Priyadarshan Clarify His Statement: डायरेक्टर प्रियदर्शन ने राजपाल से मांगी माफी!

director-priyadarshan-clarify-his-statement-about-rajpal

Priyadarshan Clarify His Statement: डायरेक्टर प्रियदर्शन ने राजपाल से मांगी माफी!

priyadarshan clarify his statement डायरेक्टर प्रियदर्शन ने राजपाल से मांगी माफी

Priyadarshan Clarify His Statement: बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर प्रियदर्शन एक बार फिर चर्चाओं में बने हुएं हैं। उन्होंने राजपाल यादव को कम पढ़ा- लिखा कहा था। ऐसे में अब डायरेक्टर ने अब इस बात पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि- 'लोगों ने उनके बयान का गलत अर्थ निकाला, वो राजपाल को नीचा नहीं दिखाना चाहते थे।' प्रियदर्शन का यह जवाब तब आया, जब राजपाल यादव ने एक इंटरव्यू में कहा कि- 'वो मुझे जानते ही नहीं हैं, मैं पढ़ा-लिखा आदमी हूं।'

प्रियदर्शन ने दी सफाई

एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान प्रियदर्शन कहा कि- ‘असल में, मेरा वह मतलब नहीं था। देखिए, शिक्षा सिर्फ किताबों से नहीं मिलती, बल्कि सड़क से भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है। मेरा मतलब सिर्फ इतना था कि (स्ट्रीट स्मार्टनेस), क्योंकि शिक्षा का मतलब जागरूकता भी होता है। मैं बस यही कहना चाहता था।’

   उन्होंने आगे कहा कि-

‘शायद वह गांव से आते हैं और गांव के लोग बहुत भोले होते हैं, वे समझ नहीं पाते, आपको सही और गलत लोगों में फर्क करना आना चाहिए। व्यापक अर्थ में वही शिक्षा है।’

'किसी को नीचा नहीं दिखाना था' - प्रियदर्शन

डायरेक्टर ने कहा कि - ‘मेरा ऐसा कोई मतलब नहीं था। मैं उन्हें अपमानित करना नहीं चाहता था। मैंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि मैंने अपनी जिंदगी में राजपाल जैसा इतना भोला व्यक्ति कभी नहीं देखा, व्यापक अर्थ में शिक्षा की कमी से ही यह मासूमियत आती है।’

आखिर कैसे शुरु हुआ विवाद

राजपाल यादव जब चेक बाउंस मामले में जेल मे थे तब प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, 'मैं राजपाल के बारे में जानता हूं, इसलिए मैं उनको अपनी हर मूवी में कास्ट करता था। मैंने तो उन्हें कहा कि वो एड फिल्म्स भी करें। इस बेचारे आदमी ने कम पढ़े-लिखे होने के कारण गलती की। वरना वह अच्छा इंसान है।'

जेल से छूटने के बाद राजपाल का जवाब

एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए राजपाल यादव ने प्रियदर्शन के बयान का जवाब देते हुए कहा था कि- 'प्रियन जी (प्रियदर्शन) मुझे नहीं जानते। मैं पढ़ा-लिखा हूं। मैंने 11 साल की उम्र से 55 साल की उम्र तक काम किया। बड़े-बड़े दिग्गज भी मुश्किलों में फंस जाते हैं। अगर मैं कम पढ़ा लिखा होता तो इंडस्ट्री में 25-30 साल तक सर्वाइव नहीं कर पाता।'

प्रियदर्शन की फिल्मों में आएंगे नजर

जब राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में जेल में थे। तब प्रियदर्शन ने उनकी मदद करने के लिए उनकी भूत बंगला में एक्टिंग के लिए फीस बढ़ा दी थी, जिससे उनकी मदद हो सके। राजपाल यादव प्रियदर्शन की 2 फिल्म पहली फिल्म 'भूत बंगला' और 'हैवान' में नजर आएंगे। इसके पहले भी राजपाल यादव प्रियदर्शन द्वारा डायरेक्ट की गई मूवी जैसे हंगामा, हंगामा 2, चुप चुपके, भागम भाग, दे दना दन फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

संबंधित सामग्री

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर CM डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की एकता के लिए उनका बलिदान अविस्मरणीय

राज्य

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर CM डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की एकता के लिए उनका बलिदान अविस्मरणीय

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कई कार्यक्रमों की घोषणा की गई।

अनूपपुर: आरती की घंटियां सुन मंदिर पहुंच जाते हैं भालू, प्रसाद लेकर लौट जाते हैं जंगल,  लोग मानते हैं जावंत

राज्य

अनूपपुर: आरती की घंटियां सुन मंदिर पहुंच जाते हैं भालू, प्रसाद लेकर लौट जाते हैं जंगल, लोग मानते हैं जावंत

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में भालू मंदिर में प्रसाद ग्रहण करने आते हैं। यह अनोखी घटना 2013 से जारी है, जिसमें भालू बिना किसी उपद्रव के प्रसाद लेकर वापस जंगल जाते हैं।

भोपाल को मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा! 2900 करोड़ के वेस्टर्न बायपास को मिली बड़ी मंजूरी

राज्य

भोपाल को मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा! 2900 करोड़ के वेस्टर्न बायपास को मिली बड़ी मंजूरी

भोपाल में प्रस्तावित वेस्टर्न बायपास परियोजना को राज्य स्तरीय साधिकार समिति की बैठक में मंजूरी मिली। परियोजना पर 2900 करोड़ रुपए खर्च का अनुमान।

Womens T20 WC 2026: विमेंस T-20 वर्ल्डकप में होंगे आज तीन मुकाबले

खेल

Womens T20 WC 2026: विमेंस T-20 वर्ल्डकप में होंगे आज तीन मुकाबले

विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 में आज स्कॉटलैंड-न्यूजीलैंड, श्रीलंका-आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के बीच मुकाबले होंगे।

उज्जैन में बनेगा स्थायी सिंहस्थ कार्यालय, किसानों को शून्य ब्याज ऋण योजना जारी रखने पर फैसला आज

राज्य

उज्जैन में बनेगा स्थायी सिंहस्थ कार्यालय, किसानों को शून्य ब्याज ऋण योजना जारी रखने पर फैसला आज

मध्य प्रदेश सरकार ने उज्जैन में स्थायी सिंहस्थ मेला कार्यालय स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है, जो पूरे वर्ष कार्यरत रहेगा और सिंहस्थ महाकुंभ की निरंतर तैयारी करेगा।