घर में हो रहें हर रोज विवाद, अपनाएं ये वास्तु नियम

Vastu Tips to Boost Good Luck

घर में हो रहें हर रोज विवाद, अपनाएं ये वास्तु नियम

Explore simple and effective Vastu solutions to remove negative energy and improve mental peace and harmony in your home.

घर में हो रहें हर रोज विवाद अपनाएं ये वास्तु नियम

घर में हो रहें हर रोज विवाद, अपनाएं ये वास्तु नियम |

Vastu Tips For Good Luck: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा या नजर दोष अक्सर गृह क्लेश और मानसिक तनाव का बड़ा कारण बनते हैं। इसके चलते परिवार के सदस्यों में छोटी-छोटी बातों पर मनमुटाव होने लगता है और बनते काम बिगड़ने लगते हैं। अगर आप भी ऐसी समस्याओं से परेशान हैं, तो वास्तु के कुछ सरल और प्रभावी उपायों को अपनाकर अपने घर से बेडलक (दुर्भाग्य) को हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं।

अपनाएं ये पांच उपाए 

नमक के पानी का पोछा

घर के वातावरण को शुद्ध और शांत बनाए रखने के लिए नमक का उपाय बेहद कारगर माना गया है। हफ्ते में दो से तीन बार घर में पोछा लगाते समय पानी में थोड़ा सा खड़ा नमक (साबुत नमक) या समुद्री नमक मिला लें। यह उपाय घर के कोने-कोने से पुरानी नकारात्मक ऊर्जा को खींच लेता है और वातावरण को पवित्र बनाता है।

ध्यान रखें कि गुरुवार के दिन भूलकर भी नमक के पानी का पोछा न लगाएं।

मुख्य द्वार पर बनाएं सिंदूर का स्वास्तिक

अगर आपके घर में बिना वजह अशांति रहती है, तो इसका कारण मुख्य द्वार से आने वाली नकारात्मक ऊर्जा हो सकती है। वास्तु के मुताबिक, पने घर के मेन गेट पर सिंदूर से स्वास्तिक का चिह्न बनाएं। ऐसा करने से कोई भी नकारात्मक शक्ति या बुरी नजर घर के भीतर प्रवेश नहीं कर पाती। इससे घर में सकारात्मकता बढ़ती है और आपसी तालमेल सुधरता है।

टपकते हुए नल को तुरंत कराएं ठीक

क्या आपके घर के किचन, बाथरूम या आंगन का कोई नल लगातार टपकता रहता है? वास्तु में इसे एक बड़ा दोष माना गया है। प्लंबर को बुलाकर टपकते हुए नल या पाइप को तुरंत ठीक करवाएं। 

वास्तु शास्त्र में पानी के टपकने को 'धन के बहने' और दुर्भाग्य से जोड़कर देखा जाता है। नल ठीक कराने से फिजूलखर्ची पर लगाम लगती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

हर शाम जलाएं कपूर
 
यदि आपके कार्यों में लगातार बाधाएं आ रही हैं या घर का माहौल तनावपूर्ण रहता है, तो कपूर का यह छोटा सा उपाय चमत्कारी साबित हो सकता है। रोजाना शाम के समय घर के सभी कोनों में एक-एक कपूर जरूर जलाएं। इसके अलावा, अपने बेडरूम में भी थोड़ा सा कपूर जलाकर रखें। कपूर के धुएं और सुगंध से मानसिक तनाव कम होता है, घर के वास्तु दोष दूर होते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।


 
दक्षिण-पश्चिम कोने में रखें हाथी का जोड़ा

घर से बेडलक को दूर भगाने और सौभाग्य को आकर्षित करने के लिए वास्तु में कुछ विशेष मूर्तियों को रखना बेहद शुभ माना जाता है। अपने घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में पीतल के हाथी का एक जोड़ा रखें। ध्यान रहे कि हाथियों का मुख घर के अंदर की तरफ होना चाहिए।

इस उपाय को करने से परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और सम्मान बढ़ता है, साथ ही यह आपकी सोई हुई किस्मत को भी जगाता है।
 

संबंधित सामग्री

क्या शैंपू करने के बाद भी आपके बाल रहते हैं रुखे और बेजान, हेयर वॉश करने के पहले करें ये उपाए

लाइफ स्टाइल

क्या शैंपू करने के बाद भी आपके बाल रहते हैं रुखे और बेजान, हेयर वॉश करने के पहले करें ये उपाए

भागदौड़ भरी जिंदगी में बालों की सही देखभाल कैसे करें? दही, एलोवेरा, नींबू का रस, सेब का सिरका, और मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करें।

बार्सिलोना ने ला लीगा में सभी होम मैच जीतकर रचा इतिहास

खेल

बार्सिलोना ने ला लीगा में सभी होम मैच जीतकर रचा इतिहास

स्पैनिश चैंपियन बार्सिलोना ने ला लीगा के मॉडर्न सीजन फॉर्मेट में सभी होम मैच जीतकर विश्व में पहली टीम बनी।

US एयर शो में हवा में टकराए दो F-18 फाइटर जेट, क्रैश के बाद बना आग का गोला

देश-विदेश

US एयर शो में हवा में टकराए दो F-18 फाइटर जेट, क्रैश के बाद बना आग का गोला

अमेरिका के माउंटेन होम एयरबेस पर एयर शो के दौरान दो EA-18G ग्राउलर फाइटर जेट आपस में टकरा गए। हादसे का वीडियो वायरल, सभी क्रू मेंबर सुरक्षित।

दिल्ली में सरकारी कर्मचारियों के लिए 2 दिन वर्क फ्रॉम होम का आदेश

देश-विदेश

दिल्ली में सरकारी कर्मचारियों के लिए 2 दिन वर्क फ्रॉम होम का आदेश

दिल्ली सरकार ने प्रधानमंत्री की अपील पर सरकारी और निजी क्षेत्र में सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था की घोषणा की है।

Vastu Tips for Buy OLd Item: अगर आप सेकंड-हैंड सामान खरीदते हैं तो इन वास्तु नियम का करें पालन

सनातन

Vastu Tips for Buy OLd Item: अगर आप सेकंड-हैंड सामान खरीदते हैं तो इन वास्तु नियम का करें पालन

Discover how to purify second-hand items using Vastu tips like using saltwater for cleaning and exposing items to sunlight to eliminate negative energies.