Model Sayali Accused Husband: मॉडल सयाली सुर्वे ने की हिंदू धर्म में वापसी, पति ...

model-sayali-surve-accused-husband-for-love-jihad-and-torture

Model Sayali Accused Husband: मॉडल सयाली सुर्वे ने की हिंदू धर्म में वापसी, पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप!

model sayali accused husband मॉडल सयाली सुर्वे ने की हिंदू धर्म में वापसी पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप

Model Sayali Accused Husband:जानी-मानी मॉडल सयाली सुर्वे जोकि 2019 में मिस इंडिया अर्थ का खिताब जीत चुकी है। उन्होंने हाल हि में अपने पति पर जबरजस्ती धर्म परिवर्तन करवाने और शारीरिक- मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मॉडल ने हिंदू संगठनों से मदद लेकर पति से पीछा छुड़वाया। फिर दूबारा हिंदू धर्म अपनाकर हवन -पूजन कर शुद्धिकरण किया।

मॉडल ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

सयाली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और उन्होंने बताया कि, उन्होंने लंबे समय तक आतिफ तासे को डेट करने के बाद साल 2019 में उससे शादी की थी। सयाली के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। लेकिन मॉडल ने फिर भी प्रेमी से शादी करने का फैसला किया। पहले इस्लाम कबूल किया फिर निकाह कर लिया। शादी के बाद मॉडल का नाम सयाली सुर्वे से बदलकर अतीजा कर दिया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मॉडल ने बताया उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा। उन्हें दूसरे धर्म से दूरी बनाने को कहा और नमाज पढ़ना भी सिखाया गया।

मॉडल ने आगे बताया कि-

'इस्लाम कबूल करने के बाद भी वो हिंदू धर्म का पालन करती थीं, लेकिन फिर खुलेआम उसका विरोध किया जाने लगा। वहां उन्हें कहा गया कि इस्लाम के आगे दूसरे धर्म की वैल्यू नहीं है। उन्हें नमाज पढ़ना सिखाया गया, लेकिन तब भी लोग उनके साथ इंसानियत से पेश नहीं आते थे। फिर उन्होंने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उन्होंने इस रिश्ते में रहने की बहुत कोशिश की। लेकिन उनके साथ दिन भर गाली गलौज की जाती थी और बेवजह मारपीट भी करते थे।'

सयाली हिंदू धर्म में वापस लौटी

हिंदू संगठनों की मदद से सयाली अपने पति से अलग होकर वापस हिंदू धर्म अपना लिया है। उनसे प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि- 'क्या ये लव जिहाद का मामला है?' तो जवाब में उन्होंने कहा, 'हां, बिल्कुल। लोग कहते हैं ये खुद मर्जी से शादी करने गई थी। लेकिन जब मैं गई थी, तब मुझे समझ नहीं थी। मैं भरोसे से गई थी। एक अच्छा इंसान है समझकर गई थी। इतना बड़ा फैसला लिया था।'

मुस्लिम पति पर किया किया केस दर्ज

मॉडल ने बताया कि - 'मैंने मुंबई में पति आतिफ के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। इसके बाद से ही मैं पुणे में रह रही हूं। अपनी और बच्चों की सुरक्षा के लिए मैं मुंबई नहीं जा सकती।' ऐसे में पुलिस ही उनका बयान दर्ज करवाने पुणे आएगी।

सयाली ने अपनी शादी और बच्चों के बारें में बताया

उन्होंने कहा कि- 'शादी से पहले मैं मॉडल थी, मास्टर्स किया हुआ है एविएशन में। मैं 20-21 साल की थी, जब मेरी शादी हुई। शादी से लेकर आज तक मैं हाउस वाइफ थी। शादी से उन्हें 4 बच्चे हुए, जिनके नाम भी मुस्लिम थे। बच्चों का नाम आरिस, फातिमा, खालिद और गाजी थे। लेकिन खुद हिंदू धर्म में वापसी करने के बाद मॉडल ने बच्चों के भी नाम बदलवाकर हिंदू कर दिए हैं।'

संबंधित सामग्री

राम मंदिर चढ़ावा: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, CM योगी लेंगे अंतिम फैसला

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, CM योगी लेंगे अंतिम फैसला

अयोध्या राम मंदिर में 200 करोड़ से ज्यादा की चोरी की जांच के लिए गठित SIT ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट CM योगी आदित्यनाथ को सौंपी।

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने बेंगलुरु इवेंट में फैन को बचाया, वीडियो हुआ वायरल

मनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने बेंगलुरु इवेंट में फैन को बचाया, वीडियो हुआ वायरल

वर्ल्ड मोटरसाइकिल डे के इवेंट में जॉन अब्राहम ने सिक्योरिटी गार्ड को रोक कर फैन को बचाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कौन थे हड़प्पा काल के लोग? राखीगढ़ी के 5000 साल पुराने कंकाल देंगे जवाब

देश-विदेश

कौन थे हड़प्पा काल के लोग? राखीगढ़ी के 5000 साल पुराने कंकाल देंगे जवाब

हरियाणा के राखीगढ़ी में मिले प्राचीन कंकालों का अध्ययन से हड़प्पा काल की जीवनशैली, स्वास्थ्य और प्रवास संबंधी जानकारियाँ प्राप्त होंगी।

MP UCC: आदिवासियों के विवाह पंजीयन को किया जा सकता है अनिवार्य, ड्राफ्ट कमेटी के सामने आए 4 बड़े सुझाव

राज्य

MP UCC: आदिवासियों के विवाह पंजीयन को किया जा सकता है अनिवार्य, ड्राफ्ट कमेटी के सामने आए 4 बड़े सुझाव

मध्यप्रदेश में यूसीसी के प्रारूप पर चर्चा तेज हुई है, जिसमें आदिवासी समाज के लिए चार प्रमुख सुझाव प्रस्तावित किए गए हैं। समिति इन पर विचार कर रही है।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर CM डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की एकता के लिए उनका बलिदान अविस्मरणीय

राज्य

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर CM डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की एकता के लिए उनका बलिदान अविस्मरणीय

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कई कार्यक्रमों की घोषणा की गई।