किसानों के लिए राहत की खबर, MP सरकार ने MSP खरीदी की बढ़ाई अवधि

एमपी सरकार का किसानों को तोहफा

किसानों के लिए राहत की खबर, MP सरकार ने MSP खरीदी की बढ़ाई अवधि

मध्य प्रदेश सरकार ने MSP पर गेहूं खरीदी की अंतिम तारीख बढ़ाकर 28 मई 2026 कर दी है, गुणवत्ता मानकों में भी राहत दी गई है।

किसानों के लिए राहत की खबर mp सरकार ने msp खरीदी की बढ़ाई अवधि

एमपी सरकार का किसानों को तोहफा |

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीदी की अवधि बढ़ा दी गई है। भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित ग्राम रोजगार सहायक महासम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि जिन किसानों ने 23 मई 2026 तक स्लॉट बुकिंग कर ली है, वे अब 28 मई 2026 तक अपनी गेहूं की फसल बेच सकेंगे।

2 बार बढ़ी तारीख

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने का काम मध्य प्रदेश सरकार ने किया है। उन्होंने बताया कि पिछले साल राज्य में 75 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था, जबकि इस साल सरकार ने 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा है। मोहन सरकार ने इस बार किसानों की सुविधा को देखते हुए स्लॉट बुकिंग की तारीख भी 2 बार बढ़ाई। शुरुआत में स्लॉट बुकिंग की अंतिम तारीख 30 अप्रैल की गई थी। बाद में इसे बढ़ाकर 9 मई किया गया और फिर 23 मई तक कर दिया गया। अब खरीदी की आखिरी तारीख बढ़ाकर 28 मई कर दी गई है। 

50% तक चमक विहीन गेहूं खरीदा जाएगा

राज्य सरकार ने गेहूं खरीदी के गुणवत्ता मानकों में भी राहत दी है। अब 50% तक चमक विहीन गेहूं खरीदा जाएगा। इसके अलावा सूकड़े दानों की सीमा 6% से बढ़ाकर 10 प्रतिशत कर दी गई है। वहीं क्षतिग्रस्त दानों की सीमा भी बढ़ाकर 6 फीसदी तक कर दी गई है। MP सरकार का मानना है कि मौसम और फसल की स्थिति को देखते हुए इन बदलावों से बड़ी संख्या में किसानों को फायदा मिलेगा और उनकी उपज समर्थन मूल्य पर बिक सकेगी।

संबंधित सामग्री

NEET: सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- सोशल मीडिया पर रखें पैनी नजर

राज्य

NEET: सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- सोशल मीडिया पर रखें पैनी नजर

मध्य प्रदेश में NEET परीक्षा के लिए व्यापक तैयारियां जारी हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हो।

सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, बोले- घरों में रखी पाण्डुलिपियों का संरक्षण जरूरी

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, बोले- घरों में रखी पाण्डुलिपियों का संरक्षण जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ज्ञान भारतम मिशन के तहत प्राचीन पाण्डुलिपियों के संरक्षण और संवर्धन में जनसहभागिता की अपील की है।

CM डॉ यादव ने शुरू किया UCC जागरूकता अभियान, लोगों के सुझावों से बनेगी नीति

राज्य

CM डॉ यादव ने शुरू किया UCC जागरूकता अभियान, लोगों के सुझावों से बनेगी नीति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समान नागरिक संहिता के लिए जागरूकता अभियान की शुरुआत की, जिसमें जनता से सुझाव आमंत्रित करने का आह्वान किया गया है।

CM डॉ यादव बोले - किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है मप्र पुलिस

राज्य

CM डॉ यादव बोले - किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है मप्र पुलिस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस की उपलब्धियों की सराहना की और जन सुरक्षा और कानून व्यवस्था के बेहतर प्रबंधन पर जोर दिया।

CM डॉ. यादव ने की पुलिस कार्यों की समीक्षा, कांग्रेस पर साधा निशाना

राज्य

CM डॉ. यादव ने की पुलिस कार्यों की समीक्षा, कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की, जिसमें सुरक्षा, आतंकवाद और साइबर अपराधों पर विशेष ध्यान दिया गया।