छत्तीसगढ़ में पति ने पत्नी की करंट लगाकर की हत्या!

Chhattisgarh Woman Murdered

छत्तीसगढ़ में पति ने पत्नी की करंट लगाकर की हत्या!

In Sarguja, Chhattisgarh, a married woman was reportedly murdered by her husband using electric shock due to her inability to bear children.

छत्तीसगढ़ में पति ने पत्नी की करंट लगाकर की हत्या

छत्तीसगढ़ में पति ने पत्नी की करंट लगाकर की हत्या! |

Chhattisgarh Sarguja Woman Murder: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, बच्चे नहीं होने की वजह ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे।  

मायके वालों का आरोप

मायके पक्ष का आरोप है कि, मृतका के पति पर आरोप लगाया है कि  दूसरी लड़की से अफेयर था, और वो पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी की  करंट लगाकर हत्या कर दी। साथ ही बताया महिला के हाथ में जलने के निशान भी मिले हैं।
साथ ही परिजन ने ये भी कहा कि- 'महिला की मौत के बाद पति कमरे में तेज म्यूजिक पर डांस कर रहा था।'   

साल 2020 में हुई थी शादी 

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मणगढ़ की रहने वाली मृतका की शादी 2020 में लैंगा के संतलाल (26) से सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी। महिला के मायकेवालों ने बताया कि- 'शादी के दो साल बाद जब उनके बच्चे नहीं हुए, तो पति उसे परेशान करने लगा।'

भाई ने बताया कि- 'पति का किसी दूसरी लड़की से अफेयर था। दामाद वॉट्सऐप पर दूसरी लड़की की फोटो डीपी में लगाता था।'

2 बार पति-पत्नी को दी थी समझाइश

बताया जा रहा है कि, पति-पत्नी के बीच विवाद होने के बाद इस मामले को लेकर दो बार समाज की बैठक भी हुई थी, जिसमें पति को पत्नी को अच्छे से रखने के लिए समझाया गया, लेकिन फिर भी कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद भी संतलाल अपनी पत्नी को लगातार प्रताड़ित करता रहा।   
 
मृतका का बयान

मृतका के भाई ने कहा कि- '17 मई की रात उनकी बहन की घर के अंदर संदिग्ध हालत में मौत हो गई। भाई ने आरोप लगाया है कि संतलाल ने बिस्तर में करंट लगाकर उसकी हत्या की है। हाथों में दो जगह जलने के निशान मिले हैं। दूसरी लड़की को घर लाना चाहता था, इस वजह से उसने बहन को मार दिया।'

पुलिस कर रही जांच

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। यह मामला उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लैंगा का है।
 
थाना प्रभारी शशिकांत सिंह ने बताया कि- 'पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।'

संबंधित सामग्री

ट्विशा की प्रेगनेंसी कॉन्ट्रोवर्सी पर CBI का फोकस, जेल मुख्यालय ने मां-बेटे को VIP ट्रीटमेंट की मांगी रिपोर्ट

राज्य

ट्विशा की प्रेगनेंसी कॉन्ट्रोवर्सी पर CBI का फोकस, जेल मुख्यालय ने मां-बेटे को VIP ट्रीटमेंट की मांगी रिपोर्ट

CBI ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में प्रेग्नेंसी कॉन्ट्रोवर्सी पर जांच कर रही है, जहाँ उसके पति समर्थ और उसके बीच विवाद था।

छत्तीसगढ़ में खाद माफियाओं पर सर्जिकल स्ट्राइक, 20 हजार बोरी उर्वरक जब्त 

राज्य

छत्तीसगढ़ में खाद माफियाओं पर सर्जिकल स्ट्राइक, 20 हजार बोरी उर्वरक जब्त 

छत्तीसगढ़ में कृषि विभाग ने कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर बड़ी कार्रवाई की, 20 हजार बोरी उर्वरक जब्त। खाद माफियाओं में हड़कंप।

अफेयर के शक में बाउंसर की सिर कुचलकर कर दी हत्या!

जुर्म गाथा

अफेयर के शक में बाउंसर की सिर कुचलकर कर दी हत्या!

In Bilaspur, Chhattisgarh, a bar bouncer was murdered brutally by a man suspecting an affair between his wife and the bouncer.

Actor James Handy Murdered: एक्टर जेम्स हैंडी की चाकू मारकर की हत्या!

जुर्म गाथा

Actor James Handy Murdered: एक्टर जेम्स हैंडी की चाकू मारकर की हत्या!

Hollywood actor James Handy, known for 'Top Gun: Maverick' and 'Jumanji', was murdered by his girlfriend's son.

उत्तर प्रदेश के अमेठी में 16 वर्षीय नाबालिक की हत्या!

जुर्म गाथा

उत्तर प्रदेश के अमेठी में 16 वर्षीय नाबालिक की हत्या!

In Amethi, Uttar Pradesh, a teenager was found murdered with his throat slit. The incident has sparked outrage and fear in the village.