बिग बॉस 20 में विवाद

'मेरा बाप... क्या हालत करेंगे तुम्हारी', काजी पर भड़कीं मनोज तिवारी की बेटी, TV पर दी धमकी, एक्शन लेंगे सलमान?

बिग बॉस 20 में काजी तौकीर और रीति तिवारी के बीच विवाद गहराया। रीति ने धमकी भरे शब्दों में बयान दिया, जिसे काजी ने गंभीरता से लिया।

By : सोनिया रायकवार
'मेरा बाप... क्या हालत करेंगे तुम्हारी', काजी पर भड़कीं मनोज तिवारी की बेटी, TV पर दी धमकी, एक्शन लेंगे सलमान?

बिग बॉस 20 में काजी तौकीर और रीति तिवारी के बीच विवाद लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। बीती रात के एपिसोड में Diss बैटल के दौरान रीति ने काजी और उदिति को रोस्ट किया। इस दौरान गाली-गलौज और अभद्र भाषा के इस्तेमाल के बाद माहौल गरमा गया।

रीति ने दी धमकी

कैप्टेंसी टास्क के दौरान काजी और उदिति ने रीति को कैप्टेंसी की दावेदारी से बाहर कर दिया। इसके बाद रीति ने काजी से कहा कि अगर उनके पिता मनोज तिवारी उन्हें इस तरह की हरकत करते देखते तो उनकी हालत खराब कर देते। काजी ने इसे धमकी के तौर पर लिया। इस पर रीति ने कहा कि इसे धमकी समझना है तो समझें।

काजी ने मनोज तिवारी से की शिकायत

रीति के व्यवहार के बाद काजी ने उनके पिता मनोज तिवारी से शिकायत की। वहीं घर के कुछ सदस्यों ने भी रीति को उनके गुस्से और व्यवहार को लेकर समझाने की कोशिश की।

रीति ने अपनी परफॉर्मेंस को बताया क्रिएटिविटी

रीति ने अपने Diss बैटल प्रदर्शन का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी क्रिएटिविटी दिखाई थी। उनका कहना था कि गाली देने के पीछे किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था और ये सब परफॉर्मेंस के फ्लो में हुआ। उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए काजी की क्रिएटिविटी पर भी सवाल उठाए।

सोशल मीडिया पर रिएक्शन

रीति के बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स उनके व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं, जबकि कई लोग काजी के समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं। अब शो के अगले एपिसोड और वीकेंड का वार में इस विवाद पर क्या चर्चा होती है, इस पर दर्शकों की नजर है।

संबंधित सामग्री

जया बच्चन पर कंगना रनोट का तंज, बोलीं- जब बात रखने बैठती हैं तो पूछने पर कहती हैं ‘नहीं बताऊंगी’

जया बच्चन पर कंगना रनोट का तंज, बोलीं- जब बात रखने बैठती हैं तो पूछने पर कहती हैं ‘नहीं बताऊंगी’

जया बच्चन का एक वीडियो जिसमें वह न्यूज चैनल के माइक को पीछे धकेलती हैं, वह वायरल हो गया है। कंगना रनोट ने इस पर तंज कसा है।

बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल बड़ी मुसीबत में, मारपीट और धमकी के आरोप में तीन साथियों समेत गिरफ्तार

बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल बड़ी मुसीबत में, मारपीट और धमकी के आरोप में तीन साथियों समेत गिरफ्तार

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल और उनके साथियों पर मारपीट, धमकी और लूट के आरोप में FIR दर्ज की गई। देहरादून पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया।

हनी सिंह महाराष्ट्र साइबर पुलिस के सामने नहीं हुए पेश, गिरफ्तारी वारंट की तैयारी

हनी सिंह महाराष्ट्र साइबर पुलिस के सामने नहीं हुए पेश, गिरफ्तारी वारंट की तैयारी

रैपर हनी सिंह महाराष्ट्र साइबर पुलिस के सामने पेश नहीं हुए, जिसके बाद पुलिस गिरफ्तारी वारंट और LOC के लिए अदालत का रुख करेगी।

CM फडणवीस ने ठाकरे भाइयों को बताया ‘गजनी’, बोले- मैं याद दिला देता हूं

CM फडणवीस ने ठाकरे भाइयों को बताया ‘गजनी’, बोले- मैं याद दिला देता हूं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव और राज ठाकरे के 'विराट गर्जना मोर्चा' की आलोचना करते हुए उन्हें 'गजनी' कहा।

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में सियासी हलचल तेज, आरिफ मसूद ने कलेक्टर-SP से की मुलाकात

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में सियासी हलचल तेज, आरिफ मसूद ने कलेक्टर-SP से की मुलाकात

उज्जैन में मस्जिद की मीनार गिरने के विवाद में अब कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने निष्पक्ष जांच और पुनर्निर्माण की मांग की है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर