Hansika Motwani Divorce: हंसिका मोटवानी ने सोहेल खतूरिया को दिया डिवोर्स!

actress-hansika-motwani-sohel-khaturia-divorce-no-alimony

Hansika Motwani Divorce: हंसिका मोटवानी ने सोहेल खतूरिया को दिया डिवोर्स!

hansika motwani divorce हंसिका मोटवानी ने सोहेल खतूरिया को दिया डिवोर्स

Hansika Motwani Divorce: एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की तलाक की चर्चाएं काफी दिनों से चल रही थी, ऐसे में अब हंसिका ने पति बिजनेसमैन सोहेल खतूरिया को तलाक दे दिया है। दोनों ने शांतिपूर्ण तरीके से आपसी सहमति के साथ मुंबई की फैमिली कोर्ट मे डिवोर्स दे दिया।

रिपोर्ट के अनुसार, करीब 1 साल से दोनों की अलग होने की खबरे सामने आ रही थी, लेकिन इस पर किसी ने कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया था। लेकिन वो 2024 से अलग- अलग रह रहे थे।

एक्ट्रेस नहीं मांगी एलिमनी

हंसिका और बिजनेसमैन सोहल ने आपसी सहमति से एक - दूसरे से अलग हो गए। बताया जा रहा है, इस दौरान एक्ट्रेस ने कोई एलिमनी की मांग नहीं की।

शाही अंदाज में की थी शादी

दिसंबर 2022 में हंसिका ने बिजनेसमैन सोहैल खतूरिया से जयपुर के मुंडोटा फोर्ट में शाही अंदाज में शादी की थी। इस शादी को जियो हॉटस्टार के शो ‘लव, शादी, ड्रामा’ में भी दिखाया गया था। शादी से पहले सोहैल ने पेरिस में एफिल टावर के सामने हंसिका को प्रपोज किया था।

कब शुरु हुई तलाक की खबरें

साल 2025 में हंसिका ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर अपने नाम की स्पेलिंग बदली थी, उन्होंने Hansika Motwani की जगह Hansika Motwani N कर लिया था, तब तलाक की खबरे और तेज हो गई थी।

  

वहीं जुलाई 2025 में एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि हंसिका और सोहैल अब अलग-अलग रह रहे हैं। एक सूत्र ने बताया कि हंसिका फिलहाल अपनी मां के साथ रह रही हैं, जबकि सोहैल अपने माता-पिता के साथ। शुरू में शादी के बाद हंसिका अपने ससुराल में ही रहती थीं, लेकिन बड़े परिवार के साथ एडजस्टमेंट की दिक्कतों के चलते दोनों ने अलग फ्लैट ले लिया था।

इंस्टाग्राम से की थी शादी की फोटो डिलीट

फैंस ने नोटिस किया कि हंसिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की कई तस्वीरें हटाई हैं और जुलाई के बाद से कोई नई पोस्ट नहीं की है। वहीं सोहैल ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर लिया है। इससे तलाक की खबरों में तेजी आ गई थी।

बाल कलाकार के रुप की थी करियर की शुरुआत

हंसिका ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘शाका लाका बूम बूम’ से की थी। इसके बाद वे ‘देश में निकला होगा चांद’ और फिल्म ‘कोई… मिल गया’ में नजर आईं। 2007 में उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘देशमुदुरु’ से बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया, जो सुपरहिट रही। इसके बाद उन्होंने ‘कंत्री’, ‘मस्का’ और तमिल फिल्म ‘मैपिल्लै’ में काम किया।

तमिल और मलयालम फिल्मों में भी किया काम

हंसिका ने साउथ इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। वे ‘सिंघम 2’, ‘अरनमणई’ जैसी तमिल फिल्मों में नजर आईं। 2017 में उन्होंने मलयालम फिल्म ‘विलन’ में सुपरस्टार मोहनलाल के साथ काम किया।

संबंधित सामग्री

कौन थे हड़प्पा काल के लोग? राखीगढ़ी के 5000 साल पुराने कंकाल देंगे जवाब

देश-विदेश

कौन थे हड़प्पा काल के लोग? राखीगढ़ी के 5000 साल पुराने कंकाल देंगे जवाब

हरियाणा के राखीगढ़ी में मिले प्राचीन कंकालों का अध्ययन से हड़प्पा काल की जीवनशैली, स्वास्थ्य और प्रवास संबंधी जानकारियाँ प्राप्त होंगी।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर CM डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की एकता के लिए उनका बलिदान अविस्मरणीय

राज्य

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर CM डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की एकता के लिए उनका बलिदान अविस्मरणीय

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कई कार्यक्रमों की घोषणा की गई।

अनूपपुर: आरती की घंटियां सुन मंदिर पहुंच जाते हैं भालू, प्रसाद लेकर लौट जाते हैं जंगल,  लोग मानते हैं जावंत

राज्य

अनूपपुर: आरती की घंटियां सुन मंदिर पहुंच जाते हैं भालू, प्रसाद लेकर लौट जाते हैं जंगल, लोग मानते हैं जावंत

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में भालू मंदिर में प्रसाद ग्रहण करने आते हैं। यह अनोखी घटना 2013 से जारी है, जिसमें भालू बिना किसी उपद्रव के प्रसाद लेकर वापस जंगल जाते हैं।

भोपाल को मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा! 2900 करोड़ के वेस्टर्न बायपास को मिली बड़ी मंजूरी

राज्य

भोपाल को मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा! 2900 करोड़ के वेस्टर्न बायपास को मिली बड़ी मंजूरी

भोपाल में प्रस्तावित वेस्टर्न बायपास परियोजना को राज्य स्तरीय साधिकार समिति की बैठक में मंजूरी मिली। परियोजना पर 2900 करोड़ रुपए खर्च का अनुमान।

Womens T20 WC 2026: विमेंस T-20 वर्ल्डकप में होंगे आज तीन मुकाबले

खेल

Womens T20 WC 2026: विमेंस T-20 वर्ल्डकप में होंगे आज तीन मुकाबले

विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 में आज स्कॉटलैंड-न्यूजीलैंड, श्रीलंका-आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के बीच मुकाबले होंगे।