जनरल खंडूरी के निधन पर CM धामी हुए भावुक, पार्थिव शरीर को दिया कंधा

निधन पर धामी भावुक

जनरल खंडूरी के निधन पर CM धामी हुए भावुक, पार्थिव शरीर को दिया कंधा

पूर्व मुख्यमंत्री जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल अपनी यात्रा रोकी और अंतेष्टि में शामिल हुए।

जनरल खंडूरी के निधन पर cm धामी हुए भावुक पार्थिव शरीर को दिया कंधा

निधन पर धामी भावुक |

उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री रिटायर्ड मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेहद भावुक नजर आए। जनरल खंडूरी के निधन की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री धामी ना सिर्फ छत्तीसगढ़ से तत्काल देहरादून लौटे बल्कि हरिद्वार में हुई अंतेष्टि में भी शामिल हुए। 

CG से लौटे देहरादून

बता दे, जब भुवन चंद्र खंडूरी का निधन हुआ तो उस समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छत्तीसगढ़ के बस्तर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल हो रहे थे। शोक समाचार मिलने पर मुख्यमंत्री धामी तत्काल देहरादून के लिए रवाना हुए। यहां उन्होंने सीधे बंसत विहार स्थित खंडूरी के आवास का रुख कर उन्हें भावभीनी श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही शोकाकुल परिवार का भी ढाढस बंधाया। 

CM ने दिया कंधा

इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के प्रति जनरल खंडूरी के योगदान को नमन करते हुए 3 दिन का राजकीय शोक के साथ ही एक दिन के अवकाश के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जनरल खंडूरी की अंत्‍येष्टि पुलिस सम्मान के साथ सम्पन्न कराने के भी आदेश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह भी जनरल बीसी खंडूरी के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्थिव शरीर को पुष्प अर्पित करने के साथ ही कंधा भी दिया। इसके बाद वो शव यात्रा के साथ BJP मुख्यालय पहुंचे, साथ ही हरिद्वार में आयोजित अंतेष्टि में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री धामी इस दौरान बेहद भावुक और गमगीन नजर आए।

संबंधित सामग्री

शूटर जसपाल राणा का पार्थिव शरीर  पहुंचा वाराणसी, आखिरी बार गुरु को देख फूट-फूटकर रोई मनु

राज्य

शूटर जसपाल राणा का पार्थिव शरीर पहुंचा वाराणसी, आखिरी बार गुरु को देख फूट-फूटकर रोई मनु

वाराणसी एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय शूटर जसपाल राणा का पार्थिव शरीर पहुंचा। नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि, अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर होगा।

CM योगी ने आजमगढ़ में 955.40 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

राज्य

CM योगी ने आजमगढ़ में 955.40 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए क्षेत्रीय विकास और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने की बात कही।

भोपाल एम्स की बड़ी लापरवाही, लाश के लिए बना इंजेक्शन बच्चे को लगाया, मौत

राज्य

भोपाल एम्स की बड़ी लापरवाही, लाश के लिए बना इंजेक्शन बच्चे को लगाया, मौत

भोपाल एम्स में 3 साल के कैंसर पीड़ित बच्चे को गलती से फॉर्मेलिन इंजेक्ट किया गया, जिसके कारण बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में दो नर्सिंग ऑफिसरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

MP Weather Update: आंधी-बारिश का कहर, श्योपुर में 4 मौतें; यूपी के हाथरस में सड़कें डूबीं, कई राज्यों में अलर्ट

देश-विदेश

MP Weather Update: आंधी-बारिश का कहर, श्योपुर में 4 मौतें; यूपी के हाथरस में सड़कें डूबीं, कई राज्यों में अलर्ट

मध्य प्रदेश के श्योपुर में आंधी-बारिश से 4 लोगों की मौत, कई राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियों के चलते अलर्ट जारी।

ओमान हमले में जान गंवाने वाले आदित्य के पिता की गुहार- ‘ बेटे का शव घर ला दो’; हिमाचल CM सुक्खू ने दिया आश्वासन

राज्य

ओमान हमले में जान गंवाने वाले आदित्य के पिता की गुहार- ‘ बेटे का शव घर ला दो’; हिमाचल CM सुक्खू ने दिया आश्वासन

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के निकट तेल टैंकर पर हुए हमले में डेक कैडेट आदित्य शर्मा की मौत हो गई। उनके परिजनों ने पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने की मांग की।