वेलकम टू द जंगल की शानदार शुरुआत

'वेलकम टू द जंगल' की कमाई का हिस्सा शहीदों की विधवाओं को होगा दान, प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला का बड़ा ऐलान

अक्षय कुमार की नई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज होते ही छाई। प्रोड्यूसर फिरोज ने घोषणा की कि कमाई का हिस्सा शहीदों की विधवाओं को जाएगा।

'वेलकम टू द जंगल' की कमाई का हिस्सा शहीदों की विधवाओं को होगा दान, प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला का बड़ा ऐलान

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों से इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म की रिलीज के साथ ही इसके प्रोड्यूसर फिरोज ए. नाडियाडवाला ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। उन्होंने घोषणा की है कि फिल्म की कमाई का एक तय हिस्सा भारतीय सेना के शहीद जवानों की विधवाओं के कल्याण के लिए दान किया जाएगा।

शहीद परिवारों के लिए आर्थिक सहयोग

फिरोज ए. नाडियाडवाला ने एक बातचीत के दौरान बताया कि 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई का निश्चित हिस्सा उन संस्थाओं को दिया जाएगा, जो शहीद सैनिकों की विधवाओं के कल्याण और सहायता के लिए काम करती हैं।
उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के परिवारों का सम्मान और सहयोग करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

हर नागरिक की है सामाजिक जिम्मेदारी

अपने फैसले पर बात करते हुए फिरोज नाडियाडवाला ने कहा कि CSR का मतलब केवल "कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी" नहीं, बल्कि "सिटिजन सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी" भी है। उनका मानना है कि समाज को बेहतर बनाने के लिए हर नागरिक को अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देना चाहिए।

दूसरे फिल्ममेकर्स से भी की अपील

फिरोज ने अन्य फिल्म निर्माताओं से भी आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि फिल्म उद्योग अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा सामाजिक कार्यों में लगाए, तो हजारों जरूरतमंद लोगों की जिंदगी बेहतर बनाई जा सकती है। उन्होंने विशेष रूप से उन गैर-सरकारी संस्थाओं का समर्थन करने की बात कही, जो शहीद परिवारों और अनाथ बच्चियों के लिए काम कर रही हैं।

फिल्म में भी दिखता है आर्मी का कनेक्शन

'वेलकम टू द जंगल' की कहानी में भी सेना की पृष्ठभूमि देखने को मिलती है। फिल्म की शुरुआत में मुख्य किरदार एक फिल्म की शूटिंग के दौरान आर्मी ऑफिसर्स के गेटअप में नजर आते हैं। इसी दौरान पैदा हुई गलतफहमियों और मजेदार घटनाओं के बीच कहानी आगे बढ़ती है और अंत में असली भारतीय सेना की एंट्री से घटनाक्रम नया मोड़ लेता है।

स्टारकास्ट और दर्शकों का रिस्पॉन्स

फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव समेत 30 से अधिक कलाकार नजर आ रहे हैं। कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर इस फिल्म को शुरुआती दिनों में दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब सभी की नजर इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर टिकी हुई है।


 

संबंधित सामग्री

अमिताभ बच्चन को करियर की शुरुआत में मिलता था रिजेक्शन, बोले- ‘कोई हीरोइन मेरे साथ काम नहीं करेगी’

अमिताभ बच्चन को करियर की शुरुआत में मिलता था रिजेक्शन, बोले- ‘कोई हीरोइन मेरे साथ काम नहीं करेगी’

अमिताभ बच्चन ने साझा किया कि कैसे उन्होंने शुरुआत में बार-बार रिजेक्शन का सामना किया और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई।

जया बच्चन पर कंगना रनोट का तंज, बोलीं- जब बात रखने बैठती हैं तो पूछने पर कहती हैं ‘नहीं बताऊंगी’

जया बच्चन पर कंगना रनोट का तंज, बोलीं- जब बात रखने बैठती हैं तो पूछने पर कहती हैं ‘नहीं बताऊंगी’

जया बच्चन का एक वीडियो जिसमें वह न्यूज चैनल के माइक को पीछे धकेलती हैं, वह वायरल हो गया है। कंगना रनोट ने इस पर तंज कसा है।

कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिर बनने वाले हैं पैरेंट्स, सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज

कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिर बनने वाले हैं पैरेंट्स, सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज

बॉलीवुड कपल कियारा और सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की। दोनों जुलाई 2025 में पहले भी माता-पिता बन चुके हैं।

मीका सिंह ने पाकिस्तान को लेकर कही बात, बोले- ‘दुबई के मुसलमान अच्छे, पाकिस्तान के क्यों नहीं?’

मीका सिंह ने पाकिस्तान को लेकर कही बात, बोले- ‘दुबई के मुसलमान अच्छे, पाकिस्तान के क्यों नहीं?’

सिंगर मीका सिंह ने पाकिस्तान के प्रति अपने भावनात्मक लगाव और भारत-पाकिस्तान के बीच कलाकारों की आवाजाही के मुद्दे पर अपनी राय साझा की।

इनकम टैक्स रेड की खबरों पर रकुल प्रीत सिंह ने दी सफाई, बोलीं- मेरे ठिकानों पर नहीं हुई छापेमारी

इनकम टैक्स रेड की खबरों पर रकुल प्रीत सिंह ने दी सफाई, बोलीं- मेरे ठिकानों पर नहीं हुई छापेमारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने मीडिया द्वारा उनके खिलाफ फैलाई गई आयकर विभाग की छापेमारी की गलत सूचनाओं पर नाराजगी व्यक्त की है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर