केरल में डेढ़ साल के बच्चे की मौत, शरीर पर 51 चोटों के निशान, मां और पार्टनर गिरफ्तार

बच्चे की मौत पर दंपति गिरफ्तार

केरल में डेढ़ साल के बच्चे की मौत, शरीर पर 51 चोटों के निशान, मां और पार्टनर गिरफ्तार

तिरुवनंतपुरम में एक डेढ़ साल के बच्चे की मौत के मामले में उसकी मां और उसके लिव-इन पार्टनर को गिरफ्तार किया गया है। बच्चे के शरीर पर 51 चोटें पाई गईं।

केरल में डेढ़ साल के बच्चे की मौत शरीर पर 51 चोटों के निशान मां और पार्टनर गिरफ्तार

बच्चे की मौत पर दंपति गिरफ्तार |

केरलम के तिरुवनंतपुरम के नेडुमंगड में लगातार शारीरिक प्रताड़ना और मारपीट से डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बच्चे की मां अखिला (24) और उसके लिव-इन पार्टनर अश्कर (31) को गिरफ्तार किया है। बच्चे का नाम अर्शित बताया जा रहा है।

बच्चे के शरीर पर 51 चोटों के निशान

आरोपी अशकर 29 मई की शाम बच्चे को गंभीर हालत में तिरुवनंतपुरम के निजी अस्पताल लेकर पहुंचा था। उसने डॉक्टरों को बताया कि बच्चे के गले में खाना फंस गया, लेकिन हॉस्पिटल में भर्ती होने के कुछ ही मिनटों बाद उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि बच्चे के शरीर पर 51 चोटों के निशान थे। पैरों पर सिगरेट और लाइटर से जलाने के निशान भी मिले। साथ ही निजी अंगों पर भी चोटें थीं। मौत का कारण गंभीर इंटरनल ब्लीडिंग बताया जा रहा है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 

दोनों हाथों पर प्लास्टर

जांच में सामने आया कि बच्चे के बायोलॉजिकल पिता की 2024 में मौत हो गई थी। अखिला अपने बच्चे के साथ लिव-इन पार्टनर के साथ रहती थी। इस दौरान अश्कर बच्चे को प्रताड़ित करता था। बच्चे का सिर दीवार पर मारता था। उसने कई बार बच्चे के पैर लाइटर और सिगरेट से जलाता था। मां को इसकी जानकारी थी, लेकिन उसने अपने अश्कर को रोकने की कोशिश नहीं की। न ही उसके खिलाफ कोई शिकायत की। 2 हफ्ते पहले आरोपी मां बच्चे को गोद में लिए एक व्लॉगर के वीडियो में रिकॉर्ड हुई थी। तब बच्चे के दोनों हाथ टूटे हुए थे। हाथों पर प्लास्टर भी चढ़ा था। 

मां गिरफ्तार

व्लॉगर के पूछने पर मां ने बताया था कि बच्चा साइकिल से गिर गया था। लेकिन पुलिस को शक है कि उसके मारपीट के दौरान बच्चे के हाथ टूटे थे। बच्चे की मौत के वक्त उसकी मां तमिलनाडु में एक डांस कार्यक्रम में गई हुई थी। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया और बाद में गिरफ्तार किया।

संबंधित सामग्री

युवक ब्लैकमेल कर बनाता था संबंध, महिला ने घर बुलाकर की हत्या!

जुर्म गाथा

युवक ब्लैकमेल कर बनाता था संबंध, महिला ने घर बुलाकर की हत्या!

In Kawardha, Chhattisgarh, a man's mutilated body was found in a sack in a field, leading to the arrest of a woman, her husband, and brother-in-law.

अभिषेक बनर्जी पर हुआ हमला, 4 गिरफ्तार, ममता बनर्जी ने लगाए भाजपा पर आरोप

देश-विदेश

अभिषेक बनर्जी पर हुआ हमला, 4 गिरफ्तार, ममता बनर्जी ने लगाए भाजपा पर आरोप

पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हमला किया, जिसमें 4 आरोपी गिरफ्तार हुए।

पटियाला ड्रम हत्याकांड का हुआ खुलासा: शादी के दबाव से बौखलाए बॉयफ्रेंड ने ली थी प्रेमिका की जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जुर्म गाथा

पटियाला ड्रम हत्याकांड का हुआ खुलासा: शादी के दबाव से बौखलाए बॉयफ्रेंड ने ली थी प्रेमिका की जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पंजाब के पटियाला में युवती का शव नीले ड्रम में मिला, जांच के बाद प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

शक्ति में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, आरोपी गिरफ्तार!

जुर्म गाथा

शक्ति में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, आरोपी गिरफ्तार!

In Sakti district, a man was arrested for raping a woman after befriending her on Instagram under the pretense of marriage.

दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 9 लोग गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 9 लोग गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने दाऊद इब्राहिम के नेटवर्क और ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल को भंडाफोड़ करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया।