Raghav Juyal 34th Birthday:'द पैराडाइज' टीम ने BTS वीडियो शेयर कर राघव को दी बधा...

raghav-juyal-34th-birthday-bts-video-paradise-team-special-facts

Raghav Juyal 34th Birthday:'द पैराडाइज' टीम ने BTS वीडियो शेयर कर राघव को दी बधाई! जानिए राघव से जुड़ी कुछ खास बातें...

raghav juyal 34th birthdayद पैराडाइज टीम ने bts वीडियो शेयर कर राघव को दी बधाई जानिए राघव से जुड़ी कुछ खास बातें

‘Mahavatar Narasimha’ Trailer Release: नरसिंह अवतार की दहाड़ सुन कांप उठा हिरण्यकश्यप, ट्रेलर देख फैंस बोले- अद्भुत!

‘द पैराडाइज’ में निभाएंगे दमदार किरदार...

साउथ सुपरस्टार नानी और डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला की आने वाली पैन इंडिया फिल्म ‘द पैराडाइज’ में राघव जुयाल को अहम किरदार मिला है। मेकर्स ने उनके जन्मदिन पर एक BTS वीडियो भी जारी किया जिसमें बताया गया कि राघव के किरदार को कितनी मेहनत तैयार किया गया है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Paradise (@theparadisemovie)

8 भाषाओं में रिलीज, पैन-वर्ल्ड फिल्म बनने जा रही है ‘द पैराडाइज’

यह फिल्म तेलुगू, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बांग्ला, इंग्लिश और स्पैनिश भाषा में 26 मार्च 2026 को रिलीज होगी। फिल्म की स्केल, विजुअल्स और कहानी इतनी भव्य है कि इसे भारतीय सिनेमा का इंटरनेशनल फेस माना जा रहा है। मेकर्स एक हॉलीवुड स्टूडियो से डिस्ट्रीब्यूशन के लिए बातचीत कर रहे हैं।

देहरादून से मुंबई तक का सफर...

राघव जुयाल का जन्म 10 जुलाई 1991 को देहरादून में हुआ था। उनके पिता पेशे से वकील हैं और पढ़ाई पर जोर देते थे, लेकिन राघव का दिल बचपन से ही डांस में लगा रहता था। परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर राघव साल 2013 में मुंबई पहुंचे और रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ (DID) में ऑडिशन दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raghav Juyal (@raghavjuyal)

'स्लो मोशन किंग' बनकर छाए..

ऑडिशन में राघव ने अपने यूनिक स्लो मोशन डांस स्टाइल से जजों और दर्शकों को चौंका दिया। हालांकि शो में वह टॉप-8 से बाहर हो गए थे, लेकिन उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई और वहां से उन्होंने खुद को स्टार डांसर के रूप में पहचान बना ली।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raghav Juyal (@raghavjuyal)

डांस से होस्टिंग और फिर एक्टिंग में कदम...

DID के बाद राघव को शो डांस प्लस में बतौर होस्ट लिया गया। यहां उन्होंने होस्टिंग के साथ कॉमिक टच देकर दर्शकों को खूब हंसाया। उनकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ी कि डायरेक्टर रैमो डिसूजा ने उन्हें ‘सोनाली केबल’ (2014) में सपोर्टिंग रोल ऑफर किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raghav Juyal (@raghavjuyal)

फिल्म ‘ABCD-2’ से मिली पहचान...

साल 2015 में राघव को वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘ABCD-2’ में सेकंड लीड मिला। फिल्म हिट रही और राघव को भी फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिल गई। इसके बाद उन्होंने ‘स्ट्रीट डांसर 3D’, वेब सीरीज ‘अभय’, और ‘किसी का भाई किसी की जान’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raghav Juyal (@raghavjuyal)

एक्शन हीरो बनते दिखे राघव...

2023 की फिल्म ‘किल’ और 2024 में आई ‘युध्रा’ में राघव जुयाल ने जबरदस्त एक्शन कर सबको चौंका दिया। अब वह एक वर्सेटाइल एक्टर के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित हो चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raghav Juyal (@raghavjuyal)

फैंस ने दी जन्मदिन की बधाई...

राघव जुयाल के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं। बीटीएस वीडियो वायरल हो रहा है और सभी को उनकी आने वाली फिल्म ‘द पैराडाइज’ का बेसब्री से इंतजार है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raghav Juyal (@raghavjuyal)

संबंधित सामग्री

30 जून तक चलाएं पैक्स का सदस्यता अभियान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिए जरूरी निर्देश

राज्य

30 जून तक चलाएं पैक्स का सदस्यता अभियान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिए जरूरी निर्देश

22 मई 2026 को भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस का प्री-समिट आयोजित होगा, जिसमें वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता पर चर्चा होगी।

जनजातीय क्षेत्रों में जैविक खेती को मिलेगा प्रोत्साहन, सीएम डॉ. यादव की ये है प्लानिंग

राज्य

जनजातीय क्षेत्रों में जैविक खेती को मिलेगा प्रोत्साहन, सीएम डॉ. यादव की ये है प्लानिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय क्षेत्रों में जैविक खेती, शिक्षा और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण के लिए समीक्षा की और विभिन्न निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की पशुपालन और डेयरी विभाग के कार्यों की समीक्षा

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की पशुपालन और डेयरी विभाग के कार्यों की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाने के प्रयासों की समीक्षा की और राज्य के डेयरी उत्पादन में वृद्धि की जानकारी दी।

नागरिकों की सुविधा के लिए जल्द शुरू करें सुगम परिवहन सेवा योजना, CM डॉ. यादव ने दिए निर्देश

राज्य

नागरिकों की सुविधा के लिए जल्द शुरू करें सुगम परिवहन सेवा योजना, CM डॉ. यादव ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिवहन विभाग की समीक्षा करते हुए सुगम परिवहन सेवा योजना को जल्दी शुरू करने का निर्देश दिया।

मध्यप्रदेश में नया व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, मुख्यमंत्री ने की अध्यक्षता

राज्य

मध्यप्रदेश में नया व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, मुख्यमंत्री ने की अध्यक्षता

मध्यप्रदेश में नया व्यापारी कल्याण बोर्ड की स्थापना हुई, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कर रहे हैं। इसका उद्देश्य व्यापारी समुदाय का कल्याण और निर्यात वृद्धि है।