MS Dhoni Visit Mussoorie: बेटी जीवा से मिलने मसूरी पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी

MS Dhoni Visits Mussoorie

MS Dhoni Visit Mussoorie: बेटी जीवा से मिलने मसूरी पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी

Former Indian cricket captain MS Dhoni, with his wife Sakshi and daughter Ziva, visited Mussoorie where he was warmly greeted by fans.

ms dhoni visit mussoorie बेटी जीवा से मिलने मसूरी पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी

MS Dhoni Visit Mussoorie: बेटी जीवा से मिलने मसूरी पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी |

MS Dhoni Visit Mussoorie: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी 30 मई पत्नी साक्षी के साथ पहाड़ों की रानी मसूरी पहुंचे। जैसे ही इस बात की खबर वहां के लोगों को पता चली। फैंस काफी उत्साहित हो गए। वो उनसे मिलने पहुंच गए। 

मसूरी में माही को देख खुश हुए फैन

फैंस को पता चला माही मसूरी आएं है, उनसे मिलने के लिए आस-पास के लोग पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि, माही अपनी बेटी जीवा सिंह धोनी का समर कैंप के लिए एक बोर्डिंग स्कूल में एडमिशन  कराने आए थे। एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि, उनकी बेटी करीब एक महिने से मसूरी में समर कैंप में है, और वो जीवा से मिलने गए थे।

फैंस ने माही को समझ लिया रोहित

महेंद्र सिंह शनिवार की शाम लालटिब्बा क्षेत्र स्थित एक होटल पहुंचे। इस दौरान कुछ लोग वहां मौजूद थे, उन्हें लगा वो रोहित शर्मा हैं। तो सब जोर - जोर से ‘रोहित शर्मा, रोहित शर्मा…’ चिल्लाने लगे।  जब माही नेसुना तो वे हंस पड़े। फिर एक बच्चे ने उन्हें धोनी-धोनी कहकर पुकारा तब माही ने पीछे मुड़कर देखा फिर मुस्कुराने लगे। फिर धोनी ने कुछ फैंस से हाथ मिलाया और तस्वीरें भी खिंचवाई।

इन जगहों में घूमने पहुंचे माही

अपने इस दौरे पर धोनी ने लंढौर कैंटोनमेंट क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लालटिब्बा और 'चार दुकान' घूमने गए, जहां उन्होंने देवदार के ऊंचे वृक्षों और शांत वादियों के बीच कुछ समय बिताया। इसके बाद वो मसूरी-टिहरी रोड पर स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल पहुंचे।

मसूरी से धोनी का पुराना रिश्ता

धोनी कई बार मसूरी छुट्टियां बीताने आ चुके है। जनवरी 2020 में वो पूरे परिवार के साथ आए थे। उस दौरान का बेटी जीवा के साथ वीडियो वायरल हुआ था।

महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराखंड से बहुत ही खास और आत्मीय रिश्ता है। उनका पैतृक गांव उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित है। माही 15 नवंबर 2023 को पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ अल्मोड़ा की जैंती तहसील स्थित अपने पैतृक गांव ल्वाली गए थे।  वो अपने गांव 2003 में अपने जनेऊ संस्कार में आए थे। 
 

संबंधित सामग्री

T-20 वर्ल्ड कप 2026 में NZ-W vs SL-W के बीच मुकाबला आज

खेल

T-20 वर्ल्ड कप 2026 में NZ-W vs SL-W के बीच मुकाबला आज

विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में आज न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मैच होगा। मौसम साफ और धूप वाला रहने का अनुमान है, शाम को हल्की बारिश की संभावना।

IND A Vs SL A ODI 2026: श्रीलंका-A ने सुपर ओवर में जीता, वैभव- विशेन के बीच हुई धक्का-मुक्की!

खेल

IND A Vs SL A ODI 2026: श्रीलंका-A ने सुपर ओवर में जीता, वैभव- विशेन के बीच हुई धक्का-मुक्की!

श्रीलंका-A ने IND A को सुपर ओवर में हराया। खेल के बाद भारतीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई विशेन हलंबागे के बीच तीखी बहस हुई।

RE-NEET से पहले Telegram पर रोक, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

देश-विदेश

RE-NEET से पहले Telegram पर रोक, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

केंद्र सरकार ने RE-NEET 2026 परीक्षा से पहले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है ताकि पेपर लीक और धोखाधड़ी को रोका जा सके।

रेत के बवंडर और तेज आंधी से उत्तर भारत बेहाल, यूपी-छत्तीसगढ़ सीमा तक पहुंचा मानसून

देश-विदेश

रेत के बवंडर और तेज आंधी से उत्तर भारत बेहाल, यूपी-छत्तीसगढ़ सीमा तक पहुंचा मानसून

रेतीले बवंडर और तेज आंधियों से उत्तर भारत के कई राज्यों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ, विमान सेवाएं भी प्रभावित हुईं। मानसून की गति में भी धीमापन दर्ज किया गया।

बीना-ग्वालियर पैसेंजर में 16 लाख की ज्वेलरी चोरी, चलती ट्रेन में शातिरों ने काटा ट्रॉली बैग

राज्य

बीना-ग्वालियर पैसेंजर में 16 लाख की ज्वेलरी चोरी, चलती ट्रेन में शातिरों ने काटा ट्रॉली बैग

मध्य प्रदेश के बीना-ग्वालियर पैसेंजर ट्रेन में 16 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया है।