BAN vs PAK Test Series Result: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 2-0 से किया क्लीन स्वीप कर रचा इतिहास

Bangladesh Sweeps Pakistan 2-0

BAN vs PAK Test Series Result: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 2-0 से किया क्लीन स्वीप कर रचा इतिहास

Bangladesh secured a historic 2-0 series win against Pakistan, marking their first-ever clean sweep at home in a Test series.

ban vs pak test series result  बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 2-0 से किया क्लीन स्वीप कर रचा इतिहास

BAN vs PAK Test Series Result: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 2-0 से किया क्लीन स्वीप |

BAN vs PAK Test Series Result: बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराकर इतिहास रच दिया। यह पहली बार है जब बांग्लादेश ने अपने घर में पाकिस्तान का पूरी तरह से सफाया किया है। 

बता दें कि, सिलहट में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 78 रन से हराया। बांग्लादेश ने पाकिस्तान के सामने 437 रन का विशाल लक्ष्य रखा था, लेकिन शान मसूद की कप्तानी वाली टीम 5वें दिन पहले सेशन में 358 रन पर सिमट गई।

आखिरी दिन बांग्लादेश ने पलटा मैच

पांचवें दिन बांग्लादेश को जीत के लिए सिर्फ तीन विकेट की जरूरत थी। मोहम्मद रिजवान (94 रन) और सलमान अली आगा के बीच 134 रन की साझेदारी ने कुछ देर के लिए मैच को रोमांचक बना दिया।

लेकिन ताइजुल इस्लाम ने अहम विकेट लेकर इस साझेदारी को तोड़ा और इसके बाद पाकिस्तान की पूरी टीम जल्द ही ऑलआउट हो गई।

पहली पारी में लिटन दास का जलवा

बांग्लादेश की पहली पारी में लिटन दास ने 126 रन की शानदार पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम ने 278 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी 232 रन पर सिमट गई। दूसरी पारी में बांग्लादेश ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 390 रन बनाए। टीम से मुशफिकुर रहीम137 रन, लिटन दास ने 69 रन, महमूदुल हसन जॉय ने 52 रन बनाए और टीम ने इसी के साथ पाकिस्तान को 437 रन का टारगेट दिया।

बांग्लादेश की ओर से मैच में ताइजुल इस्लाम ने कुल 9 विकेट झटके, जिसमें आखिरी पारी में 6 विकेट शामिल रहे। उनकी गेंदबाजी ने पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

सीरीज पर बांग्लादेश का कब्जा

बांग्लादेश ने इससे पहले पहला टेस्ट भी 104 रन से जीता था। दूसरे टेस्ट में जीत के साथ ही टीम ने सीरीज़ 2-0 से अपने नाम कर पाकिस्तान को क्लीन स्वीप कर दिया। 

संबंधित सामग्री

T-20 वर्ल्ड कप 2026 में NZ-W vs SL-W के बीच मुकाबला आज

खेल

T-20 वर्ल्ड कप 2026 में NZ-W vs SL-W के बीच मुकाबला आज

विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में आज न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मैच होगा। मौसम साफ और धूप वाला रहने का अनुमान है, शाम को हल्की बारिश की संभावना।

भारत ने तोड़ी पाकिस्तान की ‘परमाणु ब्लैकमेलिंग’ की धार? सिपरी रिपोर्ट में ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख

देश-विदेश

भारत ने तोड़ी पाकिस्तान की ‘परमाणु ब्लैकमेलिंग’ की धार? सिपरी रिपोर्ट में ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख

सिपरी की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने मई 2025 में पाकिस्तान के प्रमुख सैन्य अड्डों पर हमला किया, जिससे उसके परमाणु ब्लैकमेल की धार को चुनौती दी गई।

भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया, No Handshake पर क्या बोल गए कोच

देश-विदेश

भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया, No Handshake पर क्या बोल गए कोच

महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, और ऋचा घोष के योगदान से भारत ने बड़ी जीत हासिल की।

T20 वर्ल्ड कप 2026: वेस्टइंडीज ने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

खेल

T20 वर्ल्ड कप 2026: वेस्टइंडीज ने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया। कैंपबेल ने नाबाद 90 रन बनाये, जबकि एलेने ने 4 विकेट लिए।

भारत और पाकिस्तान के बीच विमेंस T20 वर्ल्ड कप का रोमांचक मुकाबला आज

खेल

भारत और पाकिस्तान के बीच विमेंस T20 वर्ल्ड कप का रोमांचक मुकाबला आज

विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मैच आज एजबेस्टन स्टेडियम में होगा। पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना के खेलने पर संशय है।