Salman New Bulletproof Car: भाईजान ने खरीदी एक और बुलेटप्रूफ कार!

salman-khan-new-bulletproof-car

Salman New Bulletproof Car: भाईजान ने खरीदी एक और बुलेटप्रूफ कार!

salman new bulletproof car भाईजान ने खरीदी एक और बुलेटप्रूफ कार

‘Maa’ Movie Release Today:हॉरर और इमोशन से भरी फिल्म में काजोल का दमदार अवतार, जानिए रिव्यू और कहानी…

मर्सिडीज बेंज-मेबैक GLS 600: सलमान की नई बुलेटप्रूफ कार...

खबरों के मुताबिक, सलमान खान ने जो नई बुलेटप्रूफ कार खरीदी है, वह Mercedes Benz Maybach GLS 600 SUV है। इस कार की कीमत करीब 3.5 करोड़ से लेकर 4 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। यह कार न केवल लग्जरी के मामले में अव्वल है, बल्कि सुरक्षा के मामले में भी इसे टॉप क्लास माना जाता है। बताया जा रहा है कि सलमान इस मॉडल की बुलेटप्रूफ वर्जन खरीदने वाले भारत के पहले सेलिब्रिटी हो सकते हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

लग्जरी SUV में दमदार फीचर्स...

रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार सिर्फ एक प्रीमियम SUV नहीं है, बल्कि परफॉर्मेंस का पावरहाउस है। इसमें 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन और 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम मिलता है। कार में 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 4MATIC ऑल-व्हील ड्राइव मौजूद है। यह SUV महज 4.9 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड करीब 250 किलोमीटर प्रति घंटा है।

पहले भी बुलेटप्रूफ कारें खरीद चुके हैं भाईजान..

सलमान खान के पास पहले से ही दो बुलेटप्रूफ गाड़ियां हैं – टोयोटा लैंड क्रूजर LC200 और निसान पेट्रोल SUV। इन गाड़ियों में हाई-लेवल सेफ्टी फीचर्स मौजूद हैं, जैसे - 1. बम ब्लास्ट रेसिस्टेंट बॉडी। 2. बुलेटप्रूफ विंडो ग्लास। 3. टिंटेड विंडोज (प्राइवेसी के लिए)। 4. इंडिकेटर और अटैक सेंसर टेक्नोलॉजी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों

आपको बता दें कि, सलमान खान को पिछले कुछ समय से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों की तरफ से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इसी वजह से उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर कोई समझौता न करते हुए ये बुलेटप्रूफ कारें खरीदी हैं, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

14 अप्रैल 2024 में हुआ था हमला..

2024 में 14 अप्रैल को सुबह करीब 4 बजकर 52 मिनट पर सलमान खान के बांद्रा में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पर दो बाइकसवार शूटरों ने 5 राउंड फायरिंग की थी। इसमें से एक गोली सलमान के घर की दीवार पर लगी थी, उस समय सलमान खान घर पर ही थे। इसके बाद सलमान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी।

सलमान को Y+ कैटेगरी की दी गई सुरक्षा..

साल 2023 में लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद ही सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी। तब से उनके साथ 11 जवान हर समय साथ रहते हैं और 1 या 2कमांडो और 2 PSO भी शामिल होते हैं। एक्टर की गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा रहती हैं। इसके साथ-साथ सलमान की गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है। गैलेक्सी अपार्टमेंट में हुई फायरिंग के बाद जनवरी में सलमान के अपार्टमेंट की बालकनी बुलेटप्रूफ कर दी गई है। साथ ही हाई रिजोल्यूशन कैमरे भी चारों तरफ लगाए गए हैं।

सलमान खान का वर्कफ्रंट…

सलमान खान को आखिरी बार इस साल ईद पर रिलीज हुई फिल्म ‘सिकंदर’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार रश्मिका मंदाना नजर आईं। ए.आर. मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 177 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

'बिग बॉस 19' से करेंगे वापसी...

सलमान खान की पिछली फिल्म ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। अब फैंस को उनका इंतजार है उनके लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' में। बताया जा रहा है कि 'बिग बॉस सीजन 19' अगस्त से शुरू हो सकता है, जिसमें सलमान एक बार फिर होस्ट की भूमिका में नजर आएंगे।  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने की नवाचारों की प्रशंसा, कहा- गांव से लेकर शहर तक बढ़ाएं सौर ऊर्जा का उपयोग

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने की नवाचारों की प्रशंसा, कहा- गांव से लेकर शहर तक बढ़ाएं सौर ऊर्जा का उपयोग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की ऊर्जा विभाग के कार्यों की समीक्षा, सोलर उपकरणों की उपलब्धता-उपयोग को प्राथमिकता से किया जाए सुनिश्चित

स्वास्थ्य सेवाओं में आयुष पर बड़ा फोकस, CM डॉ यादव बोले- "हर नागरिक तक पहुंचे नवाचारों का लाभ"

राज्य

स्वास्थ्य सेवाओं में आयुष पर बड़ा फोकस, CM डॉ यादव बोले- "हर नागरिक तक पहुंचे नवाचारों का लाभ"

मध्यप्रदेश सरकार ने आयुष विभाग के तहत पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए नई पहलें शुरू की हैं।

MP में ‘एक विधि’ की ओर बड़ा कदम, CM डॉ यादव ने लॉन्च की UCC वेबसाइट; 15 जून तक मांगे सुझाव

राज्य

MP में ‘एक विधि’ की ओर बड़ा कदम, CM डॉ यादव ने लॉन्च की UCC वेबसाइट; 15 जून तक मांगे सुझाव

मध्यप्रदेश सरकार ने UCC के लिए वेबसाइट लॉन्च की। इसे जनभागीदारी और विचार संग्रह का माध्यम बनाया जाएगा। 15 जून 2026 तक सुझाव दर्ज किए जा सकेंगे।

खाद्य विभाग के नवाचारों से बदली व्यवस्था, मप्र सीएम डॉ यादव बोले- “उपभोक्ता हित सर्वोपरि”

राज्य

खाद्य विभाग के नवाचारों से बदली व्यवस्था, मप्र सीएम डॉ यादव बोले- “उपभोक्ता हित सर्वोपरि”

मध्यप्रदेश में खाद्य और उपभोक्ता सेवाओं की पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सरकार ने नवाचारों की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

Parent-Child Relationship: गलती पर डांटना जरूरी, लेकिन डांटने के बाद भूलकर न करें ये गलतियां

लाइफ स्टाइल

Parent-Child Relationship: गलती पर डांटना जरूरी, लेकिन डांटने के बाद भूलकर न करें ये गलतियां

Conflicts between parents and children are natural and can sometimes lead to negative emotional impacts. It's crucial to mend the relationship after such incidents to maintain trust and love.