चेपॉक में निकला ईद का चांद, माही को देख खुश हुए फैन, SRH को मिली जीत

SRH Defeats CSK in IPL 2026

चेपॉक में निकला ईद का चांद, माही को देख खुश हुए फैन, SRH को मिली जीत

In the 63rd match of IPL 2026, Sunrisers Hyderabad won against Chennai Super Kings by 5 wickets at MA Chidambaram Stadium.

चेपॉक में निकला ईद का चांद माही को देख खुश हुए फैन srh को मिली जीत

CSK vs SRH IPL 2026: चेपॉक में निकला ईद का चांद, माही को देख खुश हुए फैन, SRH को मिली जीत |

CSK vs SRH IPL 2026: IPL 2026 के 63वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया।  यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में खेला गया, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 20 ओवर में 7 विकेट गवांकर 180 रन बनाएं। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी SRH टीम ने 19 ओवर में 5 विकेट गवांकर 181 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की।

चेपॉक में निकला ईद का चांद

काफी दिन इंतजार करने के बाद 18 मई के दिन चेपॉक में माही पहुंचे। उन्हें देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। फैंस ने अपने मोबाइल की फ्लैस लाइट जलाकर MS Dhoni का स्वागत किया। लेकिन सबको उम्मीद थी कि माही मैच खेलते नजर आएंगे। लेकिन वो खेले नहीं। लेकिन कई लोग कयास लगा रहे थे की माही IPL से संयास लेने वाले हैं। लेकिन इसका कोई ऐलान नहीं हुआ। फैंस काफी खुश हैं।

CSK की पारी 

पहले बैटिंग करे उतरी चेन्नई टीम ने  संजू सैमसन ने 13 गेंद में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 27  रन और ऋतुराज 15 रन, उर्विल पटेल 13 रन, शिवम दुबे 26 रन,कार्तिक शर्मा ने 19 गेंद में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 32 रन बनाकर आउट हो गए।  सबसे ज्यादा रन डेवाल्ड ब्रेविस ने 27 गेंद में 44 रन बनाए। बाकी कोई प्लेयर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सका। और न ही कोई प्लेयर फिफ्टी लगा पाया। इसी के साथ टीम का स्कोर 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 180 पहुंच गया।

 

SRH की ओर से पैट कमिंस ने 3 विकेट और साकिब ने 2 विकट चटकाएं। वहीं इशान मलिंगा और प्रफुल्ल हिंगे को 1-1 विकेट मिले।


ईशान किशन की कमाल की पारी

टारगेट का पीछा करने उतरी हैदराबाद टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। ट्रैविस हेड 6 रन और अभिषेक शर्मा 26 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं फिर आए ईशान किशन और क्लासेन दोनों ने मिलकर क्लासी पारी खेली। ईशान ने 47 गेंद में 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 70रन बनाकर आउट हो गए लेकिन उन्होंने इसके साथ इस सीजन का 5वीं फिफ्टी भी ठोकी। इतना ही नहीं ईशान ने 12 मैचों में अपने 420 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने अभ तक इस सीजन में 42 चौके और 23 छक्के लगा चुके हैं।

वहीं क्लासन ने 26 गेंद में 47 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहें। इसी के साथ हेनरिक क्लासेन ने महज 58 पारियों में IPL में 2000 रन पूरे किए।  इनके अलावा सलिल 10 रन और स्मरण 5 रन बनाकर नाबाद रहें। टीम ने शानदार जीत दर्ज कर ली।

 

संबंधित सामग्री

T-20 वर्ल्ड कप 2026 में NZ-W vs SL-W के बीच मुकाबला आज

खेल

T-20 वर्ल्ड कप 2026 में NZ-W vs SL-W के बीच मुकाबला आज

विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में आज न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मैच होगा। मौसम साफ और धूप वाला रहने का अनुमान है, शाम को हल्की बारिश की संभावना।

भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया, No Handshake पर क्या बोल गए कोच

देश-विदेश

भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया, No Handshake पर क्या बोल गए कोच

महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, और ऋचा घोष के योगदान से भारत ने बड़ी जीत हासिल की।

T20 वर्ल्ड कप 2026: वेस्टइंडीज ने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

खेल

T20 वर्ल्ड कप 2026: वेस्टइंडीज ने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया। कैंपबेल ने नाबाद 90 रन बनाये, जबकि एलेने ने 4 विकेट लिए।

भारत और पाकिस्तान के बीच विमेंस T20 वर्ल्ड कप का रोमांचक मुकाबला आज

खेल

भारत और पाकिस्तान के बीच विमेंस T20 वर्ल्ड कप का रोमांचक मुकाबला आज

विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मैच आज एजबेस्टन स्टेडियम में होगा। पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना के खेलने पर संशय है।

भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ली

खेल

भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ली

पहले वनडे मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया। शुभमन गिल और गुरबाज की बल्लेबाजी ने मैच की दिशा तय की। मैच धर्मशाला में खेला गया।