे

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जगदलपुर दौरे के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि वे महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में आयोजित नवाचार महाकुंभ में शामिल होंगे। बस्तर नक्सल मुक्त हो गया है। अब सरकार का फोकस यहां के युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर है।

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश में चल रहे सुशासन तिहार को लेकर कहा कि इसे लेकर जनता में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पिछले दो दिनों में 6 जिलों का दौरा कर चुके हैं। सरकार की प्राथमिकता यह जानना है कि योजनाएं जमीनी स्तर तक पहुंच रही है या नहीं। 

पीएम मोदी के बयान का समर्थन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस को “अर्बन नक्सल” कहे जाने वाले बयान पर मुख्यमंत्री साय ने उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र के साथ देश का नेतृत्व कर रहे हैं। 

विपक्ष पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उन्हें जनता के फैसले को स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हार के बाद आरोप-प्रत्यारोप करना स्वाभाविक है और विपक्ष “खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे” जैसी स्थिति में है। हार से बौखलाए लोग चुनाव आयोग और ईवीएम पर दोषारोपण कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

हिमाचल कैबिनेट का बड़ा धमाका, महिलाओं को हर महीने दिए जायेंगे ₹1500; युवाओं के लिए हजारों नौकरियों का ऐलान

राज्य

हिमाचल कैबिनेट का बड़ा धमाका, महिलाओं को हर महीने दिए जायेंगे ₹1500; युवाओं के लिए हजारों नौकरियों का ऐलान

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ने महिलाओं को मासिक सहायता, दुकानें 24 घंटे खुलने, और युवाओं के लिए नौकरियों की घोषणा की।

TOP 10 News: PM मोदी को अमेरिका का न्योता, समर्थ 7 दिन की रिमांड पर, UP पंचायत चुनाव

देश-विदेश

TOP 10 News: PM मोदी को अमेरिका का न्योता, समर्थ 7 दिन की रिमांड पर, UP पंचायत चुनाव

ट्रम्प ने PM मोदी को अमेरिका आने का न्योता दिया, ट्विशा के पति रिमांड पर, 51000 युवाओं को जॉब लेटर, दुनिया का ताकतवर रॉकेट टेस्टेड, और अन्य खबरें.

19वां रोजगार मेला: PM मोदी ने 51 हजार युवाओं बांटे अपॉइंटमेंट लेटर

देश-विदेश

19वां रोजगार मेला: PM मोदी ने 51 हजार युवाओं बांटे अपॉइंटमेंट लेटर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 51 हजार युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरियां प्रदान कीं, जिसमें रेलवे, स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा शामिल हैं।

CM डॉ  यादव का ऐलान, रोजगार सहायकों के रिटायरमेंट की उम्र 62 साल होगी

राज्य

CM डॉ यादव का ऐलान, रोजगार सहायकों के रिटायरमेंट की उम्र 62 साल होगी

भोपाल में आयोजित सम्मेलन में सीएम यादव ने रोजगार सहायकों के लिए वेतन वृद्धि, अन्य लाभ और गांव के विकास की बात कही।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक उज्जैन में, शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना, CM डॉ. यादव ने दी जानकारी

राज्य

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक उज्जैन में, शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना, CM डॉ. यादव ने दी जानकारी

गृह मंत्री अमित शाह ने उज्जैन में 2027 में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक की घोषणा की। मध्यप्रदेश को नक्सल मुक्त बताया गया।