मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट, 28 जिलों में चेतावनी जारी

एमपी में आंधी-बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट, 28 जिलों में चेतावनी जारी

मध्य प्रदेश के 28 जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आंधी की रफ्तार 40-50 किमी/घंटा तक रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट 28 जिलों में चेतावनी जारी

MP में आंधी-बारिश के 2 सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश के आधे हिस्से यानी, 28 जिलों में बुधवार को तेज आंधी चलने और बारिश होने का अलर्ट है। बुधवार को ग्वालियर, दतिया, मुरैना, भिंड, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में आंधी की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है।IMD के अनुसार, शाम के समय प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। प्रदेश के कुछ जिलों में दिन में भी आंधी-बारिश का दौर रह सकता है।

दिन में गर्मी का असर बना रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, श्योपुर, गुना, शिवपुरी और अशोकनगर में दिन में गर्मी का असर बना रहेगा।

लगातार पांचवें दिन भी बारिश

प्रदेश में लगातार पांचवें दिन भी आंधी-बारिश का दौर बना रहा। बता दें कि ग्वालियर, छतरपुर, धार, बड़वानी, डिंडौरी, बालाघाट समेत कई जिलों में सुबह से ही आंधी-बारिश का दौर जारी रहा। रात में भी भोपाल समेत कई जिलों में तेज आंधी चली। दिन के तापमान में भी गिरावट हुई है। 5 बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 37.2 डिग्री, इंदौर में 37.6 डिग्री, ग्वालियर में 34.7 डिग्री, उज्जैन में 38 डिग्री और जबलपुर में पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

गुना में पारा 35.6 डिग्री सेल्सियस

वहीं, खरगोन सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री, खंडवा में 41.5 डिग्री और नरसिंहपुर में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीधी में 34 डिग्री, टीकमगढ़ में 34.5 डिग्री, रीवा में 34.6 डिग्री, सतना-दतिया में 34.8 डिग्री, मलाजखंड में 35 डिग्री, उमरिया में 35.4 डिग्री और गुना में पारा 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को उत्तरदायित्व और प्रशासनिक दक्षता के साथ काम करने की सलाह दी।

TOP 10 News: ईरान-अमेरिका शर्तें, भारतीय PM नॉर्वे यात्रा, केरलम के नए CM

देश-विदेश

TOP 10 News: ईरान-अमेरिका शर्तें, भारतीय PM नॉर्वे यात्रा, केरलम के नए CM

ईरान ने अमेरिका से 5 शर्तें रखीं युद्ध समाप्ति के लिए, भारतीय PM 43 वर्षों में पहली बार नॉर्वे पहुंचे, वीडी सतीशन केरलम के नए CM बने।

राजस्थान के जालोर को दिल्ली से सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी, नई ट्रेन का संचालन

राज्य

राजस्थान के जालोर को दिल्ली से सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी, नई ट्रेन का संचालन

राजस्थान के जालोर जिला 97 साल बाद दिल्ली से सीधी रेल कनेक्टिविटी प्राप्त करने जा रहा है, जिससे यात्रा सुविधाजनक हो जाएगी।

MP में गर्मी का तांडव जारी, राजगढ़ सबसे गर्म:अगले 4 दिन 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा तापमान

राज्य

MP में गर्मी का तांडव जारी, राजगढ़ सबसे गर्म:अगले 4 दिन 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा तापमान

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है, तापमान कई जगहों पर 45 डिग्री से अधिक। IMD ने दोपहर में बाहर न निकलने की सलाह दी है।

चुनावी वादे पूरे किए? आप के जिले में कितना विकास, सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों से की वन-टू-वन चर्चा

राज्य

चुनावी वादे पूरे किए? आप के जिले में कितना विकास, सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों से की वन-टू-वन चर्चा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों से उनके विभागों के कामों और चुनावी वायदों की समीक्षा की।