ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में परिवार पहुंचा हाईकोर्ट

नया मोड़ ट्विशा शर्मा मौत मामले में

ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में परिवार पहुंचा हाईकोर्ट

ट्विशा शर्मा के संदिग्ध मौत मामले में उनके परिवार ने हाईकोर्ट से दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की है। उनका आरोप है कि पहली रिपोर्ट में गंभीर त्रुटियां हैं।

ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में परिवार पहुंचा हाईकोर्ट

राजधानी भोपाल में चर्चित ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में अब नया मोड़ आ गया है। ट्विशा के परिवार ने दोबारा पोस्टमार्टम (PM-2) की मांग को लेकर हाईकोर्ट जाने का फैसला किया है। परिजनों का कहना है कि पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई महत्वपूर्ण पहलुओं को नजरअंदाज किया गया है, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच के लिए दोबारा पोस्टमार्टम जरूरी है। हालांकि जिला कोर्ट ने फिलहाल PM-2 की मांग पर राहत देने से इनकार कर दिया है। इसके बाद परिवार ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी शुरू कर दी है।

23 मई को पेश होने के निर्देश

मामले में आरोपी पति समर्थ अभी भी फरार बताया जा रहा है। कोर्ट ने उसे 23 मई को पेश होने के निर्देश दिए हैं। ट्विशा के परिजनों का आरोप है कि मौत के बाद उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष गिरिबाला सिंह ने कई जजों और अधिकारियों को फोन किए थे, जिससे मामले को प्रभावित करने की कोशिश की गई।

उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने भी मामले को गंभीरता

इसी बीच मध्यप्रदेश शासन के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। विभाग के उप सचिव ने राज्य उपभोक्ता आयोग के रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर गिरिबाला सिंह के खिलाफ जांच रिपोर्ट मांगी है। पत्र में उपभोक्ता संरक्षण नियम 2020 के तहत कार्रवाई का उल्लेख किया गया है, जिसमें पद से हटाने तक की प्रक्रिया शामिल हो सकती है। दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज होने के बाद विभाग ने जांच तेज कर दी है।

हर्षानंद गिरि का भी बयान सामने आया

मामले पर हर्षानंद गिरि का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि दहेज प्रथा आज भी बेटियों की मौत का बड़ा कारण बन रही है। ट्विशा शर्मा, पलक रजक और दीपिका जैसे मामलों ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। उन्होंने कहा कि दहेज का लालच रिश्तों को खत्म कर रहा है और समाज को इस कुप्रथा के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।

संबंधित सामग्री

संत हिरदाराम नगर रेल्वे स्टेशन बना भोपाल का दूसरा जंक्शन, आदेश जारी,विधायक रामेश्वर शर्मा ने माना आभार 

राज्य

संत हिरदाराम नगर रेल्वे स्टेशन बना भोपाल का दूसरा जंक्शन, आदेश जारी,विधायक रामेश्वर शर्मा ने माना आभार 

संत हिरदाराम नगर रेल्वे स्टेशन को भोपाल में नया जंक्शन घोषित किया गया है, जिससे क्षेत्र की व्यापारिक और रोजगार संभावनाएं बढ़ेंगी।

सरकार को निपटाने में लगे हैं शिवराज, कैलाश और प्रहलाद, बीजेपी के ही नेता अपनी सरकार को बता रहे माफिया

राज्य

सरकार को निपटाने में लगे हैं शिवराज, कैलाश और प्रहलाद, बीजेपी के ही नेता अपनी सरकार को बता रहे माफिया

भोपाल में राहुल गांधी के बयान के बाद, कांग्रेस और भाजपा के बीच तीखी नोकझोंक जारी है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

भोपाल एयरपोर्ट की बड़ी लापरवाही: अमचूर को समझा ड्रग्स, इंजीनियर को काटने पड़े 57 दिन जेल,मिलेगा 10 लाख

राज्य

भोपाल एयरपोर्ट की बड़ी लापरवाही: अमचूर को समझा ड्रग्स, इंजीनियर को काटने पड़े 57 दिन जेल,मिलेगा 10 लाख

भोपाल एयरपोर्ट पर अमचूर पाउडर को ड्रग्स समझने की गलती से एक इंजीनियर को 57 दिन जेल में बिताने पड़े। बाद में उन्हें 10 लाख रुपये मुआवजा मिला।

भोपाल में बढ़ती आवारा श्वानों की संख्या और नसबंदी की चुनौतियां

राज्य

भोपाल में बढ़ती आवारा श्वानों की संख्या और नसबंदी की चुनौतियां

भोपाल में आवारा श्वानों की बढ़ती संख्या और रेबीज के खतरे के बीच, सर्वोच्च न्यायालय ने सख्त कदम उठाने का आदेश दिया।

रोजगार सहायकों की मृत्यु पर CM डॉ यादव ने जताया दुख, 10-10 लाख के मुआवजे का ऐलान

राज्य

रोजगार सहायकों की मृत्यु पर CM डॉ यादव ने जताया दुख, 10-10 लाख के मुआवजे का ऐलान

रतलाम से भोपाल जाते हुए ग्राम पंचायत सचिवों की गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मारी, जिसमें 2 सहायक सचिवों की मौत हो गई और 10 घायल हुए।