Peddi Janhvi Character Controversy: फिल्म पेड्डी में जाह्नवी कपूर के किरदार को ल...

Peddy Film Character Controversy

Peddi Janhvi Character Controversy: फिल्म पेड्डी में जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर मचा बवाल, डायरेक्टर ने मांगी माफी!

Film 'Peddi' faces backlash over Janhvi Kapoor's character portrayal, leading to public apologies from the director and planned scene revisions.

peddi janhvi character controversy फिल्म पेड्डी में जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर मचा बवाल डायरेक्टर ने मांगी माफी

फिल्म पेड्डी में जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर मचा बवाल, डायरेक्टर ने मांगी माफी! |

Peddi Janhvi Character Controversy:  साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर राम चरण की अपकमिंग फिल्म 'पेड्डी' रिलीज हो चुकी है, लेकिन फिल्म के आने के बाद कई लोगों ने जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर आपत्ति जताई है। सोशल मीडिया पर लोगों ने अचियम्मा के किरदार के प्रेजेंटेशन को लेकर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि जरुरत से ज्यादा किरदार को बोल्ड तरीके से दिखाया गया है। इस पर फिल्म के डायरेक्टर ने लोगों से माफी मांगी और कहा कि विवादित सीन्स में बदलाव करेंगे।   

विवाद के बाद डायरेक्टर ने मांगी माफी

डायरेक्टर बुची बाबू सना ने अपने एक्स अकाउंट से बयान जारी कर लिखा कि- 'एक फिल्ममेकर के तौर पर, मेरा मानना है कि सिनेमा को लोगों का मनोरंजन करना चाहिए, उन्हें प्रेरित करना चाहिए और उनसे जुड़ना चाहिए। इसका मकसद कभी भी किसी को असहज महसूस कराना या उनका अपमान करना नहीं होना चाहिए। हमने पेड्डी के कुछ सीन पर आए रिएक्शन को गंभीरता से लिया है।'

'मैं हमेशा महिलाओं का सम्मान करता हूं'

डायरेक्टर ने आगे कहा कि - 'मैं हमेशा महिलाओं का सम्मान करता आया हूं, चाहे वह पर्दे पर हों या असल जिंदगी में। हमारा इरादा कभी भी किसी महिला किरदार को गलत तरीके से दिखाने या उसका अपमान करने का नहीं था। लेकिन अगर फिल्म का कोई हिस्सा लोगों को ऐसा महसूस कराता है, तो हम उनकी भावनाओं का सम्मान करते हैं, उनकी चिंताओं को समझते हैं और इसके लिए दिल से माफी मांगते हैं।'

फिल्म के सीन्स में करेंगे बदलाव

डायरेक्टर ने आगे लिखा कि- 'मिली प्रतिक्रियाओं के समीक्षा करने के बाद हमने फिल्म के उन हिस्सों में बदलाव करने का फैसला किया है जिन पर आपत्ति जताई गई है। सिनेमा और दर्शकों का रिश्ता बहुत खास होता है। एक कहानीकार के तौर पर हमारी जिम्मेदारी है कि हम समय के साथ बदलती सोच और संवेदनशीलताओं का ध्यान रखें।'

आखिर में डायरेक्टर ने लिखा कि- 

'हर महिला सम्मान, गरिमा और सही रिप्रेजेंटेशन की हकदार है। हम आगे भी ऐसी कहानियां सुनाने के लिए कमिटेड हैं जो मजबूत किरदारों को सामने लाएं और इन वैल्यूज को बनाए रखें। अपनी राय ईमानदारी से शेयर करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद।'

आखिर डायरेक्टर को क्यों मांगनी पड़ी माफी

दरअसल , पेड्डी के रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर विवाद छिड़ गई। लोगों का कहना है कि-  'किरदार को कहानी की जरूरत के बजाय दर्शकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से अधिक बोल्ड तरीके से प्रस्तुत किया गया है।' इसके बाद से फिल्म मेकर्स की लोग जमकर आलोचना कर रहे है। 

हालांकि इस पर अब तक जाह्नावी कपूर की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नही आई है।

कब हुई थी फिल्म रिलीज?

रामचरण और जाह्नवी की यह फिल्म 4 जून को बॉक्सऑफिस पर रिलीज की गई है।  इस फिल्म ने 2 दिन में दुनियाभर में करीब 150.49 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। वहीं इंडिया में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन  करीब 114.49 करोड़ रुपए हो चुका है। 

प्रमुख खबरें