सुबह की थकान दूर करने के उपाय

रातभर आराम से सोने के बाद भी सुबह नहीं जाती सुस्ती, अपना लें ये आदत

अच्छी नींद के लिए नियमित समय पर सोना, पर्याप्त पानी पीना, धूप में समय बिताना, हल्की फिजिकल एक्टिविटी, और संतुलित नाश्ता करना जरूरी है।

By : सोनिया रायकवार
रातभर आराम से सोने के बाद भी सुबह नहीं जाती सुस्ती, अपना लें ये आदत

हमेशा ऐसा होता हैं की रातभर सोने के बाद भी शरीर थका-थका रहता है तो आप अपनी आदत में कुछ बदलाव कर सकते हैं. इन बदलाव को करने से सुबह सुस्ती की समस्या दूर हो सकती है.7 से 8 घंटे सोने के बाद भी सुबह थकान महसूस होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. जैसे खराब स्लीव क्वालिटी, तनाव, हिहाइड्रेशन, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और शरीर में पोषण की कमी. 

आप लाइफस्टाइल में कुछ आदतों में बदलाव करके सुबह उठने के बाद खुद को फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं.  आइए जानते हैं सुबह की थकान दूर करने के लिए क्या करना चाहिए. 

सुबह उठने के बाद थकान क्यों महसूस होती है 

रात में बार-बार नींद टूटना 
7 से 8 घंटे सोना केवल काफी नहीं होता है, खराब स्लीप क्वालिटी की वजह से भी सुबह के समय सुस्ती महसूस होती है. 
शरीर में आयरन, विटामिन्स की कमी 
तनाव और चिंता 
देर रात तक लैपटॉप या मोबाइल का इस्तेमाल करना 
शरीर में पानी की कमी 
सोने और जागने का अलग-अलग समय 

थकान कैसे दूर करें 

रोज एक ही समय पर सोएं और जागें 
अच्छी नींद के लिए रोज एक ही तय समय पर सोना और उठना चाहिए. इससे शरीर का बॉडी क्लॉक बैलेंस रहता है. ऐसा करने से नींद की गुणवत्ता अच्छी होती है. रोजाना एक ही समय सोने और उठने पर सुबह के साथ सुस्ती और थकान महसूस नहीं होती है. छुट्टी के दिन भी अपने स्लीप शेड्यूल में बदलाव ना करें. 

पानी पिएं 

रातभर सोने के दौरान शरीर में पानी की कमी हो सकती है. सुबह उठते ही 1 से 2 गिलास पानी का सेवन करना चाहिए. पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है. जिस वजह से मेटाबॉलिज्म काफी एक्टिव रहता है. आप दिन की शुरुआत गुनगुने पाने से भी कर सकते हैं. 

धूप 

रोजाना 15 से 20 मिनट की हल्की धूप लें. रोजाना हल्की धूप में बैठने से शरीर को विटामिन डी मिलता है. विटामिन डी की मदद से रात को अच्छी नींद आती है. 

हल्का वर्कआउट 

सुबह उठते ही हल्का वर्कआउट कर सकते हैं जैसे योग, वॉक, ब्रीदिंग एक्सरसाइज आदि. इन एक्सरसाइज को करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है. जिससे मांसपेशियों में जकड़न कम होती है. पूरा दिन शरीर एक्टिव रहता है. 

हेल्दी ब्रेकफास्ट 

सुबह का नाश्ता नहीं छोड़ना चाहिए. नाश्ते में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स जैसे अंडे, ओट्स, दही और फल का सेवन करना चाहिए. इससे शरीर को एनर्जी मिलती है. शरीर को सुस्ती भी कम होती है. 

संबंधित सामग्री

फूड पॉइजनिंग में पेट दर्द ने कर दिया है बेहाल? इन आसान उपायों से मिल सकती है राहत

फूड पॉइजनिंग में पेट दर्द ने कर दिया है बेहाल? इन आसान उपायों से मिल सकती है राहत

फूड पॉइजनिंग के लक्षणों में पेट दर्द, उल्टी, दस्त शामिल हैं। इसके लिए पर्याप्त तरल पदार्थ और हल्का भोजन लेने की सलाह दी जाती है।

सुबह उठते ही चेहरा सूजा हुआ नजर आता है? जानें क्या हो सकती है वजह

सुबह उठते ही चेहरा सूजा हुआ नजर आता है? जानें क्या हो सकती है वजह

सुबह चेहरे की सूजन कई कारणों से हो सकती है, जैसे नींद की कमी, अधिक नमक का सेवन, और पानी की कमी। इसे कम करने के लिए कुछ सरल उपाय भी हैं।

बार-बार अलार्म बंद करके पांच मिनट और सोने की आदत कहीं बिगाड़ न दे आपकी सेहत?

बार-बार अलार्म बंद करके पांच मिनट और सोने की आदत कहीं बिगाड़ न दे आपकी सेहत?

बार-बार स्नूज अलार्म का इस्तेमाल नींद की प्राकृतिक प्रक्रिया को बाधित कर सकता है, जिससे सुबह उठने के बाद सुस्ती और थकान महसूस हो सकती है।

सिर झुकाते ही होने लगता है तेज दर्द? जानिए इसके पीछे की वजह

सिर झुकाते ही होने लगता है तेज दर्द? जानिए इसके पीछे की वजह

झुकने और अचानक सिर की पोजिशन बदलने पर बढ़ते सिरदर्द के पीछे साइनस, डिहाइड्रेशन, और माइग्रेन हो सकते हैं। मेडिकल सलाह लेना महत्वपूर्ण है।

Korean Glass Skin के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीके, चेहरे पर आएगा ग्लो

Korean Glass Skin के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीके, चेहरे पर आएगा ग्लो

कोरियन स्किनकेयर रूटीन में डबल क्लींजिंग, हाइड्रेशन, उत्पादों की लेयरिंग, सनस्क्रीन प्रयोग, और स्क्रबिंग से बचने की सलाह दी गई है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर