Best Foods for Summer: गर्मियों में प्रतिदिन करें इन चीजों का सेवन? बनी रहेगी ताजगी...

summer-health-tips-5-desi-foods

Best Foods for Summer: गर्मियों में प्रतिदिन करें इन चीजों का सेवन? बनी रहेगी ताजगी...

best foods for summer गर्मियों में प्रतिदिन करें इन चीजों का सेवन बनी रहेगी ताजगी

Best Foods for Summer: गर्मियों का मौसम शुरु हो गया है। ऐसे में सिर्फ चिलचिलाती धूप और पसीने का नहीं, बल्कि शरीर की अंदरूनी परेशानियां भी होने लगती हैं, जैसे-जैसे तापमान चढ़ता है, वैसे-वैसे शरीर में पानी की कमी, थकावट, एसिडिटी, और खासकर हाथ-पैरों में दर्द, जकड़न और जलन जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में आज हमको आपको कुछ ऐसी चीजों के बारें में बताएंगे कि गर्मी में इन चीजों को खाने से शरीर में ताजगी बना रहेगी। इससे न सिर्फ शरीर ठंडा रहेगा, बल्कि आपको एनर्जी मिलेगी, जिससे आलस्य और थकान कम महसूस होगा।

गर्मियों में खाएं ये चीजें

नारियल पानी (Coconut Water)

गर्मियों का प्राकृतिक एनर्जी ड्रिंक नारियल पानी है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, और प्राकृतिक शुगर होती है जो थके हुए शरीर को तुरंत राहत देती है। दिन में 1-2 बार नारियल पानी पीना सुरक्षित और फायदेमंद है।

फायदे  1. शरीर से निकलने वाले मिनरल्स की भरपाई करता है। 2. मांसपेशियों की ऐंठन और हाथ-पैरों के दर्द को कम करता है। 3. ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को घटाकर सूजन कम करता है।

तरबूज (Watermelon)

तरबूज गर्मी का सबसे लोकप्रिय फल है और यह सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें 92% तक पानी, पोटैशियम, सिट्रूलाइन और लाइकोपीन जैसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में मांसपेशियों की थकावट को कम करते हैं। दिन में दो बार, सुबह और दोपहर के समय एक कटोरी तरबूज आराम से खा सकते हैं।

फायदे  1. सिट्रूलाइन नामक अमीनो एसिड ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है। 2. पोटैशियम मांसपेशियों की ऐंठन और दर्द को कम करता है। 3. शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखता है।

बेल का शरबत (Bael Sherbet)

बेल फल का शरबत आयुर्वेद में ‘त्रिदोष नाशक’ माना जाता है। इसमें टैनिन, फाइबर, और विटामिन C होता है। यह न सिर्फ पाचन को मजबूत करता है बल्कि मांसपेशियों में दर्द और जकड़न को भी कम करता है। बेल का गूदा पानी में मिलाकर शरबत बनाएं, थोड़ा गुड़ या शहद मिलाएं और दिन में एक बार सेवन करें।

फायदे  1. कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को दूर करता है, जो हाथ-पैरों में सुन्नपन या झनझनाहट का कारण बन सकती हैं। 2. शरीर को ठंडक देता है और मांसपेशियों में सूजन को कम करता है।

खीरा (Cucumber)

गर्मियों का खीरा सुपरफूड है। इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है और यह शरीर को अंदर से ठंडक देता है। साथ ही इसमें मैग्नीशियम, पोटैशियम, और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो मांसपेशियों के लिए फायदेमंद हैं। इसको सलाद में या नींबू और काला नमक डालकर दिन में 2-3 बार खा सकते हैं।

फायदे  1. शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित करता है। 2. हाइड्रेशन बनाए रखता है जिससे थकान और दर्द में राहत मिलती है। 3. एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करते हैं।

 दही (Curd)

गर्मियों में पाचन को सुधारने वाला एक सुपरफूड दही है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स, कैल्शियम और विटामिन B12 मांसपेशियों और हड्डियों की सेहत को मजबूत बनाते हैं। दिन में एक या दो बार भोजन के साथ दही खाना फायदेमंद होता है। और रायता, लस्सी या सीधे दही के रूप में भी खा सकते हैं।

फायदे  1. कैल्शियम और मैग्नीशियम हाथ-पैरों की जकड़न और दर्द को कम करते हैं। 2. प्रोबायोटिक्स आंतों को स्वस्थ रखते हैं, जिससे शरीर में सूजन कम होती है।

अंजीर (सूखे या भिगोए हुए)

अंजीर में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। यह फल शरीर के अंदरूनी अंगों को मजबूत करता है और हड्डियों व मांसपेशियों की मजबूती में मदद करता है। 2-3 सूखे अंजीर रातभर पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट खाएं।

फायदे  1. मांसपेशियों के संकुचन (contraction) और खिंचाव में राहत देता है। 2. पाचन सुधारकर शरीर में विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है।

संबंधित सामग्री

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

राज्य

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा और अनुराग ठाकुर की राजनीति पर सवाल उठाए, विकास प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया।

फादर्स डे पर झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन को मिला अनमोल तोहफा, बेटों की खास पेंटिंग ने छुआ दिल

राज्य

फादर्स डे पर झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन को मिला अनमोल तोहफा, बेटों की खास पेंटिंग ने छुआ दिल

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बच्चों ने फादर्स डे पर उन्हें खुद से बनाई गई पेंटिंग और संदेश भेंट किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

लखनऊ अग्निकांड के चलते CM योगी ने किया दौरा रद्द, छात्रों की मृत्यू पर जताया दुख

राज्य

लखनऊ अग्निकांड के चलते CM योगी ने किया दौरा रद्द, छात्रों की मृत्यू पर जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में हुई भीषण अग्निकांड की सूचना पर अपना दौरा रद्द कर तत्काल लखनऊ के लिए प्रस्थान किया।

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकास और सुधारात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की, विभागीय उपलब्धियों और प्रगति पर चर्चा की और आगामी योजनाओं पर बल दिया।

महाराष्ट्र में शिवसेना विभाजन: 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल, आदित्य बोले - वफादारी बिकाऊ

देश-विदेश

महाराष्ट्र में शिवसेना विभाजन: 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल, आदित्य बोले - वफादारी बिकाऊ

महाराष्ट्र की राजनीति में नया मोड़, छह लोकसभा सांसदों ने उद्धव ठाकरे गुट छोड़ एकनाथ शिंदे गुट में प्रवेश किया। उधर, उद्धव गुट में नई टूट की अटकलें बढ़ीं।