Khesari Lal Program Bhagdad Video: खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में हुई जमकर तोड़फोड़!

khesarilal-program-bhagdad-video-viral

Khesari Lal Program Bhagdad Video: खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में हुई जमकर तोड़फोड़!

khesari lal program bhagdad video खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में हुई जमकर तोड़फोड़

Khesari lal Program Bhagdad Video: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में आयोजित पशु मेले में बुधवार शाम को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, लेकिन जैसे ही उस कार्यक्रम में भोजपुरी के फेमस एक्टर खेसारी लाल यादव कार्यक्रम में पहुंचे वहां बवाल मच गया। हालात इतने बिगड़ गए की लोगों ने वहां तोड़फोड़ करना शुरु कर दी। हंगामें की वजह से लोग अपनी जान बचाकर इधर - उधर भागने लगे, जिसके बाद कार्यक्रम को बीच में रोकना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कैसे मचा बवाल?

बताया जा रहा है कि औराई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक रामसूरत राय द्वारा हर साल की तरह इस बार भी गरहा में पशु मेले का आयोजन किया गया था। बुधवार को इस मेले में खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम रखा गया था, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी।

जैसे ही खेसारी लाल यादव मंच पर पहुंचे और गाना शुरू किया, भीड़ में कुछ लोगों ने हूटिंग शुरू कर दी। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और मंच की ओर जूते-चप्पल फेंके जाने लगे।

पुलिस को करना पड़ा लाठी चार्ज

पुलिस ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन स्थिति और बिगड़ गई वहां लोगों ने जमकर तोड़फोड़ और मारपीट शुरु कर दी, जिसकी वजह से स्थिति काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि, इसी मेले में दो दिन पहले भी मंच पर डांसरों के बीच मारपीट की घटना सामने आई थी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

आयोजक पर आरोप

मुजफ्फरपुर के वरीष्‍ठ पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने इस मामले को लेकर मेला प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 'मेला प्रबंधन ने जो प्रशासन की सूचना दी थी, उसके अनुसार तकरीबन 30 से 40 हजार लोगों की भीड़ वहां आने की संभावना थी, लेकिन इस कार्यक्रम में एक से डेढ़ लाख लोग पहुंच गए थे, ज‍िसकी वजह से पुलिस प्रशासन को भी काफी मशक्कत करना पड़ा. इस पूरे घटनाक्रम में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

संबंधित सामग्री

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

राज्य

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार उठा रही बड़ा कदम, - कई विभागों ने प्रजेंटेशन के जरिये पेश किए अपने सुझाव, हाई लेवल कमेटी ने दर्ज किए मौखिक और लिखित विचार

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

जुर्म गाथा

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बंद मकान से तीन सड़ी-गली लाशें मिलीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम और व्यापक जांच शुरू की है।

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

राज्य

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद उभरा है। बजरंग दल का विरोध, नगर निगम में याचिका और अदालत में समीक्षा जारी है।

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

राज्य

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मछली पालन के विकास के लिए नई नीतियों की समीक्षा की और 9 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की जानकारी दी।

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

राज्य

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा और अनुराग ठाकुर की राजनीति पर सवाल उठाए, विकास प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया।