मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सहकारिता विभाग की समीक्षा की

मुख्यमंत्री यादव की सहकारिता समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सहकारिता विभाग की समीक्षा की

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सहकारिता विभाग की गतिविधियों की समीक्षा की और नए सदस्यों की भर्ती तथा बैंकों के सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सहकारिता विभाग की समीक्षा की

मुख्यमंत्री यादव की सहकारिता समीक्षा |

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 21 मई को सहकारिता विभाग की गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) में नवीन सदस्य बनने के लिए सदस्यता अभियान 30 जून तक चलाएं। गत 14 अप्रैल से शुरू सदस्यता अभियान के जरिए पैक्स में 10 लाख नवीन सदस्य जोड़ें। उन्होंने कहा कि वर्ष में सवा लाख नए केसीसी स्वीकृति का लक्ष्य रखें। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग, मुख्य सचिव अनुराग जैन और प्रमुख सचिव डी.पी. आहूजा उपस्थित थे।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का सुदृढ़ीकरण 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के सुदृढ़ीकरण की सराहना करते हुए कहा है कि अगले 3 साल में सभी कमजोर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का सुदृढ़ीकरण किया जाए। बताया गया कि गत ढाई वर्षों में 18 कमजोर जिला बैंकों में से 6 की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। शासकीय अंश पूंजी सहायता से 6 जिला बैंक रीवा, सतना, जबलपुर, शिवपुरी, ग्वालियर एवं दतिया को सुदृढ़ करने का प्रयास है। अगले चरण में अन्य 6 भिंड, मुरैना, रायसेन, सागर, सीधी और नर्मदापुरम बैंक के सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाएगा।

लेन-देन की प्रक्रिया बनाएं सरल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पैक्स से लेन-देन की प्रक्रिया को मोबाइल ऐप के जरिए किए जाने के प्रयास किए जाएं। इस पर बताया गया कि प्रदेश की सभी 4536 पैक्स को केंद्र प्रायोजित कंप्यूटराइजेशन योजना अंतर्गत कंप्यूटरीकृत कराया गया है। शत-प्रतिशत कंप्यूटराइजेशन से योजना क्रियान्वयन में प्रदेश देश में अग्रणी है। जल्द ही मोबाइल ऐप के जरिए ट्रांजेक्शन भी किया जा सकेगा। बैठक में बताया गया की बीज उत्पादक सहकारी संस्थाओं के माध्यम से गत 2 वर्षों में 14 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज का उत्पादन एवं विपणन हुआ है। 1102 नई दुग्ध समितियों का गठन कर 5562 दुग्ध समितियों तथा वित्तीय समावेशन के लिए 76 हजार सदस्यों के खाते जिला सहकारी बैंक में खोले गए हैं। व्यापक स्तर पर भर्ती एवं संस्थागत क्षमता निर्माण के प्रयास किए गए हैं।

सहकारी समितियों के साथ भागीदारी

बताया गया कि राष्ट्रीय स्तर की नवीन गठित तीन सहकारी समितियों के साथ भागीदारी एवं व्यवसाय किया गया है।भारतीय बीज सहकारी समिति लि. (BBSSL) के साथ प्रदेश के सहकारी बीज संघ ने MoU किया है जिससे 17 करोड़ रूपये का व्यवसाय और 844 पैक्स द्वारा सदस्यता प्राप्त हुई है।राष्ट्रीय सहकारी आर्गेनिक लि. (NCOL) के साथ प्रदेश के सहकारी विपणन संघ का MoU हुआ जिससे 1335 पैक्स द्वारा सदस्यता प्राप्त हुई। राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लि. (NCEL) और प्रदेश के सहकारी संघ के साथ MoU में 1612 पैक्स द्वारा सदस्यता प्राप्त हुई। अभी उत्पादों का चिन्हांकन प्रक्रियाधीन है।

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने जारी किए निर्देश, कहा- लोगों को सब्सिडी और लोन दिलाने में करें मदद

राज्य

CM डॉ. यादव ने जारी किए निर्देश, कहा- लोगों को सब्सिडी और लोन दिलाने में करें मदद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की, सब्सिडी और ऋण सहायता की मॉनिटरिंग पर जोर दिया।

पीथमपुर में भारत की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का CM डॉ यादव ने किया भूमिपूजन

राज्य

पीथमपुर में भारत की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का CM डॉ यादव ने किया भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीथमपुर में हेलियन ग्रुप की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भूमिपूजन किया। इससे 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

निषाद राज की परंपरा के तहत केवट को मिल रहा भगवान राम का आशीर्वाद-सीएम डॉ. यादव

राज्य

निषाद राज की परंपरा के तहत केवट को मिल रहा भगवान राम का आशीर्वाद-सीएम डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महेश केवट का राज्यसभा नामांकन पत्र जमा कराया, जो भाजपा के समावेशी दृष्टिकोण को दर्शाता है।

'भागवत कथा श्रवण से मिटते हैं दुःख-दर्द..,' सीएम डॉ. यादव ने बताया श्रीकृष्ण के संदेशों का सार

राज्य

'भागवत कथा श्रवण से मिटते हैं दुःख-दर्द..,' सीएम डॉ. यादव ने बताया श्रीकृष्ण के संदेशों का सार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में श्रीमद्भागवत कथा समापन समारोह में वर्चुअली शामिल होकर आध्यात्मिक विचार साझा किए।

CM डॉ. मोहन यादव ने INDIA-LAC ट्रेड फोरम 2026 का किया उद्घाटन

राज्य

CM डॉ. मोहन यादव ने INDIA-LAC ट्रेड फोरम 2026 का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में भारत-LAC ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट फोरम 2026 का उद्घाटन किया, जिससे भारत और लैटिन अमेरिका के बीच व्यापार और सांस्कृतिक संबंध मजबूत होंगे।