अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार...

अहमदाबाद में बड़ी चोरी

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 166 करोड़ के गहने हुई फरार cctv में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश | None

अहमदाबाद के निकोल इलाके में एक ज्वैलरी शोरूम से हैरान कर देने वाली चोरी का मामला बुधवार को सामने आया है। यहां काम करने वाली एक सेल्सगर्ल करीब 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गई। घटना की पूरी वारदात शोरूम में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

11 महीने से काम कर रही थी महिला आरोपी

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, हर्षिदा शेट्टी नाम की युवती पिछले करीब 11 महीनों से शोरूम में सेल्सगर्ल के तौर पर काम कर रही थी। शोरूम में कुल 19 कर्मचारी कार्यरत हैं। किसी को अंदाजा नहीं था कि भरोसेमंद मानी जा रही यह कर्मचारी ही इतने बड़े चोरी कांड को अंजाम दे देगी।

सूत्रों ने बताया कि 11 मई को दोपहर के समय दुकान मालिक लंच के लिए घर गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए धीरे-धीरे सोने के गहनों को अपनी यूनिफॉर्म की जेबों में छिपाना शुरू कर दिया। बाद में उसने कर्मचारियों से कहा कि उसे मालिक ने छुट्टी दी है और वह जरूरी काम से जा रही है।

CCTV फुटेज से खुली पूरी सच्चाई

शाम को जब मालिक वापस लौटे तो एक गहना गायब मिलने पर शक गहराया। इसके बाद CCTV फुटेज खंगाले गए, जिसमें आरोपी युवती को अलमारी से गहने निकालकर छिपाते और फिर स्टोर रूम से बैग लेकर शोरूम से बाहर निकलते देखा गया। घटना के बाद उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला।

CCTV फुटेज में कैद हुई आरोपी सेल्सगर्ल

कई प्रकार के गहने लेकर हुई फरार

जांच में सामने आया कि आरोपी करीब 1.66 करोड़ रुपये के सोने के गहने लेकर भागी है। चोरी किए गए आभूषणों में चेन, अंगूठियां, झुमके, मंगलसूत्र, पेंडेंट और घड़ियां शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है।

निकोल पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, जल्द ही आरोपी शेट्टी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित सामग्री

ग्वालियर में इंसानियत शर्मसार: चोरी के शक में 8 वर्षीय मासूम को बेरहमी से पीटा, मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज

राज्य

ग्वालियर में इंसानियत शर्मसार: चोरी के शक में 8 वर्षीय मासूम को बेरहमी से पीटा, मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज

ग्वालियर में 8 वर्षीय बच्ची चोरी के शक में पड़ोसी द्वारा पिटाई से मर गई। पड़ोसी दंपत्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया, पत्नी फरार।

मोटा कहने पर दो दोस्तों में हुआ विवाद, छात्र ने कर दी दोस्त की हत्या!

राज्य

मोटा कहने पर दो दोस्तों में हुआ विवाद, छात्र ने कर दी दोस्त की हत्या!

रायपुर के तिल्दा नेवरा क्षेत्र में 10वीं के छात्र ने अपने दोस्त की छोटी सी बात पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही कार्रवाई शुरू की।

बीना-ग्वालियर पैसेंजर में 16 लाख की ज्वेलरी चोरी, चलती ट्रेन में शातिरों ने काटा ट्रॉली बैग

राज्य

बीना-ग्वालियर पैसेंजर में 16 लाख की ज्वेलरी चोरी, चलती ट्रेन में शातिरों ने काटा ट्रॉली बैग

मध्य प्रदेश के बीना-ग्वालियर पैसेंजर ट्रेन में 16 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया है।

Jaipur Youth Jumps River: नदी में कूदकर युवक ने किया सुसाइड!

राज्य

Jaipur Youth Jumps River: नदी में कूदकर युवक ने किया सुसाइड!

जयपुर के मालपुरा गेट क्षेत्र में एक युवक ने द्रव्यवती नदी में कूदकर आत्महत्या की। स्थानीय निवासी मिस्त्री था, पहचान नहीं हो सकी।

बलिया में नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

राज्य

बलिया में नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

बलिया में 5 साल की बच्ची का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी।