Ex Husband On Shefali Death: जानिए शेफाली के निधन पर क्या बोले एक्स पति हरमीत सिंह!

shefali-death-ex-husband-harmeet-singh-emotional-reaction

Ex Husband On Shefali Death: जानिए शेफाली के निधन पर क्या बोले एक्स पति हरमीत सिंह!

ex husband on shefali death जानिए शेफाली के निधन पर क्या बोले एक्स पति हरमीत सिंह

Ex Husband On Shefali Death: ‘कांटा लगा’ फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की 27 जून को अचानक मौत हो गई। उनकी असमय मृत्यु हो जाने से इंडस्ट्री समेत उनके चाहने वालों में शोक की लहर है। निधन की खबर आने के बाद सोशल मीडिया पर शोक संदेशों का तांता लग गया है। इसी बीच, उनके पहले पति और म्यूजिक कंपोजर हरमीत सिंह ने शेफाली के साथ अपने पुराने रिश्ते को याद किया। Read More: Shefali Jariwala: कांटा लगा फेम शेफाली जरीवाला का निधन, कार्डियक अरेस्ट बना कारण; पुलिस कर रही जांच

बांग्लादेश से साथ लौटे थे प्राइवेट प्लेन शेफाली और अमर...

एक इंटरव्यू में हरमीत सिंह ने विक्की लालवानी से बातचीत में बताया कि कुछ साल पहले वे एक शो के लिए बांग्लादेश गए थे, जहां शेफाली और सनी लियोनी भी मौजूद थीं। वापसी में तीनों एक ही प्राइवेट प्लेन में थे और हरमीत व शेफाली साथ में बैठे थे। उन्होंने बताया,
“हमारी लंबी बातचीत हुई थी। उस पल में पुराने रिश्ते की गरिमा और सम्मान बना रहा।”

तलाक के बाद भी रही दोस्ती और सम्मान...

हरमीत ने कहा कि तलाक के बाद भी दोनों एक-दूसरे से सम्मानपूर्वक मिलते थे। वे बोले,
“शादी टूटने के बावजूद हम जब भी किसी पार्टी या इवेंट में मिलते, एक-दूसरे का दिल से स्वागत करते थे। शेफाली का यूं अचानक चले जाना बेहद दुखद है।”

हरमीत ने लिखा इमोशनल पोस्ट, जताई संवेदना...

शेफाली के निधन पर हरमीत सिंह ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा,
"मैं बिल्कुल टूट गया हूं और अब भी यकीन नहीं कर पा रहा हूं। हमने साथ कुछ बेहद खूबसूरत पल बिताए हैं, जो हमेशा मेरे दिल में रहेंगे।"
हरमीत ने शेफाली के माता-पिता, पति पराग त्यागी और बहन शिवानी के प्रति भी संवेदना प्रकट की और लिखा कि विदेश में होने के कारण उनका दुख और भी बढ़ गया है।

पहली शादी शेफाली की हरमीत सिंह से हुई थी शादी...

शेफाली ने 2004 में मीत ब्रदर्स के म्यूजिक डायरेक्टर हरमीत सिंह से शादी की थी। लेकिन यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक पाया और 2009 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद शेफाली ने 4 साल पराग त्यागी को डेट करने के बाद 2015 में दूसरी शादी की।

शेफाली ने इस शादी को बताया था टॉर्चर...

अपने एक पुराने इंटरव्यू में शेफाली ने हरमीत सिंह के साथ अपने रिश्ते को मानसिक उत्पीड़न से भरा बताया था। उन्होंने कहा था, “मैं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर थी, इसीलिए उस दर्दनाक रिश्ते से बाहर निकलने की हिम्मत आई। हर दिन मेरे लिए एक टॉर्चर जैसा था।”

संबंधित सामग्री

30 जून तक चलाएं पैक्स का सदस्यता अभियान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिए जरूरी निर्देश

राज्य

30 जून तक चलाएं पैक्स का सदस्यता अभियान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिए जरूरी निर्देश

22 मई 2026 को भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस का प्री-समिट आयोजित होगा, जिसमें वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता पर चर्चा होगी।

जनजातीय क्षेत्रों में जैविक खेती को मिलेगा प्रोत्साहन, सीएम डॉ. यादव की ये है प्लानिंग

राज्य

जनजातीय क्षेत्रों में जैविक खेती को मिलेगा प्रोत्साहन, सीएम डॉ. यादव की ये है प्लानिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय क्षेत्रों में जैविक खेती, शिक्षा और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण के लिए समीक्षा की और विभिन्न निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की पशुपालन और डेयरी विभाग के कार्यों की समीक्षा

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की पशुपालन और डेयरी विभाग के कार्यों की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाने के प्रयासों की समीक्षा की और राज्य के डेयरी उत्पादन में वृद्धि की जानकारी दी।

नागरिकों की सुविधा के लिए जल्द शुरू करें सुगम परिवहन सेवा योजना, CM डॉ. यादव ने दिए निर्देश

राज्य

नागरिकों की सुविधा के लिए जल्द शुरू करें सुगम परिवहन सेवा योजना, CM डॉ. यादव ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिवहन विभाग की समीक्षा करते हुए सुगम परिवहन सेवा योजना को जल्दी शुरू करने का निर्देश दिया।

मध्यप्रदेश में नया व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, मुख्यमंत्री ने की अध्यक्षता

राज्य

मध्यप्रदेश में नया व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, मुख्यमंत्री ने की अध्यक्षता

मध्यप्रदेश में नया व्यापारी कल्याण बोर्ड की स्थापना हुई, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कर रहे हैं। इसका उद्देश्य व्यापारी समुदाय का कल्याण और निर्यात वृद्धि है।