BhoJpuri Sawan Song Viral: देवघर जाने की जिद पर खेसारीलाल से नाराज हुई पत्नी! वीडियो हुआ वायरल...

bhojpuri-sawan-song-viral-khesari-wife-angry-devghar-video

BhoJpuri Sawan Song Viral: देवघर जाने की जिद पर खेसारीलाल से नाराज हुई पत्नी! वीडियो हुआ वायरल...

bhojpuri sawan song viral देवघर जाने की जिद पर खेसारीलाल से नाराज हुई पत्नी वीडियो हुआ वायरल

BhoJpuri Sawan Song Viral: सावन का महिना शुरु होते ही भोजपुरी गानों की बाढ़ आने लगती है, इस सावन भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर और सुपर सिंगर खेसारी लाल यादव का सावन से जुड़ा ये गाना 'कोका कोला बोलबम' धूम मचा रहा है, लोग इस गाने को काफी पसंद करते हैं, और ये गाना एक बार फिर लोगों के जुबान पर छाया हुआ हैं। Read More: Khesari Lal New Song Viral: खेसारी लाल ने इस एक्ट्रेस के साथ किया जमकर डांस, वीडियो हुआ वायरल…

खेसारी लाल का सावन पर आधारित गाना वायरल...

एक्टर का यह गाना 'कोका कोला बोलबम' सावन पर आधारित है। और इसमें उनकी पत्नी का किरदार एक्ट्रेस रानी निभा रहीं है, जिसमें वो देवघर न जाने से पति का किरदार में खेसारीलाल से नाराज हैं। इसमें पति की इनकम कम होती है, वो यही अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश करता है, लेकिन पत्नी तो देवघर जाने के जिद पर अड़ी रहती है,

फिर पत्नी घर के बाहर आती है और कावड़ यात्रा देखती है, तो वो और जिद करने लगती है, कि उसे शिवजी के दर्शन करने है, उनकी पूजा करनी है, पत्नी कहती है, कि वो रास्ते में कुछ खाने पीने के लिए भी नहीं मांगेगी। लेकिन देवघर ले चलो।

तभी पति कहता है कि घर में पूजा कर लो टिकट नहीं मिल रही बहाने देता है, उसकी पत्नी उससे नाराज रहती है वो मानाने की कोशिश करता दिखाई देता है। फिर दोनों डांस भी करते हैं, शिवजी की प्रतिमा के सामने।

दोनों के ड्रेसिंग सेंस की बात करें तो...

इस गाने की वीडियों में देख सकते हैं कि, खेसारी लाल यादव सावन से इस गाने को रिलेट करने के लिए व्हाइट - ग्रीन कलर की शर्ट में पत्तो के जैसे प्रिंट बनी शर्ट को पहने नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी यलो - ग्रीन रंग की साड़ी में इठलाती , ठुमका लगाते, मुंह फुलाते नजर आ रही हैं। और बालो में सफेद रंग का गजरा सावन में उनके लुक को और निखार रहा है।

    वीडियो पर आ रहे हैं ताबड़तोड़ व्यूज..

खेसारी लाल और एक्ट्रेस रानी का यह गाना 3 साल पुराना है, जिसपर अभी तक 56 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। इस गाने को स्वंय खेसारी लाल और उनके साथ शिल्पी राज ने गाया है। सावन में इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहें है, इसमें लगभग 27000 कमेंट किए गए हैं। लोग जमकर तारीफ कर रहें है।

यूजर ने दिए कुछ इस तरह से रिएक्शन...

इस गाने को सुनने के बाद यूजर्स ने कुछ इस तरह प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा कि - बिना विवाद के सभी के दिलों पर राज करने वाला ही असली स्टार होता है .. 'हम लोगों को ऐसे कलाकार को सपोर्ट करके आगे बढ़ाना चाहिए ❤️❤️❤️❤️ग्लोबल_स्टार।❤️❤️', एक ने लिखा कि - ' very Nice Song Bhaiya Ji ??❤️ इनके आवाज में जरूर कोई जादू है तभी तो करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं और करते रहेगें,Love you khesari ji', एक ने लिखा कि - 'इस बार सावन में यही गाना बजेगा love you all dear friends ❤️❤️ पत्थर पीस कर कभी मैदा नही हुआ जो खेसारी लाल यादव जी को झूका दे कोई पैदा नही हुआ ??'।

भोजपुरी इंडस्ट्री पहचान की मोहताज…

भोजपुरी इंडस्ट्री आज के समय में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। यहां के गाने और फिल्में दुनियाभर में लोकप्रिय हैं। भोजपुरी के सितारे अपनी अदाकारी और गायकी के लिए जाने जाते हैं, भोजपुरी गाने के बजते ही लोगों के हाथ- पैर हिलने लगते है लोग खुद को डॉस करने से नहीं रोक पाते।

आपको बता दें कि यहां के गानों से लेकर फिल्में भी काफी ज्यादा फेमस है। भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी सारे सितारे हैं जो कि अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपनी गायकी के लिए भी काफी फेमस है, जिनके गाने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगता हैं।

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़: पति ने हथौड़ी मारकर पत्नी के सिर पर हमला कर की हत्या!

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़: पति ने हथौड़ी मारकर पत्नी के सिर पर हमला कर की हत्या!

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक पति ने अपनी पत्नी की हथौड़ी से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। पत्नी की मौत हॉस्पिटल में हुई, पति गिरफ्तार।

यूपी में मानसून की देरी, CM योगी ने किसानों के लिए उठाए कदम

राज्य

यूपी में मानसून की देरी, CM योगी ने किसानों के लिए उठाए कदम

उत्तर प्रदेश में मानसून की देरी के बीच, CM योगी ने किसानों को बीज, उर्वरक और अन्य संसाधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

25 जून को है निर्जला एकादशी, भूलकर न करें ये काम...

सनातन

25 जून को है निर्जला एकादशी, भूलकर न करें ये काम...

Nirjala Ekadashi is considered one of the most sacred days in Hinduism, involving strict fasting and specific rituals to honor Lord Vishnu.

जसपाल राणा की तेरहवीं,  रक्षा मंत्री, CM धामी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

राज्य

जसपाल राणा की तेरहवीं, रक्षा मंत्री, CM धामी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा की तेरहवीं और श्रद्धांजलि सभा देहरादून में संपन्न हुई, जिसमें कई नामी हस्तियां शामिल हुईं।

जो एक बार मध्यप्रदेश आता है, वह यहीं का होकर रह जाता है : CM डॉ. यादव

राज्य

जो एक बार मध्यप्रदेश आता है, वह यहीं का होकर रह जाता है : CM डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकसित मध्यप्रदेश कार्यक्रम में भाग लिया और राज्य के विकास के लिए नई नीतियों की घोषणा की।