पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा, पत्नी ने सोते वक्त पति पर डाला तेजाब, उम्रकैद

पत्नी ने पति पर तेजाब डाला

पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा, पत्नी ने सोते वक्त पति पर डाला तेजाब, उम्रकैद

पत्नी ने पति की आँखों में तेजाब फेंका, जिससे उसकी रोशनी चली गई। कोर्ट ने पत्नी को उम्रकैद की सजा दी और 1.75 लाख का जुर्माना लगाया।

पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा पत्नी ने सोते वक्त पति पर डाला तेजाब उम्रकैद

पत्नी ने पति पर तेजाब डाला |

पति की आंखों में तेजाब डालने वाली पत्नी को संभल कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई। उस पर 1.75 लाख का जुर्माना भी लगाया गया। इस मामले की कोर्ट में 1 साल से ज्यादा समय में 10 सुनवाई हुईं। तेजाब के हमले से एक दिन पहले पत्नी ने पति को खाने में जहर देकर मारने की कोशिश भी की थी।

आरोपी पत्नी को उम्रकैद

27 मई को अपर जिला जज गोपाल ने पत्नी कहकशां को दोषी करार देते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया। मामला 7 मार्च, 2025 का है। उस दिन पति मुजफ्फर अली ने पत्नी कहकशां को घर में अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। इसके बाद कहकशां ने रात में सोते समय पति की आंखों और चेहरे पर तेजाब डाल दिया। इससे न सिर्फ मुजफ्फर अली का चेहरा झुलस गया, बल्कि उसकी दोनों आंखों की रोशनी भी चली गई। साथ ही कंधे और पेट का कुछ हिस्सा भी झुलस गया।

आरोपी पत्नी

पति की आखों की गई रोशनी

उसका दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में करीब 6 महीने तक इलाज चला। इसके बावजूद आंखों की रोशनी वापस नहीं आई। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है। सजा सुनते ही पत्नी कहकशां कोर्ट में फूट-फूटकर रोने लगी। इसके बाद चेहरा छिपाकर कोर्ट से बाहर निकली। एक महिला कॉन्स्टेबल उसके साथ रही। अदालत से उसे जेल भेज दिया गया। सुनवाई के दौरान कहकशां का पति मुजफ्फर अली भी अपनी मां के साथ आया था। झुलसने के कारण उसने चेहरे को तौलिए से ढंक रखा था।

संबंधित सामग्री

पंजाब ने शिक्षा में रचा इतिहास, नीति आयोग की रिपोर्ट में देशभर में हासिल किया पहला स्थान

राज्य

पंजाब ने शिक्षा में रचा इतिहास, नीति आयोग की रिपोर्ट में देशभर में हासिल किया पहला स्थान

नीति आयोग की 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब ने शिक्षा में अग्रणी राज्यों को पीछे छोड़ देश में पहला स्थान हासिल किया है।

CM पुष्कर सिंह धामी ने 276 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

राज्य

CM पुष्कर सिंह धामी ने 276 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विभागों में 276 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए, उन्हें जनसेवा के लिए प्रेरित किया।

एम.सी. मेहता: भारतीय पर्यावरण विधि के परिवर्तक

अन्य

एम.सी. मेहता: भारतीय पर्यावरण विधि के परिवर्तक

एम.सी. मेहता, जिन्होंने भारतीय पर्यावरण विधि का चेहरा बदल दिया, उन्होंने कई महत्वपूर्ण कानूनी जीत हासिल की जिससे पर्यावरण संरक्षण को बल मिला।

माता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती, CM भजनलाल बोले - सरकार तीर्थ स्थलों के विकास के लिए कर रही काम

राज्य

माता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती, CM भजनलाल बोले - सरकार तीर्थ स्थलों के विकास के लिए कर रही काम

बिड़ला सभागार में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई, जिन्होंने भारतीय संस्कृति और न्याय को समृद्ध किया।

PM मोदी की

देश-विदेश

PM मोदी की 'मन की बात..' बोले - गर्मी मिटाने के लिए देशी पेय पीते रहें

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम में खेल उपलब्धियों, पर्यावरण संरक्षण, और गर्मी में पेय पदार्थों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने चोला काल की ताम्र पट्टिकाओं का भी उल्लेख किया।