Raja On Shweta's Allegation: श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड राजा ने किए बड़े खुलास...

shweta-tiwari-ex-husband-divorce-reason

Raja On Shweta's Allegation: श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड राजा ने किए बड़े खुलासे, तलाक की बताई असली वजह!

raja on shwetas allegation श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड राजा ने किए बड़े खुलासे तलाक की बताई असली वजह

Raja On Shweta's Allegation: एक्टर राजा चौधरी ने तलाक के कई सालो बाद एक इंटरव्यू के दौरान अपने और श्वेता तिवारी संग रिश्तों पर खुलकर बात की है। उन्होंने खुद पर लगे घरेलू हिंसा, शराब की लत और बेटी पलक तिवारी से दूर रहने के आरोपों का जवाब देते हुए कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। राजा ने कहा मुझे जानबूझकर ‘विलेन’ बनाया गया जबकि सच कुछ और था। Read More: Real vs Fake Paneer: जानिए कैसे करें ? असली और नकली पनीर की पहचान…

‘कोई फिजिकल वायलेंस नहीं हुआ’- राजा चौधरी

राजा चौधरी से जब इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या उन्होंने श्वेता तिवारी पर हाथ उठाया था, तो उन्होंने इस सवाल को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा -
“कोई फिजिकल वायलेंस नहीं हुआ है। हां, 1–2 बार मैंने उसके घर का दरवाजा तोड़ा है, लेकिन वो उसकी बेवकूफी की वजह से था। वो चाहती थी कि मैं बाहर खड़ा रहूं और अंदर न आऊं। मुझे सिर्फ बात करनी थी, लेकिन उसने मिलने से ही मना कर दिया। जाट खोपड़ी सटक जाती है कई बार इसलिए मैंने दरवाजा तोड़ दिया। पुलिस वगैरह सब आई, लेकिन ये सब झूठी कहानियां हैं कि मैंने उस पर हाथ उठाया है।”

‘मुझे मीडिया ने विलेन बना दिया’- राजा

राजा चौधरी का मानना है कि उनके और श्वेता के तलाक के दौरान मीडिया कवरेज एकतरफा रही। उन्होंने कहा -
“मुझे बहुत बेकार तरीके से दिखाया गया। हेडलाइन होती थी – ‘श्वेता तिवारी के पति ने उन्हें पीटा’, ‘गिरफ्तार किया गया’। इससे श्वेता हीरोइन बन गईं और मैं विलेन। क्योंकि वो टीवी की फेवरेट थीं और फेमस भी थीं।”

राजा का कहना है कि उन्हें अपनी बात कहने का मौका तक नहीं मिला और लोग उन्हें जज करने लगे। ‘शराब की लत ने मेरी जिंदगी बिगाड़ दी’- राजा

उन्होंने यह स्वीकार किया कि शराब की लत उनके जीवन की एक बड़ी समस्या थी। उन्होंने कहा कि इस लत ने उनकी छवि खराब की और वो खुद भी इस आदत से परेशान थे -
“शराब पीने वाला इंसान सही तरह से बात नहीं कर सकता। ये डिप्रेशन जैसा है। लोग कहते हैं कि मैं नशे में रहता था, लेकिन वो मेरे साथ हर वक्त नहीं थे। वो मुझे तभी मिले जब मैं नशे में था।”

राजा ने रीहैब में बिताया वक्त, स्पोर्ट्स से बदली जिंदगी...

राजा ने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी शराब की लत से निकलने के लिए रीहैब सेंटर में 4–8 महीने बिताए। उन्होंने मेडिटेशन और नैचुरोपैथी का सहारा लिया। साथ ही पिकलबॉल (Pickleball) जैसे खेलों के जरिए खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाया।
“स्पोर्ट्स ने मेरी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया। अब मैं पहले से बेहतर इंसान हूं और खुद को समझने लगा हूं।

1998 में श्वेता से हुई थी शादी....

राजा ने बताया कि श्वेता से उनकी मुलाकात एक टीवी शो की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों ने महज तीन महीने के रिलेशनशिप के बाद 1998 में शादी कर ली। उस समय श्वेता की उम्र 20–21 साल और राजा की उम्र 24–25 साल थी। दोनों के परिवार इस शादी के खिलाफ थे। हालांकि, शादी के कुछ सालों बाद दोनों के रिश्तों में खटास आने लगी और 2007 में तलाक हो गया। तलाक के बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से दूसरी शादी की, जिससे उन्हें एक बेटा हुआ, लेकिन 2018 में ये रिश्ता भी टूट गया।

बेटी पलक से दूरी का आरोप...

राजा चौधरी ने इंटरव्यू में कहा कि श्वेता तिवारी ने जानबूझकर उन्हें उनकी बेटी पलक तिवारी से दूर रखा। उन्होंने यह भी कहा कि एक पिता होने के नाते वह चाहते थे कि पलक उनकी जिंदगी में शामिल रहे, लेकिन उन्हें ये मौका नहीं दिया गया।

तलाक की वजह और सेट पर झगड़े का जिक्र...

राजा ने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने एक बार श्वेता के शो ‘कसौटी जिंदगी की’ के सेट पर पहुंचकर उन्हें सवाल पूछे थे। उन्होंने कहा -
“मैं कार से जरूरी पेपर्स लेने सेट पर गया था। देखा कि ड्राइवर कार से पहुंचा लेकिन श्वेता अपने को-स्टार सेजान खान की गाड़ी में आई थीं। जब मैंने पूछा, तो उसने मुझसे बहस की और कहा कि मैं नशा करता हूं और घर के लिए वही कमाती है।”
राजा का दावा है कि अगर वह समय रहते इन चीज़ों को समझते, तो शायद तलाक 2002 में ही हो जाता।

संबंधित सामग्री

30 जून तक चलाएं पैक्स का सदस्यता अभियान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिए जरूरी निर्देश

राज्य

30 जून तक चलाएं पैक्स का सदस्यता अभियान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिए जरूरी निर्देश

22 मई 2026 को भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस का प्री-समिट आयोजित होगा, जिसमें वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता पर चर्चा होगी।

जनजातीय क्षेत्रों में जैविक खेती को मिलेगा प्रोत्साहन, सीएम डॉ. यादव की ये है प्लानिंग

राज्य

जनजातीय क्षेत्रों में जैविक खेती को मिलेगा प्रोत्साहन, सीएम डॉ. यादव की ये है प्लानिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय क्षेत्रों में जैविक खेती, शिक्षा और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण के लिए समीक्षा की और विभिन्न निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की पशुपालन और डेयरी विभाग के कार्यों की समीक्षा

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की पशुपालन और डेयरी विभाग के कार्यों की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाने के प्रयासों की समीक्षा की और राज्य के डेयरी उत्पादन में वृद्धि की जानकारी दी।

नागरिकों की सुविधा के लिए जल्द शुरू करें सुगम परिवहन सेवा योजना, CM डॉ. यादव ने दिए निर्देश

राज्य

नागरिकों की सुविधा के लिए जल्द शुरू करें सुगम परिवहन सेवा योजना, CM डॉ. यादव ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिवहन विभाग की समीक्षा करते हुए सुगम परिवहन सेवा योजना को जल्दी शुरू करने का निर्देश दिया।

मध्यप्रदेश में नया व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, मुख्यमंत्री ने की अध्यक्षता

राज्य

मध्यप्रदेश में नया व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, मुख्यमंत्री ने की अध्यक्षता

मध्यप्रदेश में नया व्यापारी कल्याण बोर्ड की स्थापना हुई, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कर रहे हैं। इसका उद्देश्य व्यापारी समुदाय का कल्याण और निर्यात वृद्धि है।