MP में ‘एक विधि’ की ओर बड़ा कदम, CM डॉ यादव ने लॉन्च की UCC वेबसाइट; 15 जून तक मांगे सुझाव

मध्यप्रदेश UCC वेबसाइट लॉन्च

MP में ‘एक विधि’ की ओर बड़ा कदम, CM डॉ यादव ने लॉन्च की UCC वेबसाइट; 15 जून तक मांगे सुझाव

मध्यप्रदेश सरकार ने UCC के लिए वेबसाइट लॉन्च की। इसे जनभागीदारी और विचार संग्रह का माध्यम बनाया जाएगा। 15 जून 2026 तक सुझाव दर्ज किए जा सकेंगे।

mp में ‘एक विधि’ की ओर बड़ा कदम cm डॉ यादव ने लॉन्च की ucc वेबसाइट 15 जून तक मांगे सुझाव

MP में ‘एक विधि’ की ओर बड़ा कदम, CM डॉ यादव ने लॉन्च की UCC वेबसाइट; 15 जून तक मांगे सुझाव | None

मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार को मंत्रालय में UCC की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च करते हुए इसे राज्य के लिए ऐतिहासिक पहल बताया। सरकार अब इस महत्वपूर्ण विषय पर आमजन से सुझाव जुटाएगी, जिसके लिए 15 जून 2026 तक ऑनलाइन सुझाव भेजे जा सकेंगे।

एमपी सीएम डॉ यादव

‘जनभागीदारी से मजबूत होगी प्रक्रिया’

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि समान नागरिक संहिता को लेकर प्रदेशभर से सुझाव लेने की पहल लोकतांत्रिक भावना को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि नागरिकों के विचार और सुझाव इस प्रक्रिया में बेहद अहम साबित होंगे। इसी उद्देश्य से तैयार की गई वेबसाइट लोगों और सरकार के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बनेगी।

मुख्यमंत्री के अनुसार, जिलों में समिति के भ्रमण के जरिए सुझाव संग्रह की प्रक्रिया को और अधिक सरल तथा व्यापक बनाया जाएगा, ताकि समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

मध्यप्रदेश बना अग्रणी राज्यों में शामिल

सीएम डॉ यादव ने वेबसाइट निर्माण को ऐतिहासिक पहल बताते हुए समिति के सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से राज्यों में समान नागरिक संहिता को लेकर ठोस पहल शुरू हुई है और मध्यप्रदेश इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

UCC

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद से ही ऐसे व्यापक सुधार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। पारिवारिक कानूनों में समानता और नागरिक हितों की सुरक्षा के लिए समग्र अध्ययन जरूरी है।

विवाह, तलाक और उत्तराधिकार कानूनों पर होगा अध्ययन

सरकार द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और पारिवारिक कानूनों के सामाजिक, कानूनी और प्रशासनिक पहलुओं का अध्ययन करेगी। इसके आधार पर सरकार को सुझाव और अनुशंसाएं सौंपी जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “एक राष्ट्र, एक विधान, एक निशान” की भावना के साथ मध्यप्रदेश अब “एक विधि” के दायित्व को भी आगे बढ़ाएगा। उन्होंने UCC को जनहितैषी पहल बताते हुए कहा कि सभी वर्गों के सुझावों का सम्मानपूर्वक परीक्षण और मंथन किया जाएगा।

15 जून तक भेज सकेंगे सुझाव

जन सुझावों के लिए बनाई गई वेबसाइट ucc.mp.gov.in पर 15 जून 2026 तक सुझाव दर्ज किए जा सकेंगे। कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष रंजना प्रकाश देसाई ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

MP में सरकारी नौकरी के नियम होंगे सख्त, दो से ज्यादा बच्चे और एक से अधिक पत्नी वालों पर लग सकती है रोक

राज्य

MP में सरकारी नौकरी के नियम होंगे सख्त, दो से ज्यादा बच्चे और एक से अधिक पत्नी वालों पर लग सकती है रोक

MP सरकार ने सरकारी नौकरियों के लिए नए नियम प्रस्तावित किए हैं, जिसमें एक से अधिक जीवित जीवनसाथी और दो से अधिक संतान वाले अयोग्य होंगे।

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, लेकिन मध्य प्रदेश में बढ़ेगा इंतजार,  केरलम में रेड अलर्ट

देश-विदेश

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, लेकिन मध्य प्रदेश में बढ़ेगा इंतजार, केरलम में रेड अलर्ट

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने भारत में रफ्तार पकड़ी, केरलम में रेड अलर्ट जारी। मध्य प्रदेश में मानसून की आमद में हो सकती है देरी।

रायसेन-भोपाल हाईवे पर भीषण हादसा, दो बसों की टक्कर में 6 की मौत,CM डॉ यादव ने जताया दुख

राज्य

रायसेन-भोपाल हाईवे पर भीषण हादसा, दो बसों की टक्कर में 6 की मौत,CM डॉ यादव ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के रायसेन-भोपाल हाईवे पर दो यात्री बसों की टक्कर में छह लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल हुए।

गढ़ाकोटा पुलिस की लापरवाही उजागर: थ्रेसर के लिए 2 साल से भटक रहा किसान, मामला पहुंचा हाईकोर्ट

राज्य

गढ़ाकोटा पुलिस की लापरवाही उजागर: थ्रेसर के लिए 2 साल से भटक रहा किसान, मामला पहुंचा हाईकोर्ट

मध्यप्रदेश के अर्जुन सिंह ठाकुर ने अपनी थ्रेसर मशीन पाने के लिए दो वर्षों तक प्रशासन और उच्च न्यायालय के चक्कर लगाए।

ताला सलामत,शटर भी सुरक्षित... लेकिन रीवा पाठ्यपुस्तक निगम के डिपो से 40 लाख रुपये की किताबें चोरी!

राज्य

ताला सलामत,शटर भी सुरक्षित... लेकिन रीवा पाठ्यपुस्तक निगम के डिपो से 40 लाख रुपये की किताबें चोरी!

मध्य प्रदेश के रीवा स्थित पाठ्यपुस्तक निगम डिपो से 495 बंडल किताबें, मूल्य 40 लाख रुपये, गायब होने की खबर है। पुलिस और निगम जांच में जुटे।