गाजियाबाद हत्याकांड: असद के घर पर चलेगा बुलडोजर, अवैध कब्जे का आरोप

बुलडोजर चलेगा असद के घर पर

गाजियाबाद हत्याकांड: असद के घर पर चलेगा बुलडोजर, अवैध कब्जे का आरोप

गाजियाबाद में असद के घर पर प्रशासन ने अवैध कब्जे का आरोप लगाकर बुलडोजर चलाने का नोटिस दिया। असद हत्या के आरोप में मारा गया था।

गाजियाबाद हत्याकांड असद के घर पर चलेगा बुलडोजर अवैध कब्जे का आरोप

बुलडोजर चलेगा असद के घर पर |

गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या के आरोपी असद के घर पर बुलडोजर चलेगा। प्रशासन की टीम असद के घर पहुंची। घर के दरवाजे पर ताला लगा था। इसके बाद SDM ने अवैध कब्जा करके घर बनाने का नोटिस दरवाजे पर चिपका दिया। नोटिस में कहा गया है कि जिस जमीन पर मकान बना है, उस पर अवैध कब्जा किया गया। असद के पिता नवाब को 15 दिनों के भीतर SDM कार्यालय में अपना जवाब देना होगा। साथ ही अवैध कब्जा खुद हटाने के लिए भी कहा गया।

1 लाख की मदद 

BJP के पूर्व विधायक संगीत सोम ने सोमवार को सूर्या की मां से मुलाकात कर उन्हें 1 लाख की मदद दी। सोम ने कहा, खोड़ा में 1-1 आदमी ने 50- 50 मकान खरीद रखे हैं। कहां से पैसा आया है, इसकी जांच होगी। जिहादी भूल गए हैं कि राज्य में किसकी सरकार है। जिहादियों का ठीक से फन दबा दिया जाएगा। यदि किसी ने पलायन कराने का प्रयास की, तो उसी का यहां से पलायन करा दिया जाएगा।

पूरा मामला?

दरअसल, 28 मई बकरीद के दिन असद ने सूर्या चौहान की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। रविवार तड़के पुलिस ने असद को एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस ने मामले में साजिश रचने के आरोप में असद के पिता नवाब समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। हत्याकांड का 5वां आरोपी अब भी फरार है। हत्या के पांचवें दिन भी खोड़ा में पुलिस फोर्स तैनात है।

संबंधित सामग्री

बकरा हलाल होते देखा है..सूर्या की हत्या करने वाले असद का एनकाउंटर

राज्य

बकरा हलाल होते देखा है..सूर्या की हत्या करने वाले असद का एनकाउंटर

गाजियाबाद में सूर्या की हत्या के बाद आरोपी असद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। इस घटना में एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुआ।

गाजियाबाद में सूर्या हत्याकांड का बदला: आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर

देश-विदेश

गाजियाबाद में सूर्या हत्याकांड का बदला: आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर

गाजियाबाद में सूर्या चौहान की हत्या के मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। इलाके में तनाव और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी।

Ghaziabad Elderly Man Kills Wife: गाजियाबाद में पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की कर दी हत्या

जुर्म गाथा

Ghaziabad Elderly Man Kills Wife: गाजियाबाद में पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की कर दी हत्या

In Ghaziabad, an 80-year-old man killed his 72-year-old wife using an axe following a dispute and later surrendered to the police.

प्रेम विवाह के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: ‘जमीन ट्रांसफर करो या जान गंवाओ’-परिजनों का सनसनीखेज आरोप

जुर्म गाथा

प्रेम विवाह के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: ‘जमीन ट्रांसफर करो या जान गंवाओ’-परिजनों का सनसनीखेज आरोप

ग्रेटर नोएडा में प्रेम विवाह के तीन महीने बाद 22 वर्षीय मोनिका की संदिग्ध मौत हुई। परिजनों ने पति और ससुराल पर हत्या का आरोप लगाया।

गाजियाबाद के सर्विस सेंटर में आग, बुजुर्ग की मौत, आधे घंटे तक हुए धमाके

राज्य

गाजियाबाद के सर्विस सेंटर में आग, बुजुर्ग की मौत, आधे घंटे तक हुए धमाके

गाजियाबाद के एयर कंडीशनर सर्विस सेंटर में आग लगने से भारी नुकसान हुआ, एक बुजुर्ग की मौत हो गई और कई गाड़ियाँ जलकर राख हो गईं।