Bhojpuri Navratri Song Viral: खेसारी लाल का भक्ति गीत सोशल मीडिया पर वायरल...

bhojpuri-navratri-song-khesari-lal-viral

Bhojpuri Navratri Song Viral: खेसारी लाल का भक्ति गीत सोशल मीडिया पर वायरल...

bhojpuri navratri song viral खेसारी लाल का भक्ति गीत सोशल मीडिया पर वायरल

Bhojpuri Navratri Song Viral: नवरात्रि शुरु हो चुकी है, ऐसे में खेसारीलाल का एक नया भक्ति से भरा सॉन्ग सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस सॉन्ग को आउट हुए ज्यादा दिन नहीं हुए लेकिन वीडियो में मिलियन व्यूज आ चुके हैं। Read More:Diljit On IND vs PAK Match: दिलजीत दोसांझ ने भारत-पाक मैच को लेकर दिया चौकाने वाला बयान! आपको बता दें कि, खेसारीलाल का कोई सा भी सॉन्ग हो चाहे रोमॉटिक हो या भक्ति से परिपूर्ण आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है।

खेसारी लाल का न्यू सॉन्ग वायरल...

नवरात्रि के दो दिन पहले ही भोजपुरी के सुपरस्टार का नया गाना 'खुश रख माई' रिलीज हुआ है, इस गाने में खेसारी लाल के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस कोमल सिंह नजर आ रही हैं। दोनों इस सॉन्ग में हाथ जोड़कर माता से अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं। और बीच - बीच में डांस करते जाते है। इस गाने में खेसारी लाल ने लीड रोल के साथ - साथ गाना भी गाया है, उनके साथ इस गाने को कविता यादव गाती नजर आ रही हैं।

कैसा है खेसारीलाल और कोमल का ड्रेसिंग सेंस...

इस गाने में एक्ट्रेस कोमल सिंह ने ब्लू कलर की साड़ी के साथ फुल स्लीव बांही वाली ब्लाउज में काफी खूबसूरत लग रही हैं। उनकी हेयर स्टाइल और माथे में लगा सिंदूर उनकी सुंदरता पर चार चांद लगा रहा है। साथ ही उन्होंने माता रानी की लाल रंग की चुनरी ओढ़ रखी है, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रहीं हैं। वहीं खेसरी लाल ने सिल्वर कलर का कुर्ता पहन रखा है, माथे पर लगा टिका उनके भक्ति का प्रतीक की तौर पर नजर आ रहा है। उनके हाथो की घड़ी दर्शको को और भी अट्रैक्ट करती है।

यूजर्स ने की सॉन्ग की जमकर तारीफ...

खेसरीलाल के बहुत से फैंस हैं, उनका गाना जैसे ही आता तुरंत वायरल हो जाता है, यह गाना दर्शको को खूब पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा कि- 'मैया के दरबाद मे आए हो तो Jay Mata Di लिख के जाना...! ❤?', एक यूजर ने लिखा कि- 'ऐसा कोई जिला नहीं जो खेसारी लाल यादव से हिला नहीं ❤❤',एक यूजर ने लिखा कि- 'किसी ने मुझसे कहा की पवन सिंह सुर का बादशाह है तो किसी ने निलकमल सिंह लेकिन जब हमने इंडस्ट्री छान मारा तो खेसारी भैया सबसे आगे हैं लव यू खेसारी भैया❤❤❤ आप भोजपुरी के भगवान है'।

यूट्यूब पर छाया खेसारी लाल का भक्ति से भरा गीत..

भोजपुर इंडस्ट्री के जाने - माने सिंगर, एक्टर खेसारी लाल का यह सॉन्ग' T-Series- हमार भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल से पॉब्लिस किया गया है। इसका म्यूजिक सोनू सिन्हा ने दिया है, इसके लिरिक्स अभिषेक भोजपुरिया ने दिए हैं। इसको खेसारी लाल और उनके साथ कविता यादव ने इस सॉन्ग को गया है। अब तक इस सॉन्ग में लगभग 4.2 मिलियन व्यू आ चुके हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री पहचान की मोहताज…

भोजपुरी इंडस्ट्री आज के समय में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। यहां के गाने और फिल्में दुनियाभर में लोकप्रिय हैं। भोजपुरी के सितारे अपनी अदाकारी और गायकी के लिए जाने जाते हैं, भोजपुरी गाने के बजते ही लोगों के हाथ- पैर हिलने लगते है लोग खुद को डॉस करने से नहीं रोक पाते। आपको बता दें कि यहां के गानों से लेकर फिल्में भी काफी ज्यादा फेमस है। भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी सारे सितारे हैं जो कि अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपनी गायकी के लिए भी काफी फेमस है, जिनके गाने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगता हैं।

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़: पति ने हथौड़ी मारकर पत्नी के सिर पर हमला कर की हत्या!

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़: पति ने हथौड़ी मारकर पत्नी के सिर पर हमला कर की हत्या!

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक पति ने अपनी पत्नी की हथौड़ी से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। पत्नी की मौत हॉस्पिटल में हुई, पति गिरफ्तार।

यूपी में मानसून की देरी, CM योगी ने किसानों के लिए उठाए कदम

राज्य

यूपी में मानसून की देरी, CM योगी ने किसानों के लिए उठाए कदम

उत्तर प्रदेश में मानसून की देरी के बीच, CM योगी ने किसानों को बीज, उर्वरक और अन्य संसाधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

25 जून को है निर्जला एकादशी, भूलकर न करें ये काम...

सनातन

25 जून को है निर्जला एकादशी, भूलकर न करें ये काम...

Nirjala Ekadashi is considered one of the most sacred days in Hinduism, involving strict fasting and specific rituals to honor Lord Vishnu.

जसपाल राणा की तेरहवीं,  रक्षा मंत्री, CM धामी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

राज्य

जसपाल राणा की तेरहवीं, रक्षा मंत्री, CM धामी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा की तेरहवीं और श्रद्धांजलि सभा देहरादून में संपन्न हुई, जिसमें कई नामी हस्तियां शामिल हुईं।

जो एक बार मध्यप्रदेश आता है, वह यहीं का होकर रह जाता है : CM डॉ. यादव

राज्य

जो एक बार मध्यप्रदेश आता है, वह यहीं का होकर रह जाता है : CM डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकसित मध्यप्रदेश कार्यक्रम में भाग लिया और राज्य के विकास के लिए नई नीतियों की घोषणा की।