कंगना ने गुपचुप रचाई शादी, मंगलसूत्र और चूड़ी पहने वीडियो हो रहा वायरल

Kangana Ranaut's Viral Video

कंगना ने गुपचुप रचाई शादी, मंगलसूत्र और चूड़ी पहने वीडियो हो रहा वायरल

A video of Kangana Ranaut wearing traditional marriage symbols sparks rumors of her secret wedding. The actress has not commented on the speculation.

कंगना ने गुपचुप रचाई शादी मंगलसूत्र और चूड़ी पहने वीडियो हो रहा वायरल

कंगना ने गुपचुप रचाई शादी, मंगलसूत्र और चूड़ी पहने वीडियो हो रहा वायरल |

Kangana Ranaut Viral Video: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनोट जो अपने बेबाक और जिंदादिल अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वो अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहती है। इस बार उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसके आने के बाद फैंस ने पूछा मैम शादी कब कर ली। 

दरअसल, वीडियो में देखा गया कि कंगना ने गले में मंगलसूत्र पहन रखा है, साथ ही माथे पर बिंदी और हाथों में चूड़ियां भी डाल रखी है। इस वीडियो के आने के बाद लोग सवाल उठा रहें हैं कि, कंगना ने कब और किससे शादी की?

कंगना का वीडियो वायरल

एक्ट्रेस का सोशल मीडिया पर जमकर वीडियो वायरल हो रहा है। वह एक घर से पिंक सूट पहने निकलती है। लेकिन लोग उन्हें देखकर हैरान रह जाते हैं, क्योंकि उन्होंने शूट के साथ माथे में बिंदी , हाथों में ग्रीन कलर की चूड़िया पहन रखी है। इतना ही नहीं गले में मंगलसूत्र भी है। उन्हें सिक्योरिटी ने घेर रखा है। इस वीडियो के आने के बाद से उन्होंने चुपचाप शादी कर ली ऐसा दावा किया जा रहा है।

हालांकि, इस पर ना तो कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। न ही सफाई दी है।

चिराग पासवान से जुड़ता रहा है कंगना रनौत का नाम

कंगना रनौत फिलहाल 39 साल की हैं और सिंगल लाइफ एंजॉय कर रही हैं। हालांकि, उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रहती रही है। खासकर जब से उन्होंने राजनीति में कदम रखा है, तब से उनका नाम लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान के साथ अक्सर जोड़ा जाने लगा। जब भी दोनों एक साथ नजर आते हैं, उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते हैं। इसी वजह से अफवाहें फैलने लगीं कि कंगना रनौत और चिराग पासवान के बीच अफेयर चल रहा है।

अफेयर की अफवाहों पर कंगना का बयान

इन अफवाहों पर कंगना ने 'एएनआई' को दिए एक इंटरव्यू में साफ़ सफाई दी थी। उन्होंने कहा था, "रोमांस... हमने 10 साल पहले एक फिल्म साथ की थी। अगर रोमांस हुआ होता तो आज हमारे बच्चे होते। अगर हमारे बीच रोमांस होना होता तो हो जाता।"बता दें कि कंगना रनौत और चिराग पासवान ने साल 2011 में फिल्म 'मिले ना मिले हम' में साथ काम किया था।

कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो

कंगना फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में अहम भूमिका में नजर आएंगी। इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है, और इसी साल के अंत तक रिलीज होने की उम्मीद है। यह फिल्म 2008 मुंबई अटैक के दौरान कामा और एल्बलेस अस्पताल में घटी एक सच्ची घटना से प्रेरित है। कहानी बहादुरी और मानवता को दर्शाती है। फिल्म में कंगना एक स्टाफ नर्स की भूमिका में नजर आएंगी, जो संकट की घड़ी में अपने कर्तव्य को निभाती है। इस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर और राइटर Manoj Tapadia हैं।


 

संबंधित सामग्री

मनोरंजन

'वेलकम टू द जंगल' के सेट पर किए गए प्रैंक का वीडियो अक्षय ने किया शेयर, वीडियो वायरल

Bollywood actor Akshay Kumar shared a prank video from the set of 'Welcome to the Jungle,' featuring Rajpal Yadav, which is now viral on social media.

 वरुण धवन की कॉमेडी और ड्रामे से भरी फिल्म

मनोरंजन

वरुण धवन की कॉमेडी और ड्रामे से भरी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' बॉक्स ऑफिस में हुई रिलीज

Varun Dhawan's new film 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' is a comedy-drama about love and confusion, reminiscent of 'Garam Masala'. Co-starring Mrinal Thakur and Pooja Hegde.

Aamir Khan 3rd Marriage: आमिर खान ने गौरी से शादी करने की दी कंफर्मेशन

मनोरंजन

Aamir Khan 3rd Marriage: आमिर खान ने गौरी से शादी करने की दी कंफर्मेशन

At 61, Bollywood star Aamir Khan confirms his upcoming marriage to Gauri Spratt, set for July 5. This marks Khan's third marriage after previous relationships.

Producer Pehlaz Nihlani Passed Away: 76 साल की उम्र में डायरेक्टर-प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी का निधन

मनोरंजन

Producer Pehlaz Nihlani Passed Away: 76 साल की उम्र में डायरेक्टर-प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी का निधन

Pahlaj Nihalani, noted film producer and director, and former CBFC president, has died at 76 after battling liver-related issues.

61 साल की उम्र में आमिर खान करेंगे तीसरी शादी!

मनोरंजन

61 साल की उम्र में आमिर खान करेंगे तीसरी शादी!

At 61, Bollywood actor Aamir Khan is set to marry Gauri Spratt in a private ceremony on July 5, without a grand reception.