वृंदावन में शिष्य की संदिग्ध मौत

संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत, चौथी मंजिल से गिरने के बाद तोड़ा दम; पुलिस जांच में जुटी

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं की जांच कर रही है।

By : रोहन उमक
संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत, चौथी मंजिल से गिरने के बाद तोड़ा दम; पुलिस जांच में जुटी

संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत, चौथी मंजिल से गिरने के बाद तोड़ा दम; पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश के वृंदावन में प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से जुड़े एक शिष्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रसिक दुलारी शरण के रूप में हुई है, जिनका वास्तविक नाम दीपक लोधी बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे वह गुरु कृपा कुंज स्थित आश्रम की चौथी मंजिल से नीचे गिर गए। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि मौत की परिस्थितियों को देखते हुए अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

इस बिल्डिंग से गिरकर हुई रसिक दुलारी की मौत 

चौथी मंजिल से गिरने के बाद अस्पताल में मौत

जानकारी के मुताबिक, आश्रम की चौथी मंजिल से गिरने के बाद रसिक दुलारी शरण के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं। आश्रम से जुड़े लोग उन्हें तत्काल सर्वोदय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। हालांकि, गंभीर चोटों के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

घटना की सूचना पुलिस को कुछ समय बाद मिली। पुलिस ने मौके से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी जांच में शामिल किया है। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।

शरीर पर गंभीर चोटों के साथ मिली असामान्य स्थिति

पुलिस जांच के दौरान मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के अलावा एक और चौंकाने वाली बात सामने आई। बताया गया है कि उनके जननांग पर भी चोट थी और वह कटा हुआ पाया गया। इस तथ्य ने मामले की परिस्थितियों को और गंभीर बना दिया है।

पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह चोट घटना से पहले लगी या गिरने के दौरान हुई। इसी वजह से मामले में केवल आत्महत्या की आशंका पर निर्भर रहने के बजाय सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

मृतक रसिक दुलारी शरण (बाएँ)

आत्महत्या या कोई और वजह? जांच में जुटी पुलिस

मृतक दीपक लोधी मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।

मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के मध्य प्रदेश से मथुरा पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच से मौत की वास्तविक परिस्थितियों को समझने में मदद मिलने की उम्मीद है।

फिलहाल पुलिस आश्रम में मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि रसिक दुलारी शरण की मौत वास्तव में आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

मोना डांगी की संदिग्ध मौत पर उनके परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।

लुधियाना पहुंचने से पहले दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी पर पथराव, ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटा

लुधियाना पहुंचने से पहले दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी पर पथराव, ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटा

लुधियाना के पास दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी ट्रेन पर पथराव हुआ। यात्री सुरक्षित हैं और घटना की जांच RPF द्वारा शुरू की गई है।

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल के गांधीनगर में एक डॉक्टर ने अपनी साथी महिला डॉक्टर और उसके भाई पर एयरगन से गोली चलाई, बाद में खुदकुशी का प्रयास किया।

महाराष्ट्र में MPSC पर घमासान: CM फडणवीस ने जांच कमेटी की सिफारिश, अध्यक्ष-सदस्य भी दायरे में

महाराष्ट्र में MPSC पर घमासान: CM फडणवीस ने जांच कमेटी की सिफारिश, अध्यक्ष-सदस्य भी दायरे में

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने MPSC की कार्यप्रणाली की जांच के लिए रिटायर्ड हाईकोर्ट जज के नेतृत्व में समिति गठित की। जांच समिति को तीन महीने में रिपोर्ट सौंपनी होगी।

विराट कोहली को 5 करोड़ रुपये में बुलाने का दावा-प्रेमानंद महाराज के आश्रम को लेकर फलाहारी महाराज ने कही बड़ी बात

विराट कोहली को 5 करोड़ रुपये में बुलाने का दावा-प्रेमानंद महाराज के आश्रम को लेकर फलाहारी महाराज ने कही बड़ी बात

फलाहारी महाराज के पत्र में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम और उनकी सुरक्षा को लेकर कई आरोप और दावे किए गए हैं।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर