दिल्ली के साकेत में इमारत ढहने से 6 की मौत,14 का रेस्क्यू

Saket Building Collapse: 1 Dead, 12 Rescued

दिल्ली के साकेत में इमारत ढहने से 6 की मौत,14 का रेस्क्यू

दिल्ली के साकेत में एक पांच मंजिला इमारत गिरने से 6 व्यक्ति की मौत हो गई है और 14 लोगों को अब तक मलबे से निकाला गया है।

दिल्ली के साकेत में इमारत ढहने से 6 की मौत14 का रेस्क्यू

राजधानी दिल्ली के साकेत इलाके में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ, जब पांच मंजिला रिहायशी इमारत अचानक ढह गई। इस दर्दनाक घटना में 6 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अब तक 14 लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। राहत और बचाव अभियान रविवार सुबह तक जारी रहा।

शाम करीब 7 बजे अचानक गिरी इमारत

यह हादसा साकेत क्षेत्र में उस समय हुआ जब इमारत में कई लोग मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिल्डिंग अचानक तेज आवाज के साथ ढह गई और कुछ ही सेकंड में पूरा ढांचा मलबे में बदल गया।घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की चार गाड़ियां और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गईं। इलाके को तुरंत घेरकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

12 लोगों को मलबे से निकाला गया

अधिकारियों के मुताबिक अब तक 14 लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। कई लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।राहत और बचाव दल लगातार मलबा हटाने और सर्च ऑपरेशन में जुटा हुआ है ताकि किसी भी बचे हुए व्यक्ति को सुरक्षित निकाला जा सके।

बिल्डिंग गिरने के कारणों की जांच जारी

अभी तक इमारत के गिरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने तकनीकी जांच के आदेश दिए हैं ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि ढांचा कमजोर था, निर्माण में लापरवाही हुई या कोई अन्य कारण जिम्मेदार है।

पहले भी हुए हादसे 

  • जुलाई 2025: वेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से 6 लोगों की मौत

  • अप्रैल 2025: मुस्तफाबाद में इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत

इन घटनाओं ने एक बार फिर दिल्ली में पुरानी और कमजोर इमारतों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में चट्टान गिरने से 2 की मौत, कई घायल

राज्य

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में चट्टान गिरने से 2 की मौत, कई घायल

पिथौरागढ़ में पर्यटकों की गाड़ी पर चट्टान गिरने से ड्राइवर और एक यात्री की मौत हो गई, कई अन्य गंभीर रुप से घायल हैं।

Weather Alert: MP-राजस्थान समेत 22 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिहार में 10 की मौत

देश-विदेश

Weather Alert: MP-राजस्थान समेत 22 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिहार में 10 की मौत

India faces severe weather with storms in Delhi at 70Kmph and orange alerts for heavy rain in 22 states including MP and Rajasthan.


Shooter Jaspal Rana Passes Away: 49 साल की उम्र में भारतीय शूटर जसपाल राणा का निधन

खेल

Shooter Jaspal Rana Passes Away: 49 साल की उम्र में भारतीय शूटर जसपाल राणा का निधन

Jaspal Rana, a celebrated Indian shooter and coach, died at 49 in Delhi's Max Hospital after suffering a heart attack.

दिल्ली के तुगलकाबाद में भीषण आग, 3 की मौत: पार्किंग से उठी चिंगारी बनी वजह

देश-विदेश

दिल्ली के तुगलकाबाद में भीषण आग, 3 की मौत: पार्किंग से उठी चिंगारी बनी वजह

तुगलकाबाद, दिल्ली में एक रिहायशी इमारत में लगी आग से 3 लोगों की मौत और 6 झुलसे। पार्किंग में खड़े वाहनों से आग की शुरुआत हुई।

नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए डॉ. मोहन, बताया कैसे हर क्षेत्र में विकास कर रहा मध्यप्रदेश

राज्य

नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए डॉ. मोहन, बताया कैसे हर क्षेत्र में विकास कर रहा मध्यप्रदेश

नई दिल्ली में हुई नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक, विकसित भारत के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई अहम मीटिंग, नवाचार के दृढ़ संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा देश का हृदय प्रदेश