संत हिरदाराम नगर रेल्वे स्टेशन बना भोपाल का दूसरा जंक्शन, आदेश जारी,विधायक रामेश...

संत हिरदाराम नगर नया रेलवे जंक्शन

संत हिरदाराम नगर रेल्वे स्टेशन बना भोपाल का दूसरा जंक्शन, आदेश जारी,विधायक रामेश्वर शर्मा ने माना आभार

संत हिरदाराम नगर रेल्वे स्टेशन को भोपाल में नया जंक्शन घोषित किया गया है, जिससे क्षेत्र की व्यापारिक और रोजगार संभावनाएं बढ़ेंगी।

संत हिरदाराम नगर रेल्वे स्टेशन बना भोपाल का दूसरा जंक्शन आदेश जारीविधायक रामेश्वर शर्मा ने माना आभार 

संत हिरदाराम नगर रेल्वे स्टेशन भोपाल का दूसरा जंक्शन बन गया है। आज इसका आदेश जारी किया गया।⁠इस सौगात के लिए विधायक रामेश्वर शर्मा ने केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार माना है। 

- जंक्शन बनने के बाद क्षेत्र की व्यापारिक पहचान को और मजबूती मिलेगी।
- कई क्षेत्रों से होगा सीधा जुड़ाव, सुगम होगा आवागमन और परिवहन। 
- ट्रेन सुविधा में विस्तार से क्षेत्र में रोजगार के अवसरों में भी होगी वृद्धि। 

उन्होंने कहा कि - हुजूर विधानसभा क्षेत्र के लिए यह ऐतिहासिक सौगात साबित होगी।  यह सौगात संत नगर के समूचे विकास को नई गति प्रदान कर नागरिक सुविधा के नये आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं भोपाल सांसद आलोक शर्मा का आभार माना। 
बता दें कि विधायक रामेश्वर शर्मा के प्रयासों से ही संत हिरदाराम रेल्वे स्टेशन को रतलाम डीआरएम से शिफ्ट कर भोपाल डीआरएम में शामिल किया गया था। विधायक की सक्रियता से ही इस स्टेशन का नाम 'बैरागढ़ स्टेशन' से बदलकर 'संत हिरदाराम नगर रेल्वे स्टेशन' किया गया था।  शर्मा की पहल पर ही अमृत स्टेशन योजनांतर्गत अत्याधुनिक रेल्वे स्टेशन का निर्माण कार्य तीव्र गति से जारी है। अब यह सौगात क्षेत्र के विकास और व्यापारिक प्रगति के लिए बड़ी उपलब्धि बनेगी। किसी क्षेत्र में जंक्शन बनने से - बेहतर कनेक्टिविटी बढ़ती है, ट्रेनों की संख्या बढ़ती है, व्यापार और रोजगार में वृद्धि होती है, क्षेत्र का विकास तेजी से होता है। ये सब सौगातें अब संत हिरदाराम नगर को भी प्राप्त होंगी।

 

संबंधित सामग्री

एमपी सीएम डॉ यादव ने ली लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक; नई सड़कों और रिंग रोड का बड़ा प्लान तैयार

राज्य

एमपी सीएम डॉ यादव ने ली लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक; नई सड़कों और रिंग रोड का बड़ा प्लान तैयार

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सड़क और अधोसंरचना परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे आर्थिक विकास को बल मिलने की उम्मीद है।

पुलवामा हमलावर की हत्या, नीट पेपर लीक तक, मदरसों में वंदे मातरम..जानिए देश-विदेश की प्रमुख खबरें

देश-विदेश

पुलवामा हमलावर की हत्या, नीट पेपर लीक तक, मदरसों में वंदे मातरम..जानिए देश-विदेश की प्रमुख खबरें

पुलवामा हमलावर हमजा बुरहान की POK में हत्या, तमिलनाडु में विजय कैबिनेट का विस्तार, नीट पेपर लीक मामले में डॉक्टर गिरफ्तार, एअर इंडिया फ्लाइट की दुर्घटना और बंगाल में मदरसों के लिए नए नियम।

रवनीत बिट्टू ने पंजाब सीएम भगवंत मान को आईएसआई एजेंट दिया करार

राज्य

रवनीत बिट्टू ने पंजाब सीएम भगवंत मान को आईएसआई एजेंट दिया करार

पंजाब में राजनीतिक तनाव बढ़ा, मुख्यमंत्री मान के विदेश यात्रा सवालों पर रवनीत बिट्टू का तीखा पलटवार। बिट्टू ने मान को अंतरराष्ट्रीय राजनीति की समझ नहीं होने का आरोप लगाया।

Hardik Pandya Fined: आचार संहिता का उल्लंघन करने पर BCCI ने  हार्दिक पांड्या पर लगाया जुर्माना

खेल

Hardik Pandya Fined: आचार संहिता का उल्लंघन करने पर BCCI ने हार्दिक पांड्या पर लगाया जुर्माना

During the IPL 2026 match between Mumbai Indians and Kolkata Knight Riders, Hardik Pandya was fined for violating the IPL code by aggressively dislodging the bails.

सरकार को निपटाने में लगे हैं शिवराज, कैलाश और प्रहलाद, बीजेपी के ही नेता अपनी सरकार को बता रहे माफिया

राज्य

सरकार को निपटाने में लगे हैं शिवराज, कैलाश और प्रहलाद, बीजेपी के ही नेता अपनी सरकार को बता रहे माफिया

भोपाल में राहुल गांधी के बयान के बाद, कांग्रेस और भाजपा के बीच तीखी नोकझोंक जारी है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।