Khesari Lal New Song Viral: खेसारी लाल ने इस एक्ट्रेस के साथ किया जमकर डांस, वीडियो हुआ वायरल...

khesari-lal-new-song-viral-2025-dance-video-trending

Khesari Lal New Song Viral: खेसारी लाल ने इस एक्ट्रेस के साथ किया जमकर डांस, वीडियो हुआ वायरल...

khesari lal new song viral खेसारी लाल ने इस एक्ट्रेस के साथ किया जमकर डांस वीडियो हुआ वायरल

Khesari Lal New Song Viral: भोजपुरी के जाने माने एक्टर और सुपर सिंगर खेसारी लाल यादव का एक नया गाना 'दिलवा चोरी कै के' कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ, जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने में खेसारी लाल शिल्पी राज के साथ रोमांस करते नजर आ रहें हैं। आपको बता दें कि, भोजपुरी फिल्म के साथ – साथ गानों के भी लोग काफी मुरीद है, ऐसे में खेसरी लाल के नये गाने ने भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया हैं। Read More: Bhojpuri Song Viral: एक्ट्रेस अनीशा पांडेय ने इस भोजपुरी एक्टर के साथ किया रोमांस…

खेसारी लाल का शिल्पी राज का वीडियो वायरल...

'दिलवा चोरी कै के' गाने में एक्टर के साथ शिल्पी कभी रोमांस करते दिख रहीं हैं, तो कभी उनसे रुठ जाती हैं। और खेसारी लाल भी उन्हें मनाते हुए और माफी मांगते दिखाई दे रहें है। साथ ही दोनों जोरदार ठुमाके भी लगाते हैं। दोनों की जोड़ी लोग को खूब पसंद आ रही हैं। दोनों का डांस भी काफी शानदार है।

दोनों के ड्रेसिंग सेंस की बात करें तो...

इस गाने में शिल्पी राज की बात करें तो उन्होंने शुरुआत में ब्लू कलर का खूबसूरत लहंगा कैरी किया हुआ हैं। फिर वो यलो साड़ी पहने दिख रहीं है, जिसमें वो काफी हॉट लग रहीं हैं। लास्ट में वो औरेंज लहंगा चोली के साथ मैचिंग ज्वेलरी पहने हुईं हैं, जिसमें वो बिल्कुल पत्नी व्रता नारी लग रहीं हैं। वहीं खेसारीलाल अलग - अलग जगह अलग - अलग रुप के साथ डिफरेंट कलर के कपड़े जैसे पिंक टी शर्ट , ब्लैक शर्ट और गोल्डन - ब्लैक स्टाइलिश टी शर्ट के साथ ब्लू जीन्स में नजर आ रहें हैं, जिसमें वो काफी स्मार्ट लग रहें हैं।

गाने ने रिलीज होते ही मचाई धूम...

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया रोमांटिक गाना ‘दिलवा चोरी कै के’ इन दिनों यूट्यूब पर छाया हुआ है। यह गाना 29 जून को रिलीज हुआ था और उसमें अब 3 मिलीयन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। लोग कमेंट करके जमकर तारीफ भी कर रहें हैं।

खेसारी और शिल्पी राज की आवाज ने बनाया सुपरहिट...

इस गाने को खेसारी लाल यादव और भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। दोनों की आवाज और कैमेंस्ट्री ने इस गाने को और भी खूबसूरत बना दिया है। बता दें कि इससे पहले भी खेसारी और शिल्पी की जोड़ी कई हिट गाने दे चुकी है और हर बार दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है। इस बार भी उनका जादू सिर चढ़कर बोल रहा है।

फैंस ने दिए शानदार रिएक्शन....

खेसारी लाल के काफी फैंस हैं, और उनका गाना जब भी रिलीज होता है, कमेंट से की बाढ़ आने लगती है, ऐसे में इस गाने की लोग काफी तारीफ कर रहें हैं। एक यूजर ने लिखा कि- कौन-कौन मानता है कि? खेसारी भैया। इंटरनेशनल स्टार बन गए हैं। सब रहेंगे पेंडिंग में खेसारी भैया ट्रेडिंग में????, एक ने लिखा कि- खेसारी भाईया के फैन्स हाजरी लगये खेसारी भाईया का गाना सब गाना ट्रेंडिंग करे धन्यवाद दिल से फैन्स लोग हाजरी लगवाई ❤❤❤❤???, एक ने लिखा कि- मैं राजपूत होकर भी खेसारी लाल का गाना सुनती हूं, क्योंकि खेसारी लाल का गाना बहुत सुपरहिट होता है❤,एक ने लिखा कि- मंदिर बिना पुजारी के भोजपुरी इंडस्ट्री बिना खेसारी के अधूरा लगता है!!?❤️लव यू खेसारी भईया?❤️‍।

भोजपुरी इंडस्ट्री पहचान की मोहताज…

भोजपुरी इंडस्ट्री आज के समय में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। यहां के गाने और फिल्में दुनियाभर में लोकप्रिय हैं। भोजपुरी के सितारे अपनी अदाकारी और गायकी के लिए जाने जाते हैं, भोजपुरी गाने के बजते ही लोगों के हाथ- पैर हिलने लगते है लोग खुद को डॉस करने से नहीं रोक पाते। आपको बता दें कि यहां के गानों से लेकर फिल्में भी काफी ज्यादा फेमस है। भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी सारे सितारे हैं जो कि अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपनी गायकी के लिए भी काफी फेमस है, जिनके गाने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगता हैं।

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़: पति ने हथौड़ी मारकर पत्नी के सिर पर हमला कर की हत्या!

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़: पति ने हथौड़ी मारकर पत्नी के सिर पर हमला कर की हत्या!

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक पति ने अपनी पत्नी की हथौड़ी से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। पत्नी की मौत हॉस्पिटल में हुई, पति गिरफ्तार।

यूपी में मानसून की देरी, CM योगी ने किसानों के लिए उठाए कदम

राज्य

यूपी में मानसून की देरी, CM योगी ने किसानों के लिए उठाए कदम

उत्तर प्रदेश में मानसून की देरी के बीच, CM योगी ने किसानों को बीज, उर्वरक और अन्य संसाधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

25 जून को है निर्जला एकादशी, भूलकर न करें ये काम...

सनातन

25 जून को है निर्जला एकादशी, भूलकर न करें ये काम...

Nirjala Ekadashi is considered one of the most sacred days in Hinduism, involving strict fasting and specific rituals to honor Lord Vishnu.

जसपाल राणा की तेरहवीं,  रक्षा मंत्री, CM धामी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

राज्य

जसपाल राणा की तेरहवीं, रक्षा मंत्री, CM धामी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा की तेरहवीं और श्रद्धांजलि सभा देहरादून में संपन्न हुई, जिसमें कई नामी हस्तियां शामिल हुईं।

जो एक बार मध्यप्रदेश आता है, वह यहीं का होकर रह जाता है : CM डॉ. यादव

राज्य

जो एक बार मध्यप्रदेश आता है, वह यहीं का होकर रह जाता है : CM डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकसित मध्यप्रदेश कार्यक्रम में भाग लिया और राज्य के विकास के लिए नई नीतियों की घोषणा की।