हरियाणा में एक्सप्रेस-वे पर UP के 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 की मौत

यूपी पुलिसकर्मियों की मौत

हरियाणा में एक्सप्रेस-वे पर UP के 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 की मौत

हरियाणा के नूंह में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर 5 पुलिसकर्मियों की सड़क हादसे में मौत हो गई।

हरियाणा में एक्सप्रेस-वे पर up के 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 की मौत

यूपी पुलिसकर्मियों की मौत |

UP के जालौन के 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 की हरियाणा के नूंह में मंगलवार सुबह एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। मरने वालों में 2 दरोगा, 2 सिपाही और ड्राइवर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कार से पुलिसकर्मी अपहरण के मामले में दबिश देने गए थे। वहां से लौटते समय हादसा हो गया।

5 लोगों की मौत

लोगों के मुताबिक, ड्राइवर ने एक्सप्रेस-वे पर ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान गाड़ी बेकाबू हो गई और सामने चल रही दूसरी गाड़ी से टक्कर हो गई। हादसा कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर धुलावट टोल प्लाजा के पास हुआ। हादसे के बाद 5 पुलिसकर्मियों के शव गाड़ी में बुरी तरह फंसे हुए थे। कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। पुलिसकर्मी जालौन के उरई कोतवाली में तैनात थे। उनकी पहचान दरोगा मोहित यादव, दरोगा सत्यभान, सिपाही अशोक और सिपाही प्रदीप के रूप में हुई। ड्राइवर की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

गाड़ी में फंसे शव

जिस स्कॉर्पियो से पुलिसवाले जा रहे थे, वह हरियाणा के जींद RTO में रजिस्टर्ड है। हादसे में गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटनास्थल से पुलिस को एक UP पुलिस को आईकार्ड मिला है। यह सब इंस्पेक्टर मोहित यादव का है। तावड़ू सदर थाना प्रभारी शीशराम ने बताया- 5 शवों को बाहर निकालने के लिए पुलिस और बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर एंबुलेंस बुलाकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

संबंधित सामग्री

बलिया में पति ने प्रेमिका संग मिलकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला राज

जुर्म गाथा

बलिया में पति ने प्रेमिका संग मिलकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला राज

बलिया, उत्तर प्रदेश में एक महिला की हत्या के पीछे उसके पति और उसकी प्रेमिका का हाथ था, जिन्होंने दहेज के लिए यह कदम उठाया।

महेंद्रगढ़ को मिली 100 करोड़ की स्वास्थ्य सौगात, हरियाणा सीएम सैनी ने शुरू कीं नई परियोजनाएं

राज्य

महेंद्रगढ़ को मिली 100 करोड़ की स्वास्थ्य सौगात, हरियाणा सीएम सैनी ने शुरू कीं नई परियोजनाएं

हरियाणा सरकार ने महेंद्रगढ़ और अन्य जिलों में स्वास्थ्य परियोजनाओं के लिए 100 करोड़ रुपये का निवेश किया, जिसमें डायलिसिस यूनिट और स्वास्थ्य क्लिनिक शामिल हैं।

 उमरिया-अनूपपुर बॉर्डर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 4 की मौत, CM डॉ यादव ने जताया दुख

राज्य

उमरिया-अनूपपुर बॉर्डर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 4 की मौत, CM डॉ यादव ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के बिजौरा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 लोगों की मौत और 37 घायल हुए। मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त किया और आर्थिक सहायता की घोषणा की।

मेरठ में पिता और सौतेली मां ने 17 वर्षीय बेटी का किया क़त्ल

जुर्म गाथा

मेरठ में पिता और सौतेली मां ने 17 वर्षीय बेटी का किया क़त्ल

उत्तर प्रदेश के मेरठ में 17 वर्षीय किशोरी की मौत के बाद उसके पिता और सौतेली मां पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने गहराई से जांच शुरू की है।

किसानों के लिए हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय को मिले 14 नए विज्ञान केंद्र

राज्य

किसानों के लिए हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय को मिले 14 नए विज्ञान केंद्र

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने 14 नए बागवानी विज्ञान केंद्रों की घोषणा की, जो किसानों को आधुनिक तकनीक और गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री प्रदान करेंगे।