ADGP यादव का खुलासा, अक्षय की बेटी से न्यूड फोटो मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार!

Akshay Kumar's Daughter Harassed

ADGP यादव का खुलासा, अक्षय की बेटी से न्यूड फोटो मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार!

Bollywood actor Akshay Kumar's daughter, Nitara Bhatia, was cyber harassed last year, leading to an arrest by Maharashtra Cyber Police.

adgp यादव का खुलासा अक्षय की बेटी से न्यूड फोटो मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

ADGP यादव का खुलासा, अक्षय की बेटी से न्यूड फोटो मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार! |

Akshay Daughter Harassment Case: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार की बेटी नितारा भाटिया पिछले साल साइबर हैरेसमेंट का सामना करना पड़ा था। इस बात का खुलासा एक्टर ने पिछले साल अक्टूबर 2025 में किया था, उन्होंने बताया था कि, उनकी बेटी  नितारा भाटिया से एक युवक ने न्यूज तस्वीरें मांगी थी। हालांकि न्यूड तस्वीरें मांगने से जुड़े मामले में महाराष्ट्र की साइबर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

ADGP यशस्वी यादव ने दी जानकारी

महाराष्ट्र साइबर पुलिस के ADGP यशस्वी यादव हाल हि में मुंबई के आर.डी. नेशनल कॉलेज में साइबर अवेयरनेस का सेशन लेने गए थे, इस  दौरान उन्होंने अक्षय की बेटी के साथ हुए साइबर फ्राड का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि- 'अक्षय की बेटी ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत अपने परिवार को इस बारे में बताया, जिसके बाद उनके पेरेंट्स के जरिए हमें यह सूचना मिली और हमने इस मामले को संभाला. मैं आपका ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहता हूं।' इसके बाद कार्यक्रम में अक्षय कुमार का अक्टूबर 2025 का वीडियो भी चलाया गया, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी के साथ हुई घटना का जिक्र किया था।'

ऑनलाइन गेम खेलते हुए मांगी थी न्यूड फोटो

एक्टर अक्षय कुमार ने 3 अक्टूबर 2025 को मुंबई पुलिस के ‘साइबर अवेयरनेस मंथ 2025’ के लॉचिंग इवेंट के दौरान बताया था कि- 'मैं आप सभी को एक छोटी-सी घटना बताना चाहता हूं, जो कुछ महीने पहले मेरे घर पर हुई थी। मेरी बेटी एक वीडियो गेम खेल रही थी और कुछ ऐसे वीडियो गेम्स होते हैं जिन्हें आप किसी के साथ ऑनलाइन खेल सकते हैं। उस समय वह एक अनजान व्यक्ति के साथ खेल रही थी। जब आप गेम खेलते हैं, तो वहां से कभी-कभी मैसेज आने लगते हैं। एक मैसेज आया तुम लड़का हो या लड़की? मेरी बेटी ने जवाब दिया लड़की। उसके बाद उस व्यक्ति ने मैसेज भेजा कि क्या तुम अपनी न्यूड तस्वीरें भेज सकती हो? उसने तुरंत गेम बंद कर दिया और जाकर अपनी मां ट्विंकल को बताया। यहीं से चीजें शुरू होती हैं। यह भी साइबर क्राइम का हिस्सा है।'

एक्टर ने सीएम फडणवीस से की थी मांग

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अक्षय कुमार ने कहा कि-  'हमारे महाराष्ट्र राज्य में सातवीं, आठवीं, नौवीं और दसवीं कक्षा के बच्चों के लिए हर हफ्ते एक 'साइबर पीरियड' होना चाहिए, जिसमें उन्हें इस बारे में समझाया जाए।'

13 साल की है एक्टर की बेटी

एक्टर अक्षय कुमार की बेटी अभी महज 13 साल की है। वो बहुत कम ही मीडिया के सामने दिखाई देती है। एक्टर अक्षय और ट्विंकल खन्ना दोनों उन्हें मीडिया से दूर रखते है। हालांकि सोशल मीडिया पर उनके साथ फोटोज भी शेयर करते रहते हैं। 
 

संबंधित सामग्री

अक्षय कुमार की वैष्णो देवी यात्रा का वीडियो हो रहा वायरल

मनोरंजन

अक्षय कुमार की वैष्णो देवी यात्रा का वीडियो हो रहा वायरल

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी के मंदिर की यात्रा की। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रिलीज से पहले ही ‘वेलकम टू द जंगल’ ने कमाए ₹120 करोड़, अक्षय कुमार की फीस ने चौंकाया

मनोरंजन

रिलीज से पहले ही ‘वेलकम टू द जंगल’ ने कमाए ₹120 करोड़, अक्षय कुमार की फीस ने चौंकाया

अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने रिलीज से पहले ही 120 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म में अक्षय के साथ बड़ी स्टारकास्ट नजर आएगी।

'वेलकम टू द जंगल' के सेट पर किए गए प्रैंक का वीडियो अक्षय ने किया शेयर, वीडियो वायरल

मनोरंजन

'वेलकम टू द जंगल' के सेट पर किए गए प्रैंक का वीडियो अक्षय ने किया शेयर, वीडियो वायरल

Bollywood actor Akshay Kumar shared a prank video from the set of 'Welcome to the Jungle,' featuring Rajpal Yadav, which is now viral on social media.

Akshay Acting Break Reason: अक्षय कुमार एक्टिंग करियर से ले रहें ब्रेक, जानिए वजह

मनोरंजन

Akshay Acting Break Reason: अक्षय कुमार एक्टिंग करियर से ले रहें ब्रेक, जानिए वजह

Bollywood star Akshay Kumar has undergone minor eye surgery, leading him to take a short break from his acting career to focus on recovery.

Akshay Kumar Dance Viral: हाई हील्स पहनकर जमकर नाचे अक्षय कुमार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

मनोरंजन

Akshay Kumar Dance Viral: हाई हील्स पहनकर जमकर नाचे अक्षय कुमार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

Bollywood star Akshay Kumar is trending for his dance in high heels on the song ‘Laal Pari’, during a game show. His upcoming film ‘Welcome to the Jungle’ releases in 2026.