Cake Recipe Without Egg: क्या आपने कभी सिर्फ तीन चीजों के साथ चॉकलेट केक बनाया है। बहुत ज्यादा आसान है बनाने में तो इसके लिए आप अपने मनपसंद का कोई भी चॉकलेट या नॉर्मल बिस्किट ले सकती है। बिस्किट के साथ आपको दूध और इनो या बेकिंग पाउटर की जरुरत पड़ेगी। बस इतने इंग्रिडयंस से आप बहुत टेस्टी केक बना सकती है। चलिए जानते हैं कैसे बनाए चॉकलेट केक?
केक बनाने की विधि
केक बनाने के लिए आप अपने पसंद का कोई भी आप अपने मनपसंद का कोई भी चॉकलेट या नॉर्मल बिस्किट ले फिर इसको ग्राइंडर में अच्छे से पीस लें। फिर जब ये पाउडर बना जाए। तो इसमें दूध डाले। फिर उसे अच्छे से फेट लें। इसमें आप इनो या बेकिंग पाउडर डालें। फिर मिक्स कर लें। आप चाहें तो इसमें ड्राई फ्रूट्स डाल सकती हैं।

गैस में घोल इस तरह रखें
घोल को दूसरे कंटेनर में डालना है, लेकिन पहले कंटेनर को ऑयल से ग्रीस कर लें फिर मैदे या आटे को कंटेनर के चारों ओर लगा दें। फिर उसमें घोल डाले और कुकर में एक छोटी प्लेयर या कटोरी को उल्टा रखे। फिर उसके ऊपर घोल वाला कंटेनर रख दें। और सीटी निकाल कर कूकर बंद कर दें। आप चाहें तो कड़ाही या किसी भी बर्तन में बना सकती है। रखकर ढक दें। 30-35 मिनट में ये केक अच्छे से बेक हो जाएगा इसके बाद अब इस केक की जैसे चाहो वैसे आइसिंग कर सकते हो।

केक को डेकोरेट करने वाली क्रीम
आपका केक तैयार है। अगर आप क्रीम से डेकोरेट करना चाहते हैं, तो मारकेट से ताजा क्रीम लाएं , उसमें आपको जो फ्लेवर चाहिए वो एसेंस डाले और अच्छे से फेट लें। फिर अपने हिसाब से डिजाइन बना लें आप चाहें तो इसमें डेरी मिल्क चॉकलेट को पिघलाकर ऐड कर सकते हैं। इससे आपकी चॉकलेटीम क्रीम तैयार हो जाएगी। फिर आप अपने हिसाब से गार्निशिंग कर लें।
NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.