These Habits Cause ear Problems: नींद में कमी समेत इन आदतों की वजह से हो सकते हैं कान खराब!

these-habits-cause-ear-problems

These Habits Cause ear Problems: नींद में कमी समेत इन आदतों की वजह से हो सकते हैं कान खराब!

these habits cause ear problems नींद में कमी समेत इन आदतों की वजह से हो सकते हैं कान खराब

These Habits Cause ear Problems: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पसा टाइम नहीं होता की बार - बार मोबाइल निकालकर बात करें इसलिए कई लोग सारा दिन ईयरफोन, ईयरबर्ड्स का इस्तेमाल करते हैं। इससे हमारे कान डैमेज हो सकते हैं। कान में शोर, तेज आवाज , स्पीकर पर गाने सुनना, कान में क्यू-टिप डालना जैसी चीजें कान को डैमेज कर सकती हैं। लेकिन इनके अलावा भी कई चीजें हैं जिसकी वजह से आपके कान डमैज हो सकते हैं।

कान की तकलीफ नींद की कमी, सेकंड हैंड स्मोक, पोषण में कमी जैसी समस्याओं से बढ़ सकती है।

इलेक्ट्रिक इक्यूपमेंट के अलावा इन चीजों से होती है कान में समस्या

तनाव या टेंशन की वजह

जब आपको किसी बात की टेंशन होती है, तो सिर दर्द, गर्दन दर्द जैसी समस्याएं आती हैं। कुछ लोगों के तो फेस और आंखों में भी दर्द होता है। इसकी वजह से कान पर भी असर पड़ता है। ज्यादा समय तक तनाव में रहने से ऑडिटरी सिग्नल्स, नर्व्स, इनर इन्फ्लेमेशन और हीलिंग प्रोसेस पर बुरा असर पड़ता है, जिससे कान के पर्दे को नुकसान होता है। सुनने की क्षमता में कमी आती है।

नहाते समय कई बार कान में पानी भर जाता है। खासकर जब हम स्विमिंग पूल या तलाब में नहाते हैं। तब जरुर कान में पानी रह जाता है। कई बार लोग खुद कान धुलने के चक्कर में पानी डालते हैं, जिसकी वजह से अक्सर आउटर कैनाल एरिया में पानी फंसकर रह जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके कारण पर्दे को प्रोटेक्ट करने वाला मैल गल जाता है और स्किन भी प्रभावित हो जाती है। इसकी वजह से बैक्टीरिया और फंगस पनपने की संभावना बढ़ जाती है, जिसकी वजह से इंफेक्शन हो सकता है।

पोषण की कमी कान कर सकती है खराब

पोषण की कमी से भी कान में दिक्कत होती है, जब अनहेल्दी फूड का सेवन करते है। तो इससे सुनने की क्षमता में कमी हो सकती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ज्यादा कार्बोहाइड्रेट्, फैट, कोलेस्ट्रॉल, लो प्रोटीन, लो विटामिन वाली डाइट का सुनने की क्षमता पर सीधा और नकारात्मक असर पड़ता है।

नींद की कमी

विशेषज्ञो के अनुसार, पर्याप्त नींद नहीं लेने से कॉक्लियर के अंदर का ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो जाता है, जिसकी वजह से ब्लड फ्लो कम हो जाता है। इससे हेयर सेल डैमेज होने की संभावना बढ़ जाती है। इसकी वजह से कान के अंदर के हिस्से में इलेक्ट्रोलआइट्स के बैलेंस और फ्लुइड फ्लो को भी बिगाड़ दिया था। इसकी वजह से कान में दिक्कत हो सकती है।

धूम्रपान और निकोटीन

यह रक्त वाहिकाओं को सिकोड़ता है, जिससे कानों तक पर्याप्त ऑक्सीजन और रक्त नहीं पहुंच पाता, जो कान के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इससे सुनने की क्षमता कम हो सकती है।

 

संबंधित सामग्री

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

राज्य

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार उठा रही बड़ा कदम, - कई विभागों ने प्रजेंटेशन के जरिये पेश किए अपने सुझाव, हाई लेवल कमेटी ने दर्ज किए मौखिक और लिखित विचार

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

जुर्म गाथा

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बंद मकान से तीन सड़ी-गली लाशें मिलीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम और व्यापक जांच शुरू की है।

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

राज्य

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद उभरा है। बजरंग दल का विरोध, नगर निगम में याचिका और अदालत में समीक्षा जारी है।

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

राज्य

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मछली पालन के विकास के लिए नई नीतियों की समीक्षा की और 9 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की जानकारी दी।

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

राज्य

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा और अनुराग ठाकुर की राजनीति पर सवाल उठाए, विकास प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया।