भगवान भोलेनाथ की यह प्रिय वस्तु हेल्थ के लिए रामबाण!

benefits-of-this-fav-item-of-bholenath

भगवान भोलेनाथ की यह प्रिय वस्तु हेल्थ के लिए रामबाण!

भगवान भोलेनाथ की यह प्रिय वस्तु हेल्थ के लिए रामबाण

Benefits of this fav item of Bholenath: भगवान भोलेनाथ की प्रिय वस्तुओं में से एक बेलपत्र है, यह न सिर्फ पूजा करने भगवान को अर्पित करने बस के काम नहीं आती बल्कि यह पत्ता हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। हिंदू धर्म में बेलपत्र को बहुत पवित्र माना गया है। विशेष रूप से  भक्तगण भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाकर उनका आशीर्वाद लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेलपत्र केवल धार्मिक दृष्टिकोण से ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद है? अगर नहीं तो हम बताते हैं...

बेलपत्र में पाए जाने वाले पोषक तत्व

बेलपत्र को संस्कृत में बिल्व पत्र कहा जाता है और आयुर्वेद में इसका विशेष स्थान है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे – विटामिन A, C, B1, B6, साथ ही कैल्शियम और फाइबर की भी भरपूर मात्रा होती है। बेलपत्र में मौजूद ये तत्व न केवल शरीर को ऊर्जा देते हैं, बल्कि कई गंभीर बीमारियों से भी लड़ने में मदद करते हैं।

आइए जानते हैं कि बेलपत्र का सेवन कैसे करना चाहिए और किन स्वास्थ्य समस्याओं में ये लाभकारी है।

कैसे करें बेलपत्र का सेवन?

1. सुबह-सुबह ताजा बेलपत्र को अच्छी तरह धोकर खाली पेट चबाकर खाया जा सकता है। 2. बेलपत्र को कूटकर या पीसकर उसका रस निकाला जा सकता है। 3. इसी चाय बनाकर भी सेवन किया जा सकता है, जिसमें तुलसी या अदरक मिलाकर और भी फायदेमंद बनाया जा सकता है। 4. सुखाए गए बेलपत्र का पाउडर बनाकर गर्म पानी या शहद के साथ लिया जा सकता है।

खाली पेट बेलपत्र खाने के अद्भुत फायदे

डायबिटीज नियंत्रण में मददगार

आज की लाइफस्टाइल में डायबिटीज एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है। बेलपत्र में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से खाली पेट बेलपत्र का सेवन करने से इंसुलिन की क्रिया में सुधार होता है, जिससे डायबिटीज मरीजों को लाभ मिल सकता है।

कब्ज से राहत दिलाए

कब्ज एक सामान्य लेकिन परेशान करने वाली समस्या है। बेलपत्र में मौजूद फाइबर और प्राकृतिक तत्व आंतों को सक्रिय करते हैं, जिससे मल आसानी से निकलता है और कब्ज से राहत मिलती है। इसके अलावा यह पेट को ठंडक भी देता है।

पाचन क्रिया को दुरुस्त करे

बेलपत्र में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है। जिन लोगों को बार-बार पेट में भारीपन, गैस या अपच जैसी समस्याएं रहती हैं, उन्हें बेलपत्र का सेवन जरूर करना चाहिए।

इम्यूनिटी बूस्टर

बेलपत्र में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C और फाइटोन्यूट्रिएंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। अच्छी इम्यूनिटी शरीर को संक्रमण, मौसमी बीमारी और वायरस से लड़ने में सक्षम बनाती है।

आंतों को रखे स्वस्थ

बेलपत्र का सेवन आंतों की सफाई करने में भी उपयोगी है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आंतों से टॉक्सिन निकालकर उन्हें स्वस्थ बनाए रखते हैं। यह पेट के संक्रमण से भी रक्षा करता है।

 

संबंधित सामग्री

पंजाब में व्यापारियों की आवाज सीधे CM मान तक पहुंचा रहा व्यापारी आयोग: आप संयोजक अरविंद केजरीवाल

राज्य

पंजाब में व्यापारियों की आवाज सीधे CM मान तक पहुंचा रहा व्यापारी आयोग: आप संयोजक अरविंद केजरीवाल

जालंधर में आयोजित पंजाब राज्य व्यापारी आयोग की बैठक में केजरीवाल और मान ने व्यापारियों की समस्याएँ सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।

रुद्रपुर में सड़क पार करते हुए महिला को JCB ने मारी टक्कर, मौत!

जुर्म गाथा

रुद्रपुर में सड़क पार करते हुए महिला को JCB ने मारी टक्कर, मौत!

रुद्रपुर में 29 वर्षीय महिला की JCB द्वारा टक्कर मारने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया और पुलिस ने खोज शुरू कर दी है।

दौसा में भीषण कार हादसा, ड्राइवर की मौत, दंपत्ति घायल!

राज्य

दौसा में भीषण कार हादसा, ड्राइवर की मौत, दंपत्ति घायल!

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई। ड्राइवर की मौत हो गई और पंजाब के दंपत्ति घायल हो गए।

कृति सेनन का रश्मिका को प्रोटेक्ट करते हुए वीडियो हुआ वायरल

मनोरंजन

कृति सेनन का रश्मिका को प्रोटेक्ट करते हुए वीडियो हुआ वायरल

कृति सेनन और रश्मिका मंधाना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां कृति रश्मिका को भीड़ से प्रोटेक्ट करते दिख रही हैं।

900 एमएसएमई यूनिट को सीएम डॉ. मोहन ने दिए 360 करोड़, कहा- सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा एमपी

राज्य

900 एमएसएमई यूनिट को सीएम डॉ. मोहन ने दिए 360 करोड़, कहा- सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा एमपी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में 900 MSME यूनिट्स को 360 करोड़ रुपये की राशि की घोषणा की, नई उद्यमी योजनाओं का विस्तार किया।