खाने के बाद टहलने के फायदे

ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल अगर खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें तो 

डॉ. सुधीर कुमार के अनुसार, खाना खाने के बाद टहलने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है और यह हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद है।

By : सोनिया रायकवार
ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल अगर खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें तो 

ज्यादातर लोग खाना खाने के तुरंत बाद आराम से बैठ जाते हैं या तुरंत सो जाते हैं. लेकिन यही छोटी सी आदत आपकी सेहत के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकती है. हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार ने हाल ही में इस बारे में एक अहम सलाह दी है. उन्होंने बताया कि खाना खाने के बाद कुछ देर टहलना ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में बहुत मदद करता है. उनकी यह सलाह ऐसे समय में आई है, जब दुनिया भर में टाइप 4 डायबिटीज के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और ज्यादातर लोगों की लाइफस्टाइल बैठकर काम करने वाली रहने वाली हो गई है.

खाने के बाद टहलने से फायदा

खाना खाने के बाद शरीर में मौजूद कार्बोहाइड्रेट टूटकर ग्लूकोज में बदल जाते हैं, जो खून में मिल जाते हैं. अगर खाने के बाद इंसान बैठा या लेटा रहे तो शुगर तेजी से बढ़ जाती है. हालांकि, अगर खाना खाने के बाद कम से कम 10 से 15 मिनट तक टहला जाए तो शरीर की मांसपेशियां खून में मौजूद शुगर का इस्तेमाल करने लगती हैं, जिससे शरीर में ब्लड शुगर का अचानक से बढ़ना कम हो जाता है. इससे शरीर में इंसुलिन का काम भी बेहतर होता है. यह बात केवल डायबिटीज वाले मरीज के लिए नहीं, बल्कि हर इंसान को ध्यान रखनी चाहिए, क्योंकि इससे शरीर की नसों की सेहत, एनर्जी लेवल और मेटाबॉलिज्म भी बेहतर बन जाता है.

दिन में तीन बार टहलना काफी है

अक्सर लोगों को लगता है कि अपने आप को तंदुरुस्त रखने के लिए अलग से घंटों समय निकालने की जरूरत होती है. लेकिन इसके लिए आपको घंटों की समय निकालने की जरूरत नहीं है. सलाह दी जाती है कि नाश्ते के बाद कम से कम केवल 10 मिनट ही निकाल लेना काफी होता है. यही अगर आप नाश्ते, दिन के खाने के बाद और रात के खाने के बाद अगर आप केवल 10 मिनट भी चलते हैं, यानी 1 दिन भर में 30 मिनट भी चलते हैं, तो वो भी आपके शरीर के लिए काफी है.

न्यूनतम व्यायाम का लक्ष्य पूरा

इस तरह हफ्ते में करीब 210 मिनट टहलना हो जाता है, जो सेहत के लिए तय किए गए न्यूनतम व्यायाम के लक्ष्य को भी पूरा कर देता है. अगर टहलना मुमकिन न हो तो ऑफिस में थोड़ी देर खड़े होकर या इधर-उधर घूमकर भी फायदा लिया जा सकता है. हालांकि जो लोग पहले से डायबिटीज की दवा ले रहे हैं, उन्हें डॉक्टर की सलाह के बिना दवा बंद नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ये आदत दवा की जगह नहीं बल्कि उसके साथ मिलकर काम करती है.

संबंधित सामग्री

बारिश के मौसम की खास सब्जी ककोरा, खाने से मिलते हैं ये गजब के फायदे

बारिश के मौसम की खास सब्जी ककोरा, खाने से मिलते हैं ये गजब के फायदे

ककोरा, जिसे कंटोला भी कहा जाता है, फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। यह पाचन, इम्यूनिटी और त्वचा के लिए लाभकारी है।

नींबू वाली ब्लैक कॉफी का ट्रेंड, सेहत के लिए कितनी फायदेमंद?

नींबू वाली ब्लैक कॉफी का ट्रेंड, सेहत के लिए कितनी फायदेमंद?

ब्लैक कॉफी और नींबू का कॉम्बो वजन घटाने के लिए लोकप्रिय है, पर विशेषज्ञ आवश्यक सावधानियों की सलाह देते हैं।

बारिश में कुल्हड़ वाली चाय पीना फायदेमंद या नुकसानदेह चलिए जानते हैं 

बारिश में कुल्हड़ वाली चाय पीना फायदेमंद या नुकसानदेह चलिए जानते हैं 

बारिश के मौसम में कुल्हड़ वाली चाय का आनंद लोकप्रिय है, लेकिन क्या यह सेहत के लिहाज से भी उपयुक्त है? जानें इसके फायदे और नुकसान।

घर में चप्पल पहनना सही या नंगे पैर चलना? जानिए सेहत के लिए क्या बेहतर

घर में चप्पल पहनना सही या नंगे पैर चलना? जानिए सेहत के लिए क्या बेहतर

भारतीय घरों में चप्पल पहनने की प्रथा का विश्लेषण, जिसमें सफाई, मौसम, और स्वास्थ्य पर विचार किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर करता है।

जोड़ों के दर्द से लेकर शुगर कंट्रोल तक, कलौंजी के ये 5 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

जोड़ों के दर्द से लेकर शुगर कंट्रोल तक, कलौंजी के ये 5 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

कलौंजी में थाइमोक्विनोन जैसे बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हैं और सेहत के लिए अनेक फायदे प्रदान करते हैं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026